SBI Cash Deposit Form कैसे भरते हैं (Full Guide)

अगर आपका खाता भी SBI बैंक में है और आप अपने खाते में पैसे जमा करना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं। अगर SBI Bank में खाते में पैसे डिपॉजिट करने से संबंधित आपको कोई भी परेशानी आ रही है या आप SBI में पैसे भरने का फॉर्म सही से नहीं भर पा रहे हैं इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप आसानी से SBI बैंक में पैसा जमा कर सकते हैं। आप SBI में डिपॉजिट फॉर्म को बिना गलतियों के कैसे भर सकते हैं तथा कैसे आसानी से पैसे जमा कर सकते हैं।

चाहे कोई भी बैंक या Branch हो उसमें पैसे जमा करने या Cash डिपॉजिट करने के लिए सबसे पहले Deposit Form भरना पड़ता है। ये फॉर्म ही सुनिश्चित करता है की आपने किस तारीख को कितने पैसे अपने खाते में जमा या Deposit किए हैं। आपके पास Cash Deposit के दौरान एक Slip भी रहती है जिसकी मदद से आप बैंक को अवगत करा सकते हैं कि आपने इस तारीख को इतने पैसे जमा किए हैं।

SBI बैंक में पैसा जमा करने के लिए भी आपको सबसे पहले Deposit Form भरना होगा। यह डिपॉजिट फॉर्म आपको आसानी से बैंक मैनेजर के पास से मिल जाएगा। इस Deposit Form को आप को बिना किसी त्रुटियों के भरना है। अगर इसमें आप गलती करते हैं तो हो सकता है कि आपका डिपॉजिट फॉर्म रिजेक्ट हो जाए तथा आपको फिर से एक नया फॉर्म भरना पड़े। फिर आपको पैसे भरने में काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ जायेगा।

आइए जानते हैं कि SBI Bank के Deposit Form को कैसे भरें तथा SBI में पैसे कैसे जमा करते हैं। SBI में पैसे जमा करने के लिए आपको सबसे पहले यह ध्यान रखना होगा कि डिपॉजिट फॉर्म में गलतियों न करें। अगर संभव हो तो डिपॉजिट फॉर्म नीचे दिए गए आर्टिकल के हिसाब से ही भरे। आइए जानते हैं SBI बैंक का Deposit फॉर्म कैसे भरते हैं तथा SBI में पैसे कैसे जमा करें।

SBI Cash Deposit या पैसे भरने का Form कैसे भरें – Step By Step

Step 1: सबसे पहले आपको SBI Bank के Cash Deposit Form में तिथि वाले Box में तिथि भरनी है।

Step 2: अब आपको अकाउंट नंबर वाले कॉलम में अपने Account नबर को संख्या में डाल देना है।

Step 3: अब आपको खाताधारक नाम में अपना नाम डाल देना है।

Step 4: अब आपको Cash चुन कर आप कितना पैसा जमा करने वाले हैं उसका ब्योरा देना है।

Step 5: अब आपको Word में लिखें वाले Box में आप कितना पैसा जमा करने जा रहे हैं उसको लिखना है।

Step 6: अब आपको जमाकर्ता के नाम वाले स्थान पर अपना नाम फिर से लिख देना है।

Step 7: अब आपको Signature वाले स्थान पर अपने Signature करने है। इसके बाद ये Deposit Form आपको Bank Manager को देना है।

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

SBI बैंक में न्यूनतम बैलेंस कितना होना जरूरी है?

अगर आप एसबीआई बैंक में पहली बार खत्म हो रहे हैं तो उसके लिए आपको किसी भी मिनिमम डिपॉजिट की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही एसबीआई बैंक में न्यूनतम बैलेंस जीरो है। इसका अर्थ है कि आपके खाते में अगर पैसे ना हो तब भी आप का एसबीआई बैंक का खाता एक्टिव रहेगा।

SBI बैंक से 1 दिन में कितने पैसे निकाले जा सकते हैं?

अगर आप एसबीआई बैंक के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रहे हैं तो आप 1 दिन में ₹75000 तक की ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑफलाइन ट्रांजैक्शन में एसबीआई अपने कस्टमर को ₹50000 तक की ट्रांजैक्शन करने की अनुमति देता है। वही एटीएम कार्ड से आप 1 दिन के अंदर ₹30000 तक निकाल सकते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि SBI कैश डिपॉजिट कैसे करें। इसके साथ ही इस आर्टिकल में मैंने Deposit फॉर्म बिना त्रुटि के कैसे भरते हैं ये भी Details में बताया है। आपका कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise या Infotube को विजिट कर सकते हैं।वही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें Facebook, Twitter, Instagram व YouTube पर फॉलो जरूर करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment