Jio Phone में Hotspot ऑन कैसे करें? (1 मिनट में)

अगर आपके पास भी Jio का फोन है और आपको जिओ फोन में हॉटस्पॉट ऑन कैसे करें? यह नहीं मालूम है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Jio फोन में Hotspot ऑन कैसे करते हैं। इसके साथ ही जियो फोन में हॉटस्पॉट ऑन करने का सबसे आसान तरीका क्या है? वह भी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।

आज के समय में Jio Mobile काफी ज्यादा लोगों के पास दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सभी लोग उसकी सहायता से इंटरनेट का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन जिओ फोन में डायरेक्ट Hotspot का कोई भी बटन उपलब्ध नहीं होता है। जिसकी वजह से आप किसी दूसरे फोन में इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। परंतु एक ऐसी ट्रिक है जिसकी सहायता से जियो फोन में हॉटस्पॉट चलाया जा सकता है। आईए जानते हैं Jio Phone में हॉटस्पॉट कैसे चलाएं।

Jio Phone में Hotspot कैसे ऑन करें? (चरण-दर-चरण)

जिओ फोन में पहले से कोई प्री इंस्टॉल्ड हॉटस्पॉट नहीं होता है। लेकिन आपको इसमें कुछ सेटिंग करके हॉटस्पॉट बनाना होता है। आईए जानते हैं Jio Phone में हॉटस्पॉट चलाने का आसान तरीका –

1. सबसे पहले आपको Jio फोन में हॉटस्पॉट ऑन करने के लिए अपने फोन की Setting में जाना होगा।

2. अब जैसे ही Setting ओपन हो जाओगे उसके बाद आपको Wifi & Connectivity में जाकर Wifi को क्लिक कर लेना है।

3.अब जब आप Wifi वाले पेज पर आओगे तब आपको इसे On करके Save कर देना है।

4. अब इसके बाद आपको वापिस Wifi & Connectivity में आना है तथा यहां पर Mobile Network & Data में जाकर Data Connection को ऑन कर लेना है।

5. अब आपको APN Setting दिखाई देगी तो आपको उसमें चले जाना है।

6. अब APN में जाकर आपको Add APN पर क्लिक करना है।इसका अर्थ है कि आपको APN की सहायता से Jio Phone में Hotspot क्रिएट करना होगा।

7. अब आपको यहां पर कई सारे कॉलम मिलेंगे तो आपको उन्हें ध्यान से भरना है। जैसे:

APN में Jio India, Identifier में Hotspot, Password में आप पासवर्ड बना सकते हैं, Authentication में आपको CHAP डालकर इसे Save कर देना है।

8. अब आपको फिर से फोन की Setting में जाकर Wifi वाले फंक्शन पर जाना होगा।

9. अब आपको यहां पर थोड़ा नीचे जाना है तथा Advanced Setting में जाकर उसपर क्लिक करना है। 

10. अब आपको यहां पर एक Manage Network का एक ऑप्शन दिखाई देगा तो आपको उसपर क्लिक करना है।

11. अब आपको फिर से Manage Hidden Network पर क्लिक करके उसे ओपन कर लेना है।

12. अब आपको एक Box मिलेगा जहां पर आपको फिर से Jio लिखना होगा तथा Connect या Save वाले बटन पर क्लिक करके कनेक्ट कर लेना है।

13. इस प्रकार अब आप Jio Phone में Hotspot चला सकते हैं।

Jio फोन में Hotspot ऑन करने के लिए क्या चाहिए?

  • 30% से ऊपर बैटरी होनी चाहिए।
  • जिओ फोन में इंटरनेट पैक होना बेहद जरूरी है।
  • हॉटस्पॉट बनाने से पहले आपके पास वेध इंटरनेट होना बेहद आवश्यक है।
  • इसके साथ ही APN में आपको सही तरीके से बताए गए आर्टिकल के अनुसार Setting करनी है।

निष्कर्ष

इस तरह से Jio Phone में Hotspot को On किया जा सकता है। अभी भी अगर आपको Jio फोन में हॉटस्पॉट से संबंधित कोई सवाल या सुझाव रहता है तो आप कमेंट ज़रूर करें। ये आर्टिकल से संबंधित जानकारी आपको इस वेबसाइट पर मिलेगी। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमें यूट्यूब, इंस्टाग्राम, गूगल इत्यादि के माध्यम से फॉलो कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

Q: क्या Jio फोन में Hotspot होता है?

Ans: जी हां, Jio फोन में हॉटस्पॉट कैसे On करें? इसका तरीका ऊपर बताया गया है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment