Jio Phone में Instagram कैसे चलाएं? (पूरी जानकारी)

अगर आप भी इंस्टाग्राम चलाने के शौकीन हैं और आपके पास जियो फोन है! लेकिन जिओ फोन में इंस्टाग्राम कैसे चलाएं? यह आपको समझ नहीं आ रहा है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में मैं आपको बताने जा रहा हूं कि जियो फोन में इंस्टाग्राम कैसे चलाया जाता है।

इसके साथ ही जियो फोन में इंस्टाग्राम चलाने की क्या तकनीक रहती है वह भी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे। Jio फोन वैसे तो सभी फीचर्स के साथ आता है। लेकिन यह एक कीपैड फोन है। इसका अर्थ क्या है कि यह एक स्क्रीन टच स्मार्टफोन नहीं है। जिसकी वजह से इंस्टाग्राम चलाने में लोगों को काफी ज्यादा समस्याएं आती है।

परंतु आपको बता दे की जिओ फोन में इंस्टाग्राम आसानी से चलाया जा सकता है। Jio फोन पूर्ण रूप से इंस्टाग्राम को सपोर्ट करता है लेकिन सही तरीके से चलाना आना चाहिए। आईए जानते हैं Jio फोन में Instagram मात्र 1 मिनट में कैसे चलाएं।

Jio फोन में Instagram चलाने के लिए क्या चाहिए?

  • इंटरनेट पैक
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • अपनी जन्म तिथि
  • ब्राउजर

जिओ फोन में इंस्टाग्राम चलाने का लेटेस्ट तरीका (चरण-दर-चरण)

Jio फोन में Instagram चलाने के लिए कई सारे तरीके इंटरनेट पर मौजूद है। लेकिन उनमें से अधिकतर तरीका काफी ज्यादा पुराने हैं। जब से Jio Mobile का Software Update आया है तब से बेहतर तरीके कार्य नहीं कर रहे हैं। नीचे दिए गए तरीके के माध्यम से आप जियो फोन में इंस्टाग्राम चला पाओगे। आईए जानते हैं –

#1. 2023 में Jio फोन में इंस्टाग्राम चलाने के लिए आपको सबसे पहले अपना इंटरनेट कनेक्शन या Data ऑन कर लेना है।

#2. अब जब आपका डाटा ऑन हो जाए उसके बाद आपको अपने फोन का स्टॉक ब्राउज़र या जिओ ब्राउज़र ओपन कर लेना है।

Phone me browser open kare

#3. अब आपको ब्राउज़र में है कीपैड की सहायता से इंस्टाग्राम लोगिन लिखकर सर्च कर लेना है।

Instagram login likhkar search karein

#4. सर्च कर लेने के बाद आपको इंस्टाग्राम की ऑफिशियल वेबसाइट दिखाई देगी आपको उसे पर क्लिक कर लेना है।

Instagram ke official website par click kare

#5. अब आपको इंस्टाग्राम के ऑफिशियल लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा यहां से अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट बन चुका है तो आप ईमेल व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर सकते हैं।

Instagram me email ID password se login kare

लेकिन अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है तो आपको Sign Up पर क्लिक करना होगा।

Sign up par click kare

#6. अब आपको एक Box दिखाई देगा यहां पर आपको Mobile Number या Email, Full Name तथा Username व पासवर्ड डाल देना है। अब इसके बाद आपको फिर से Sign Up पर क्लिक करना होगा।

Saare details fill kare

#7. अब आपको एक दूसरे पेज पर भेज दिया जायेगा और यहां पर आपको DOB डाल देना है। इसके बाद आपको फिर से Next पर क्लिक करना होगा।

apna date of birth daale

#8. अब जैसे ही NEXT पर क्लिक करोगे उसके बाद आपको डाले गए Email पर आपको OTP आया होगा। वह OTP डाल कर आपको अपना Instagram अकाउंट वेरीफाई कर लेना है।

#9. अब इसके बाद आप आसानी से Jio फोन में ब्राउजर की सहायता से इंस्टाग्राम चला सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से आर्टिकल में हमने आपको बताया कि जियो फोन में इंस्टाग्राम कैसे चलाएं। अगर जियो फोन में इंस्टाग्राम चलाने से संबंधित आपको कोई समस्या आती है तो आप कमेंट करके बता सकते हैं। जियो फोन में इंस्टाग्राम चलने से संबंधित कोई भी जानकारी पाने के लिए हमें कमेंट जरुर करें। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें सोशल मीडिया के माध्यम से या गूगल के माध्यम से भी फॉलो कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या जिओ फोन में इंस्टाग्राम चलता है?

जी हां, जिओ फोन में इंस्टाग्राम आसानी से चल जाता है आप ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से जिओ फोन में इंस्टाग्राम चला पाओगे।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment