WhatsApp Home Screen पर फोटो कैसे लगाएं?

व्हाट्सएप जब भी आप चलाते हैं तो वहां पर आप अच्छे-अच्छे वॉलपेपर आसानी से लगा सकते हैं। लेकिन जब बात व्हाट्सएप होम स्क्रीन पर फोटो लगाने की आती है तब अधिकतर लोगों को इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है। वह नहीं जानते हैं कि व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर कैसे आप कोई भी फोटो आसानी से लगा सकते हैं।

आप आसानी से एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की सहायता से व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर अपनी कोई भी फोटो लगा सकते हैं। जिसके बाद आपका व्हाट्सएप काफी कूल दिखाई देगा। इसके साथ ही आप यह दिखाकर अन्य लोगों को भी चौंका सकते हैं। आईए जानते हैं कि कैसे आसानी से व्हाट्सएप के होम स्क्रीन पर फोटो लगाते हैं।

व्हाट्सएप HomeScreen पर फोटो कैसे लगाएं? (स्टेप बाय स्टेप)

सबसे पहले व्हाट्सएप होम स्क्रीन पर फोटो लगाने के लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको Designer Tools Pro ऐप की आवश्यकता होगी। जो की प्ले स्टोर से या फिर नीचे दिए गए आर्टिकल के अंत में डाउनलोड लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले Designer Tools Pro नामक ऐप डाउनलोड करें। जैसे ही यह ऐप डाउनलोड हो जाए उसके बाद इस एप्लीकेशन को ओपन करें। 

2. ऐप ओपन होने के बाद Mockup Overlay का बटन आपको दिखाई देगा। आपको इसपर क्लिक कर लेना है।

1000172046

3. अब यहां पर आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें एक Portrait तथा दूसरा Landscape का बटन, आपको जिस तरह का फोटो व्हाट्सएप की Homescreen पर लगाना है उसपर क्लिक करना है। उदहारण के लिए यहां मैं Portrait सेलेक्ट कर रहा हूं।

1000172047

4. जैसे ही आप Portrait पर क्लिक करोगे उसके बाद यह ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा तो आपको Allow पर क्लिक करके एलाऊ कर लेनी है। उसके बाद आप गैलरी में Redirect हो जाओगे।

1000172048

5. अब यहां पर आपको व्हाट्सएप की होमस्क्रीन पर जो भी फोटो लगाना है उसको क्लिक करके सेलेक्ट कर लेना है।

1000172049

6. अब सामने ही राइट में आपको Mockup Overlay का टॉगल दिखाई देगा। इसपर आपको क्लिक करना है। उसके बाद फिर से एक बार Allow पर क्लिक करें।

1000172050

7. अब इसके बाद आप Settings में फिर से जाओगे। यहां पर आपको Designer Tools Pro को सेलेक्ट करना है। उसके बाद Allow Over Other Apps को एलाऊ करना है।

1000172051

8. अब आपकी व्हाट्सएप होमस्क्रिन पर फोटो लग चुकी है। इसके बार अब अपना WhatsApp को ओपन करें। वहां पर आप देखोगे की आपका व्हाट्सएप अब और ज्यादा सुंदर और बाडिया दिख रहा होगा।

व्हाट्सएप की HomeScreen पर वॉलपेपर लगाने के फायदे

  • इसकी वजह से आपका व्हाट्सएप काफी अलग और कस्टमाइज दिखाई देता है।
  • इसके साथ ही अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति को अपना व्हाट्सएप दिखाओगे तो वह हैरान रह जाएगा कि आपने कैसे किया।
  • इसके साथ ही व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर वॉलपेपर लगाने से आपको एक बेहतरीन लुक दिखाई देती है।
  • वही आपको इसके लिए किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की आवश्यकता नहीं होती है।
  • अधिकतर लोग व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर फोटो लगाने के लिए व्हाट्सएप मोड प्रयोग करते हैं जो की कतई सही नहीं है।
  • Desigener Tools Pro इस ऐप के माध्यम से आप किसी भी फोटो को व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर लगा पाओगे।

Desigener Tools Pro ऐप क्या है?

यह एक ऐसा एप्लीकेशन है जो कि व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर फोटो लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस एप्लीकेशन को स्पेशली व्हाट्सएप होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आपके फोन की सेटिंग के माध्यम से व्हाट्सएप पर कोई भी फोटो लगाने में सक्षम है। यह ऐप काफी बढ़िया है और इसे प्ले स्टोर पर एक मिलियन से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

Desigener Tools Pro की खासियत क्या है?

वहीं अगर इसके रेटिंग की बात करें तो वह भी चार स्तर से अधिक है। यह एप्लीकेशन बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है। अर्थात इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के प्रीमियम या पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। यह एप्लीकेशन ऐड फ्री है। जिसकी वजह से आप कोई भी फोटो इसमें बिना एड के लगा पाओगे।

इस ऐप के माध्यम से आप आसानी से फोन के वॉलपेपर को भी चेंज कर सकते हैं। हालांकि यह ऐप व्हाट्सएप फोटो को कस्टमाइज करने के लिए ही बनाई गई है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप प्ले स्टोर का भी सहारा ले सकते है। लेकिन आप नीचे दिए गए आर्टिकल के अंत में डाउनलोड लिंक से भी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Desigener Tools Pro के फीचर्स

  • इसमें आपको Grid Overlay का फीचर मिलता है।
  • यह ऐप Mockup Overlay भी Support करती है।
  • इस ऐप के माध्यम से आप Colour पिक करके कोई भी फोटो को व्हाट्सएप की होमस्क्रीन पर लगा पाओगे।
  • यह ऐप अब एंड्रॉयड 14 और नए वर्जन के साथ भी कार्य करती है।
  • इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड 4.4 से अधिक के यूजर आसानी से कर पाएंगे।

निष्कर्ष

इस तरह से आर्टिकल में हमने आपको स्टेप बाय स्टेप समझा है कि कैसे आप व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर फोटो लगा सकते हैं। इसके बावजूद भी अगर आपको व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर किसी भी तरह से फोटो लगाने में समस्या उत्पन्न होती है तो कमेंट करके जरूर बताएं। वहीं अगर आपको कोई अन्य समस्या आर्टिकल से संबंधित आती है तो आप कमेंट करके तथा हमसे डायरेक्ट कांटेक्ट करके अपनी समस्या शेयर कर सकते हैं। अगर आपके लेख पसंद आए तो उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें। ऐसी जानकारी के लिए हमारी HindiSe से वेबसाइट को फॉलो अवश्य करें।

क्या WhatsApp की Homescreen पर फोटो लगा सकते हैं?

जी हां, आप Designer Tools Pro नामक एप्लीकेशन की सहायता से आसानी से व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर कोई भी फोटो को लगा सकते हैं। इसके साथ ही वहां पर आप कलर पिकर नमक ऑप्शन के माध्यम से किसी भी कलर को व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर लगा सकते हैं। इसका अर्थ है कि अगर आपका व्हाट्सएप व्हाइट कलर का है तो आप उस ग्रीन या फिर किसी भी अन्य कलर में चेंज कर सकते हैं।

क्या MOD ऐप के बिना व्हाट्सएप की होमस्क्रीन पर फोटो लगा सकते हैं?

जी हां, जरूरी नहीं है कि आपको व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर फोटो लगाने के लिए मोड एप्लीकेशन की आवश्यकता पड़ेगी। आप प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऑफिशियल थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के माध्यम से भी यह कार्य कर सकते हैं। इसमें से एक एप्लीकेशन के माध्यम से व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर फोटो लगाने का तरीका हमने आपके ऊपर आर्टिकल में बताया है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment