Airtel, Jio, BSNL, VI की SIM बंद कैसे करें? (30 सेकंड में)

अगर आपके पास Jio, Airtel, BSNL या फिर कोई भी सिम मौजूद हो तो आप उसे आसानी से बंद कर सकते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को सिम बंद करने का तरीका मालूम नहीं होता है। जिसकी वजह से या तो उनकी पुरानी सिम वह फेंक देते हैं या फिर वह उसे प्रयोग ही नहीं करते हैं।

लेकिन अगर आप किसी भी पुराने सिम को प्रयोग नहीं कर रहे हैं! या आप कोई दूसरा नंबर लेना चाहते हैं तो आपको अपनी पुरानी सिम बंद करनी होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप आसानी से कोई भी कंपनी की सिम बंद कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको किसी भी कंपनी की सिम बंद कैसे करें?

इसके बारे में पूर्ण जानकारी नहीं है तो आप इस आर्टिकल के साथ बने रहें। इस आर्टिकल में Jio की SIM बंद कैसे करें?, Airtel की सिम बंद कैसे करें?, BSNL की सिम बंद कैसे करें? तथा वोडाफोन आइडिया की सिम कैसे बंद करें? इसके बारे में हम आपको संक्षिप्त में बताने वाले हैं। आईए जानते हैं –

Airtel की SIM बंद कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

Step 1: एयरटेल सिम बंद करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन डायलर को ओपन करना होगा।

Step 2: उसके बाद आपको 198 या फिर 123 पर कॉल करना है। दरअसल ये नंबर एयरटेल कस्टमर केयर का है।

Step 3: उसके बाद जैसे ही आप एयरटेल कस्टमर केयर से कनेक्ट हो जाएं। उसके बाद उनको सिम बंद कराने के बारे में कहें।

Step 4: अब आपको वह सिम बंद करने का कारण पूछेंगे। आपको वह उन्हें बता देना है।

Step 5: इसके बाद सिम वेरिफिकेशन के लिए आपसे वह सिम के मालिक का नाम, आधार नंबर इत्यादि पूछेंगे।

Step 6: अगर सारी Details सही रहती है तो सिर्फ 24 घंटे में आपकी एयरटेल को सिम बंद कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:

Jio की SIM बंद कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

Step 1: सबसे पहले आपको अपने फोन का डायलर खोल लेना है।

Step 2: अब आपको यहां पर 198 या फिर 1800 899 9999 पर कॉल करना है।

Step 3: अब इसके बाद Customer Care को आपकी कॉल Redirect की जायेगी।

Step 4: आपको अपनी SIM की डिटेल इन्हें देना है। जैसे की SIM किसके नाम पर है, SIM जिसके नाम पर है उसका आधार नंबर, एड्रेस इत्यादि।

Step 5: उसके बाद आपको इन्हें Jio SIM बंद करने का कारण देना है।

Step 6: इसके बाद करीब 24 से लेकर 48 घंटे में इनके द्वारा आपकी JIO SIM को पूर्णत बंद कर दिया जाएगा।

BSNL की SIM बंद कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

Step 1: BSNL की सिम बंद करने के लिए फोन के डायलर को ओपन करें।

Step 2: अब आपको यहां पर “1503” डायल करना है। आपको बता दें की 1503 बीएसएनएल का कस्टमर केयर नंबर है।

Step 3: अब इसके बाद आपको ऑटोमेटेड कॉल सुनाई जाएगी। लेकिन आपको डायरेक्ट “9” को दबाना है। जिसके बाद आपकी कॉल बीएसएनएल कर्मचारी को ट्रांसफर हो जायेगी।

Step 4: अब आपको उनसे बीएसएनएल सिम बंद करने के लिए अनुग्रह करना है।

Step 5: उनसे सिम बंद करने का कारण जरूर पूछा जायेगा। इसलिए आपको एक Valid Reason देना है।

Step 6: अब आपको अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया कंप्लीट करनी होगी। दरअसल आपको इसमें अपना आधार नंबर और एड्रेस इत्यादि वेरीफाई करवाना है।

Step 7: अब करीब 1 दिन में आपकी बीएसएनएल सिम को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Vodafone Idea (VI) को SIM बंद कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

Step 1: सबसे पहले अपने Phone Dialer को ओपन करें।

Step 2: अब आपको यहां पर 199 पर कॉल करना है। दरअसल 199 वॉडफोन आइडिया का कस्टमर केयर नंबर है।

Step 3:  इसके बाद आपको Customer Care से बात करने के लिए आपकी कॉल को डायवर्ट किया जायेगा।

Step 4: अब आपको सिम बंद करने को उनसे कहना है। इसके साथ ही आपको कुछ वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

Step 5: आपको इसके लिए SIM Owner का आधार नंबर, एड्रेस इत्यादि उनको बताना होगा।

Step 6: अब करीब 3 दिन के बाद आपका वोडाफोन आइडिया का सिम बंद कर दिया जाएगा।

किसी भी कंपनी (Airtel, Jio, BSNL, VI) की New SIM कैसे लें?

किसी भी कंपनी की सिम को बंद करने के लिए सबसे पहले आपके पास उसे कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर होना बेहद आवश्यक है।

 जब आपके पास कस्टमर केयर नंबर आ जाए उसके बाद आपको उन्हें कॉल करनी है। उसके बाद आपको उनके कस्टमर केयर ऑफिसर या फिर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी होगी। अब आपको उन्हें बताना होगा कि आप उसे पार्टिकुलर सिम को बंद करना चाहते हैं।

कई बार वेरिफिकेशन के लिए आपसे आधार कार्ड नंबर या एड्रेस प्रूफ भी मांगा जा सकता है। यह सब होने के बावजूद आपकी सिम करीब 24 घंटे से लेकर 72 घंटे के भीतर बंद कर दी जाएगी। इस प्रकार आप किसी भी कंपनी की सिम को आसानी से सिर्फ 1 मिनट के अंदर बंद कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप किस तरीके से किसी भी कंपनी की सिम को आसानी से बंद कर सकते हैं। अगर इसके बावजूद भी सिम बंद करने में आपको कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट करें। इसके साथ ही अगर आप सिम बंद करने के बावजूद New SIM लेना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया भी आर्टिकल में आपको संक्षिप्त में बताई है। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें Google News या फिर YouTube Channel के माध्यम से भी फॉलो कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न 

क्या SIM बंद करने के बाद दोबारा उसी नंबर को ले सकते हैं?

जी हां, आप आसानी से सिम बंद हो जाने के बाद या सिम बंद करने के बाद इस नंबर को ले सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको अपने आधार कार्ड व अन्य पर्सनल डिटेल की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ ही अगर वह नंबर 6 महीने के अंदर किसी और व्यक्ति ने ले लिया है! तो उसके बावजूद आप उसे नंबर को नहीं ले पाओगे।

SIM गुम हो जाने पर क्या करें?

अगर आपने अपनी सिम खो दी है और अब आपको डर सता रहा है कि क्या करें? तो आपको बता दे की सिम गुम हो जाने पर आप आसानी से बंद कर सकते हैं। सिम बंद करने की पूरी प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल में बताई गई है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment