Jio Phone में Videocall कैसे करें? (1 मिनट में)

अगर आपके पास भी Jio का फोन है और वीडियो कॉल करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। जियो फोन में वीडियो कॉल करने के लिए आपको क्या करना होगा? वह हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। इसके साथ ही जियो फोन में वीडियो कॉल कैसे की जाती है? वह हम आपको स्टेप बाय स्टेप आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।

JIO फोन एक Android स्मार्टफोन नहीं है। हालांकि इसी वजह से इसमें वीडियो कॉल करने में काफी ज्यादा समस्या आती है। लेकिन कई सारी यूजर ऐसे हैं जो कि जियो फोन से वीडियो कॉल करते हैं। क्योंकि उन्हें सही ट्रिक मालूम होती है। अगर आप भी JIO फोन में Video Call कैसे करें? यह जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपकी पूरी हेल्प करेगा।

Jio फोन में Video Call करने के लिए क्या आवश्यक है?

  • वीडियो कॉल ऐप
  • इंटरनेट
  • जिओ SIM
  • जिस व्यक्ति को वीडियो कॉल करना चाहते हैं उसका नंबर
  • जिस व्यक्ति को वीडियो कॉल करना चाहते हैं वह Jio Video Call पर रजिस्टर्ड होना बेहद आवश्यक हैं

यह भी पढ़ें:

Jio Phone में Video Call करने का तरीका

जिओ फोन में वीडियो कॉल करने का सबसे आसान तरीका इस आर्टिकल में बताया गया है। लेकिन इसके लिए आपको आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। अगर आप कोई भी स्टेप मिस करते हैं तो आप जियो फोन में वीडियो कॉल नहीं कर पाओगे। आईए जानते हैं –

Step 1. जिओ में वीडियो कॉल के लिए सबसे पहले आपको Jio Video Call एप्लीकेशन को ओपन करना होगा। यह एप्लीकेशन आपके Jio फोन में पहले से इंस्टॉल्ड आती है।

Jio Video Call app open kare

Step 2. अब आपको थोड़ी लोडिंग का इंतजार करना होगा तथा उसके बाद आप Jio Video Call के Sign Up पेज पर आ जाओगे। यहां पर आपको अपना Jio Number डालना है।

Step 3. अब जिओ नंबर डालने के बाद आपको OTP आएगा जिसके माध्यम से आपको वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।

Mobile number dalkar OTP verify kare

Step 4. जैसे ही आप वेरीफाइड हो जाओगे उसके बाद आपको एक काली स्क्रीन दिखाई देगी जिसमें आपको NEXT के बटन पर क्लिक कर लेना है।

Mobile number dalkar OTP verify kare

Step 5. NEXT के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक Flash नोटिफिकेशन आयेगी जिसमें आपको OK पर क्लिक करना है।

Message notification me 'Ok' par click kare

Step 6. अब आपको Setting में जाना होगा क्योंकि अगर आप इसके बाद वीडियो कॉल करने की कोशिश करोगे तो शायद वह नहीं होगी। इसलिए आपको Setting पर क्लिक कर लेना है।

Jio Video Call settings option par click kare

Step 7.अब आपको यहां पर Profile वाले बटन पर क्लिक करके उसे चुन लेना है।

Step 8. अब आपको अपनी Profile Photo, Name, नंबर तथा अन्य सभी Details डाल देनी है।

Apna naam aur baki details add kare

Step 9. अब आपको अपने फोन की Contact List में आ जाना हैं। यहां पर आप जिस भी व्यक्ति को वीडियो कॉल करना चाहते हैं उसको Select करके उसे Video Call कर लें।

Step 10.इस प्रकार Jio फोन में आप आसानी से Video Call कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको किसी अन्य थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की भी जरूरत नहीं है।

निष्कर्ष

इस प्रकार Jio फोन में आप Video Call कर सकते हैं। अगर इसके बावजूद जिओ फोन में वीडियो कॉल करने से संबंधित आपको कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही जियो फोन से संबंधित जानकारी के लिए वह ऐसे ट्यूटोरियल के लिए हमें फॉलो करें। आप हमें गूगल न्यूज के माध्यम से भी फॉलो कर सकते हैं। वही आप हमें यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

जिओ फोन में वीडियो कॉल होती है?

जी हां, पूर्ण तरीका ऊपर आर्टिकल में बताया है।

जिओ फोन में वीडियो कॉल करने के लिए कोन सी ऐप का इस्तेमाल किया जाता है?

जिओ वीडियो कॉल के लिए Jio Video Call नामक एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाता है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment