Google Chrome में Language कैसे Change करें?

Google Chrome एक Browser ही नहीं बल्कि एक News Feed भी है। जब भी आप Chrome ब्राउजर को ओपन करते हैं तो आपको वहां पर खबरें व लेटेस्ट अपडेट्स भी देखने को मिलते हैं। लेकिन वो सभी Default English भाषा में ही आते हैं। इसलिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से Chrome Browser में Language को चेंज कर सकते हैं।

Chrome ब्राउजर में भाषा बदलने के बाद आप जो भी भाषा Select करोगे आपको सारा Content उसी भाषा में दिखेगा। अगर आप Hindi भाषा Select करोगे तो आपको सारी न्यूज व Headlines हिंदी में ही दिख जाएगी। लेकिन क्रोम ब्राउजर की भाषा बदलने से पहले आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपका Chrome App अपडेटेड होना ज़रूरी है।

Google Chrome ब्राउजर में Language चेंज कैसे करें

Google Chrome में language change करने से पहले आपको प्लेस्टोर में जाकर Chrome App को अपडेट कर लेना है। क्योंकि जब तक आपका Chrome अपडेटेड नहीं होगा तब तक आप उसकी भाषा नहीं बदल पाओगे। आईए अब मैं आपको बताता हूं कि Chrome ब्राउजर में भाषा कैसे बदलते हैं।

  1. सबसे पहले आपको Chrome App को ओपन कर लेना है।
  2. अब आपको Right Side में दिए गए Three Dots पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको Setting पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपको नीचे Scroll करना है तथा Languages को Select कर लेना है।
  5. अब आपको यहां पर (+) Add Language पर क्लिक कर देना है।
  6. अब आपको यहां पर अपनी मनपसंद भाषा जैसे Hindi, उर्दू, बेंगोली या कन्नड़ भाषा का चुनाव कर देना है।
  7. इसके बाद अब आपको Chrome ब्राउजर के सारे फीड, न्यूज व अपडेट्स हिंदी या अपनी चुनी हुई भाषा में दिखाई देने लगेंगे।

Conclusion

इस तरह मैंने आपको आर्टिकल में बताया कि कैसे आप आसानी से Chrome ब्राउजर की भाषा को बदल सकते हैं। आप हिंदी ही नहीं बल्कि अन्य किसी भी भाषा का चुनाव कर सकते हैं। अगर अभी भी आपका इस से संबंधित कोई सवाल है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर लिखें। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment