Jio का Balance चेक कैसे करें? (1 सेकंड में)

आज के समय में लगभग सभी लोग जिओ की सिम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को Jio का बैलेंस Check कैसे करें! इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त नहीं होती है। जिसकी वजह से उन्हें अपना बैलेंस या डाटा पता नहीं चलता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरीके से आप जियो का बैलेंस या फिर डाटा आसानी से चेक कर सकते हैं।

जब भी आप जियो का नेट इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार जिओ की तरफ से आपको 100% इस्तेमाल होने की नोटिफिकेशन नहीं आती है। जिसकी वजह से आपको पता ही नहीं चलता है कि आपका जिओ का बैलेंस कब कब खत्म हो गया। लेकिन हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरीके से आप Jio का Balance आसानी से Check कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप यह भी पता कर सकते हैं कि आपके पास प्रतिदिन कितना डाटा बचा हुआ है। इसके साथ ही कितने कॉलिंग मिनट आपके पास बचे हुए हैं। आइए जानें – 

Jio का Balance Check के लिए आवश्यक चीज़ें:

  • जिओ SIM
  • स्मार्टफोन/कीपैड मोबाइल
  • नेटवर्क
  • जिओ ऐप
  • WhatsApp ऐप
  • चेक कोड

जिओ का बैलेंस कैसे पता करें?

जिओ का बैलेंस चेक करने का नंबर अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। लेकिन आपको बता दें की आप सिर्फ जिओ के नंबर से नहीं बल्कि कई तरीके से जिओ का बैलेंस पता करते हैं। Jio Balance Enquiry आप आसानी से SMS के माध्यम से, जिओ ऐप से, Jio Balance कोड से पता कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सभी तरीकों को एक-एक करके बताएंगे। आइए जानते हैं –

यह भी पढ़ें:

1. Jio Balance Enquiry SMS से कैसे करें? (Step by Step)

1. सबसे पहले आपको अपने फोन के Message एप्लीकेशन को खोल लेना है।

Open message app

2. अब Start Chat पर क्लिक करने।

3. अब आपको टेक्स्ट वाले बॉक्स में कैपिटल में BAL लिखना है।

Type 'BAL' in message box

4. अब आपको To की जगह पर 199 पर एंटर करना है। क्योंकि 199 पर ही SMS भेज कर आप Jio का बैलेंस चेक कर पाओगे।

5. अब इसके बाद SMS के बटन पर क्लिक करके इसे भेज दें।

Send message to 199

6. अब आपको थोड़ी ही देर में एक SMS प्राप्त होगा। जिसमें आपके Jio नंबर का बैलेंस और डाटा इत्यादि दिखाएगा।

2. My Jio ऐप से Jio Balance चेक कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

1. सबसे पहले आपको My Jio ऐप को इंस्टॉल करने के लिए प्लेस्टोर को ओपन कर लेना है।

playstore open kare

2. अब आपको सामने ही सर्च बॉक्स दिखाई देगा। आपको उसपर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको यहां पर My Jio लिखकर सर्च करना है।

Search for Jio app on Playstore

4. अब आपके सामने My Jio ऐप दिखाई देगी। आपको इसके आगे Install के बटन पर क्लिक करके इसे Install कर लेना है।

Install My Jio App

5. जैसे ही यह Install हो जाए, उसके बाद इसे ओपन कर लें।

6. अब आपको अपना फोन नंबर डालना है तथा OTP के साथ आपको My Jio ऐप के login हो जाना है।

Login to Jio app using mobile number

7. अब Login होने के बाद आप जैसे ही Jio ऐप के Dashboard पर आओगे। यहां पर आपको आपकी SIM का Balance, Data, Calling Minutes तथा सभी इंफॉर्मेशन दिखाई देगी।

3. WhatsApp से Jio Balance कैसे पता करें?

व्हाट्सएप से Jio का बैलेंस चेक करने के लिए आपके पास व्हाट्सएप एप्लीकेशन का होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आपका व्हाट्सएप पर अकाउंट होना चाहिए। अगर आपको व्हाट्सएप अकाउंट कैसे बनाएं? इसके बारे में जानकारी नहीं है तो नीचे दिए लेख को देखें। उसके बाद इस प्रक्रिया को शुरू करें।

इसके साथ ही आपको यह ध्यान रखना है की व्हाट्सएप से Jio का बैलेंस चेक करने के लिए आपका व्हाट्सएप अकाउंट उसी Jio नंबर के माध्यम से बना हुआ होना चाहिए।

1. सबसे पहले आपको Jio Balance Number +9117000770007 अपनी Phonebook में सेव कर लेना है।

2. अब आपको इसके बाद WhatsApp एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है।

3. अब आपको Chat Icon पर क्लिक करना होगा।

4. अब इसके बाद आपको राइट साइड के थ्री डॉट्स पर क्लिक करना है तथा उसके बाद Refresh पर क्लिक करना है।

5. अब जैसे ही Refresh हो जाए उसके बाद आपको Save किए गए Jio नंबर पर “Hi” लिखकर भेज देना है।

6. अब 10 सेकंड के अंदर आपको My Jio के व्हाट्सएप नंबर की तरफ से Reply आयेगा। जिसमें आपके Jio SIM के बैलेंस के बारे में पूर्ण जानकारी होगी।

4. Jio Balance Code से कैसे चेक करें? (स्टेप बाय स्टेप)

अगर आप Jio का बैलेंस My Jio ऐप, SMS या फिर व्हाट्सएप के माध्यम से पता नहीं करना चाहते हैं! तो ऐसे में आप Jio बैलेंस Code से चेक कर सकते हैं। आइए जानें –

1. सबसे पहले आपको अपने फोन के डायलर को ओपन करना है।

Open phone dialer app

2. अब आपको 1299 लिखकर उसपर कॉल करनी है।

Call on 1299

3. अब जैसे ही आप कॉल करोगे वह कॉल ऑटोमेटिक कट होगी।

4. लेकिन अब आपको एक Flash Message जिओ की तरफ से प्राप्त होगा। इस Flash Message में आपके Jio के Balance से संबंधित जानकारी होगी।

Flash message se Jio balance check kare

5. वेबसाइट से जिओ का Balance पता कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

1. सबसे पहले आपको Chrome ब्राउजर को ओपन कर लेना है।

2. अब यहां पर सर्च बॉक्स में आपको Jio.com लिखना है तथा एंटर कर देना है। इसके बाद अब आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाओगे।

3. अब आपको राइट साइड में Profile Icon दिखाई देगा, आपको इसपर क्लिक कर लेना है।

4. अब आपको मोबाइल नंबर के सेक्शन में अपना Jio नबर डालना है। उसके बाद Generate OTP पर क्लिक करना है।

5. अब इसके बाद OTP डालकर आपको Jio की Official वेबसाइट में Login हो जाना है।

6. अब आप सामने ही Dashboard में Jio Balance को चेक कर सकते हैं।

Jio का स्पेशल ऑफर कैसे चेक करें? (स्टेप बाय स्टेप)

1. जिओ का स्पेशल ऑफर चेक करने के लिए आपको सबसे पहले My Jio ऐप को इंस्टॉल करके उसमे Login हो जाना है।

2. अब आपको राइट Menu पर क्लिक करना है।

3. अब आपको यहां पर Offer वाले बटन पर क्लिक कर लेना है।

4. अब आप यहां पर से आसानी से अपने Jio नंबर पर स्पेशल ऑफर चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से आर्टिकल में हमने आपको बताया कि जिओ का बैलेंस कैसे चेक करें। इसके बावजूद भी अगर जिओ का बैलेंस चेक करने में आपको कोई समस्या आती है! तो आप कमेंट करके जरूर बताएं। हमने आर्टिकल में जिओ के स्पेशल ऑफर चेक करने की विधि भी बताई है। अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी समस्या है तो कमेंट करें। अगर आपको आर्टिकल पसंद आता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

संबंधित प्रश्न 

Jio का बेस्ट ऑफर चेक कैसे करते हैं?

जिओ का बेस्ट ऑफर चेक करने के लिए आप आसानी से My Jio ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेरे Jio नंबर पर क्या ऑफर है?

अगर आप अपने Jio नंबर पर स्पेशल ऑफर पता करना चाहते हैं तो सबसे पहले My Jio ऐप को इंस्टॉल करें। अब आपको Menu में जाना है। उसके बावजूद Offer पर क्लिक करें। अब आप यहां पर से अपने Jio नंबर के Offer को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment