IDBI Bank से पैसे कैसे निकालते हैं (पूर्ण जानकारी)

अगर आपका भी बैंक खाता IDBI में हैं या यूं कहूं कि आप IDBI के Customer हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। IDBI बैंक खाते से पैसे कैसे निकालते हैं? इसके बारे में IDBI के बहुत से Customer को पता नहीं होता। जिसकी वजह से या तो बैंक में पैसा निकालने जाते ही नहीं है या फिर अपने साथ किसी अन्य व्यक्ति को ले जाते हैं जो कि उनकी मदद कर सके।

आपको बता दें कि किसी भी Bank से पैसे आपको एक Form को Fill-Up करना होता है। इस फॉर्म को आप विड्रोल फॉर्म के नाम से जान सकते हैं। इसलिए एक बात हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप किसी बैंक में जाएं सबसे पहले आपको पैसे निकालने के लिए विड्रोल फॉर्म ही भरना है। इसी के माध्यम से आप अपने खाते से पैसे निकाल पाओगे।

यही नहीं जब भी आप किसी बैंक में जाओगे और कहोगे कि मुझे अपने खाते से पैसे निकालना है तो उस बैंक का मैनेजर भी आपको यही गया कि विड्रोल फॉर्म भर दीजिए। इस फॉर्म में आपको यह बताना होगा कि आप कितने पैसे किस अकाउंट से निकालना चाहते हैं। इसके साथ ही आपको खाते से संबंधित कई जानकारी देनी होती है। ध्यान रखें कि कोई भी गलत जानकारी Form में न भरें इससे आपका पैसा निकालने में समस्या आ सकती है।

इसके साथ ही आपको उस Cash Withdrawal Form में कई ऐसी जानकारियां भरनी होती है जो कि आपके खाते, नाम, खाता नंबर, Signature से संबंधित होती है। लेकिन बहुत से IDBI Bank के खाताधारकों को यह पता नहीं होता कि IDBI बैंक से पैसे कैसे निकालते हैं? इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि IDBI से पैसा कैसे निकालते हैं।

इसके साथ ही आईडीबीआई बैंक का विड्रोल फॉर्म आफ कैसे आसानी से भर सकते हैं वह भी मैं इस आर्टिकल में आपको बताऊंगा। IDBI का कैश Withdrawal फॉर्म भी अन्य Bank के Withdrawal Form की तरह ही होता है। लेकिन इसके बावजूद भी कई यूजर्स इसको भरने में काफी सारी Mistakes कर देते हैं। जिसकी वजह से या तो उनका फॉर्म Reject हो जाता है या फिर मैनेजर द्वारा उन्हें दूसरा फॉर्म भरने को कहा जाता है। आइए जानते हैं कि IDBI में Cash Withdrawal फॉर्म कैसे भरते हैं तथा पैसे कैसे निकालते हैं।

IDBI बैंक से पैसे निकालने का तरीका – Step By Step

Step 1: सबसे पहले आपको Withdrawal Form में शाखा में अपनी शाखा का नाम भर देना है। उदहारण के लिए आप Sitamarhi, दिल्ली या कुछ भी नाम भर सकते हैं।

Step 2: उसके बाद आपको Right Side में Date की जगह पर उस दिन की तिथि भर देना है जिस दिन आप पैसा निकाल रहे हैं।

Step 3: अब आपको खाताधारक में अपना Accurate नाम डाल देना है। ध्यान रखें कि आपको वही नाम Enter करना है जोकि आपकी Passbook में होगा।

Step 4: अब आपको खाता संख्या के Coloumn के अंदर अपना खाता नंबर Photo में दिखाए क्रम के अनुसार भर देना है।

Step 5: अब आपको रुपए वाले Coloumn में उतने पैसे संख्या में लिखने है जितने आप निकालना चाहते हैं।

Step 6: अब आपको Rs (अंकों में) वाले Box में फिर से अंको में लिखना है की आप कितना पैसा निकालना चाहते हैं।

Step 7: अब आपको Signature वाली जगह पर अपने Sign करने है। इसके साथ ही उस Withdrawal के पीछे भी 2 sign करने जरूरी है।

बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न

IDBI बैंक में न्यूनतम बैलेंस कितना होना जरूरी है?

अगर आईडीबीआई बैंक की ब्रांच किसी रूरल एरिया में है तो वहां पर बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस ₹500 होना जरूरी है। वहीं अगर आईडीबीआई बैंक की ब्रांच सेमी अर्बन या अर्बन एरिया में है तो उसके लिए ₹2500 होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही अगर आपका आईडीबीआई बैंक किसी मेट्रो सिटी से संबंध रखता है तो आपके खाते में करीब ₹5000 होने चाहिए।

IDBI बैंक से 1 दिन में कितने पैसे निकाले जा सकते हैं?

IDBI बैंक से आप 1 दिन के अंदर 50,000 तक की ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अगर आपके पास IDBI बैंक की चेक बुक है तो यह ट्रांजैक्शन बढ़ भी सकती है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि IDBI Bank से पैसे कैसे निकालते हैं। इसके साथ ही मैंने यह भी बताया कि कैसे आप IDBI Bank का Cash विड्रॉल Form भर सकते हैं। इस आर्टिकल में IDBI Bank से संबंधित सभी सवालों को कवर करने की कोशिश की गई है।

अगर अभी भी IDBI Bank से पैसे कैसे निकालते हैं से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise या Infotube को विजिट कर सकते हैं।वही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें Facebook, Twitter, Instagram व YouTube पर फॉलो जरूर करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment