India Post Payment Bank को PhonePe से Link कैसे करें?

अगर आपका खाता भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में है तथा आप अपने IPPB को PhonePe से लिंक करना चाहते हैं! तो आप एकदम सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप आसानी से अपने IPPB अकाउंट को PhonePe से लिंक कर सकते हैं। जिसके बाद PhonePe तथा आईपीपीबी अकाउंट का Simulation आसान हो जाएगा।

IPPB तथा PhonePe को एक साथ लिंक करने के लिए बेहद जरूरी है कि आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर हो। क्योंकि कई बार उस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होता है। जो कि आप को वेरीफाई करने के लिए डालना होता है। इसके साथ ही आपका PhonePe तथा आईपीपीबी अकाउंट दोनों वेरीफाई होना बेहद आवश्यक है। उसके बाद ही आप इन दोनों अकाउंट को एक साथ लिंक कर पाओगे। कई बार दोनों को एक साथ लिंक करने के लिए आपका PhonePe का KYC होना भी बेहद जरूरी है।

अगर आपको भी इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक को PhonePe से लिंक करना नहीं आता है तो इस आर्टिकल के साथ बने रहे। इसके साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप यह भी बताएंगे कि क्या वास्तव में IPPB Account को PhonePe के साथ लिंक करना जरूरी है या नहीं! क्योंकि कुछ लोगों के मन में यह संशय रहता है कि क्यों PhonePe को आईपीपीबी के साथ लिंक करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कैसे आईपीपीबी अकाउंट को फोन पर के साथ लिंक करते हैं।

IPPB को PhonePe से लिंक कैसे करते हैं?

Step 1: सबसे पहले आपको PhonePe एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है तथा Open कर लेना है।

Step 2: अब आपको Menu पर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल में चले जाना है।

Step 3: अब आपको View All Payment Method पर टैप करना है।

Click on view all payment methods option

Step 4: अब आपको Add Bank Account पर क्लिक करना है।

Click on Add bank account option

Step 5: अब आपको सर्च बॉक्स के माध्यम से IPPB Bank को सर्च करके उस पर क्लिक करना है।

Select India Post Payments Bank

Step 6: अब आपको ध्यान रखना है की आपके Phone में वो SIM होना चाहिए जोकि IPPB में है। उसके बाद Auto Verify हो जाएगा।

Step 7: अब आपको Reset PIN पर क्लिक करना है।

Click on reset pin

Step 8: अब आपको यहां पर अपने Credit या डेबिट की Details भरनी है तथा आपका IPPB आपके PhonePe से लिंक हो जायेगा।

Enter debit card details

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

IPPB बैंक में न्यूनतम बैलेंस कितना होना जरूरी है?

आईपीपीबी में अकाउंट खोलने के लिए आपको सबसे पहले यह ध्यान रखना होगा कि आपकी आयु सीमा 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही आपके खाते में न्यूनतम बैलेंस की सीमा ₹0 रुपए है। आप अपने आईपीपीबी बैंक में ₹0 के साथ खाता खोल सकते हैं।

IPPB बैंक से 1 दिन में कितने पैसे निकाले जा सकते हैं?

आईपीपीबी बैंक में 24 Hour के अंदर आप ₹5000 तक की फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप इससे अधिक की ट्रांजैक्शन करते हैं। तो इसके लिए कुछ चार्जेस आपको देने पड़ेंगे 5000 से अधिक की ट्रांजैक्शन पर आपको बताए गए Charges Pay करने होंगे।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि कैसे आप IPPB अकाउंट को PhonePe से लिंक कर सकते हैं। अगर अभी भी IPPB अकाउंट से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise या Infotube को विजिट कर सकते हैं।वही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें Facebook, Twitter, Instagram व YouTube पर फॉलो जरूर करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment