Punjab National Bank में पैसा कैसे जमा करते हैं?

अगर आपका खाता भी Punjab National Bank में है तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं। अगर आप भी Punjab National Bank में अपने पैसे जमा कराने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपको इस से संबंधित पूर्ण जानकारी देगा। इस आर्टिकल में मैं आपको स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा कि Punjab National Bank में पैसे कैसे जमा करते हैं। पंजाब नेशनल बैंक में पैसा जमा करना की A To Z जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। Cash Deposit फॉर्म से लेकर पैसे भरने तक की पूरी Process आपको इस आर्टिकल में मिल जायेगी।

वैसे तो जब भी आप किसी Bank में पैसा जमा कराना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले उस बैंक का डिपॉजिट फॉर्म भरना होगा। क्योंकि बैंक के पास यही एक Cash Deposit करने का तरीका होता है। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा की Cash Deposit फॉर्म हमेशा सही से भरा हो।

क्योंकि Maximum लोगों को Cash Deposit Form भरने में ही समस्या आती है। वह उसमें गलत अमाउंट या फिर नोट की संख्या गलत जैसी कई गलतियां कर देते हैं। जिसकी वजह से उनका पैसे जमा करने वाला फॉर्म भी रिजेक्ट हो जाता है। इसी वजह से बैंक के Manager द्वारा उन्हें दूसरा फॉर्म भरने को दिया जाता है जबकि उसमें भी वो वही गलती करते हैं। तो अब सवाल ये उठता है कि Cash Deposit फॉर्म आखिर भरें कैसे?

अगर आप Punjab National Bank में पैसा जमा करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको उसका पैसे भरने वाला एक भरना होगा। ये फॉर्म आपको अपने नजदीकी शाखा में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। वैसे तो पैसे निकालने व भरने वाला Form काफी हद तक एक जैसा होता है। लेकिन पैसे जमा कराने वाले Form की लम्बाई व उसमे कॉलम भी ज्यादा होते हैं।

उसके बाद आपको उसमें अपने अकाउंट व पैसे से संबंधित सभी जानकारी को भरना होगा। इसके साथ ही उसमें आपको यह भी बताना होगा कि आप कितना पैसा किस तारीख को जमा कर रहे हैं। इसके साथ ही आपको उसमें अपने Signature करना है। वहीं उस Cash Deposit Form के पीछे भी 2 Signature अवश्य करें ताकि बैंक आपको Verify कर सकें। आइए जानते कि पंजाब नेशनल बैंक में पैसा कैसे जमा करते हैं या Punjab National Bank का कैश डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरा जाता है।

Punjab National Bank में पैसा कैसे जमा करते हैं – Step By Step

Step 1: सबसे पहले आपको PNB Bank के Cash Deposit Form में तिथि वाले Box में तिथि भरनी है।

Step 2: अब आपको अकाउंट नंबर वाले कॉलम में अपने Account नबर को संख्या में डाल देना है।

Step 3: अब आपको खाताधारक नाम में अपना नाम डाल देना है।

Step 4: अब आपको Cash चुन कर आप कितना पैसा जमा करने वाले हैं उसका ब्योरा देना है।

Step 5: अब आपको Word में लिखें वाले Box में आप कितना पैसा जमा करने जा रहे हैं उसको लिखना है।

Step 6: अब आपको जमाकर्ता के नाम वाले स्थान पर अपना नाम फिर से लिख देना है।

Step 7: अब आपको Signature वाले स्थान पर अपने Signature करने है। इसके बाद ये Deposit Form आपको Bank Manager को देना है।

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

PNB बैंक में न्यूनतम बैलेंस कितना होना जरूरी है?

पीएनबी बैंक की हाल ही में लागू की गई पॉलिसी के अनुसार अगर आप किसी Rural City से संबंध रखते हैं तो आपके खाते में ₹1000 होना ही चाहिए। इसके साथ ही अगर आप Semi Urban या Urban City से संबंध रखते हैं तो आपके खाते में दो हजार से लेकर ₹5000 तक होना जरूरी है। वहीं अगर आप मेट्रो सिटी से संबंध रखते हैं तो आपके खाते में ₹10,000 मिनिमम बैलेंस होना बेहद जरूरी है।

PNB बैंक से 1 दिन में कितने पैसे निकाले जा सकते हैं?

PNB बैंक में अगर आपका खाता है तो आप 1 दिन में अपने ATM Card से करीब 25,000 तक की Limited Transaction कर सकते है। इसके साथ ही आप अपने पीएनबी खाते से 1 दिन के अंदर ₹60000 तक निकाल सकते हैं। हालांकि PNB चेक बुक के माध्यम से इस ट्रांजैक्शन को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि Punjab National Bank में पैसे कैसे जमा करते हैं। इसके साथ ही मैंने यह भी बताया कि कैसे आप अपने पंजाब नेशनल बैंक के deposit फॉर्म को भर सकते हैं। इस आर्टिकल में Punjab National Bank के Deposit फॉर्म से संबंधित सभी सवालों को कवर करने की कोशिश की गई है।

अगर अभी भी Punjan National Bank में पैसे कैसे जमा करते हैं से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise या Infotube को विजिट कर सकते हैं।वही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें Facebook, Twitter, Instagram व YouTube पर फॉलो जरूर करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment