PNB Bank से पैसे कैसे निकालते हैं (Step By Step)

अगर आपका खाता भी PNB Bank के खाताधारक हैं तथा आप पीएनबी बैंक से पैसे निकालने जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। अगर आप पहली बार पीएनबी बैंक से पैसे निकालना चाहते हैं! लेकिन आपको यह बिल्कुल भी पता नहीं है कि किसी भी बैंक से पैसे कैसे निकालते हैं? तो इस आर्टिकल के साथ बने रहें। इस आर्टिकल में मैं आपको पता होगा कि कैसे आप अपने PNB Bank के खाते से आसानी से बिना किसी परेशानी के पैसे निकाल सकते हैं।

सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि किसी भी बैंक से पैसे निकालने की प्रोसेस क्या रहती है? जब भी आप किसी बैंक में जाते हैं तो उससे पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको एक विड्रोल फॉर्म भरना होता है। ये फॉर्म आपको आसानी से बैंक के पास मिल जाएगा। इस फॉर्म को भरने के बाद आपको उस में Ammount डालना होता कि आप कितना पैसा निकालना चाहते हैं, तथा किस तारीख को निकालना चाहते हैं। इसके साथ ही उसमें आपको अपने Signature भी करने होंगे ताकि बैंक आपको वेरीफाई कर सके। यह सिग्नेचर बेहद जरूरी है क्योंकि अगर आपके सिग्नेचर नहीं मिलता है तो आप अपने बैंक से पैसा नहीं निकाल पाओगे।

इसके साथ ही पीएनबी बैंक के कैश विड्रोल में आपको सारी इनफार्मेशन एकदम सही भरनी है। आपको अपना अकाउंट नंबर कितने पैसे निकालना चाहते हैं, इस तारीख को निकालना चाहते हैं तथा किसके द्वारा यह निकाले गए यह आपको उस फॉर्म में सुनिश्चित करना होगा। तो आइए जानते हैं कि पीएनबी बैंक से पैसे निकालने की प्रोसेस क्या है।

PNB Bank से पैसे कैसे निकालते हैं?

Step 1: सबसे पहले आपको PNB बैंक के Withdrawal Form में शाखा में अपनी शाखा का नाम भर देना है।

Step 2: उसके बाद आपको Right Side में तिथि वाले बॉक्स में उस दिन की तिथि भर देना है।

Step 3: अब आपको खाताधारक का नाम में अपना Passbook वाला नाम भरना है।

Step 4: अब आपको खाता संख्या वाले Box में खाता नंबर डालना है।

Step 5: अब आपको रुपए वाले Coloumn में उतने पैसे संख्या में लिखने है जितने आप निकालना चाहते हैं।

Step 6: अब आपको Rs (अंकों में) वाले Box में फिर से अंको में लिखना है की आप कितना पैसा निकालना चाहते हैं।

Step 7: अब आपको Signature वाली जगह पर अपने Sign करने है। इसके साथ ही उस Withdrawal के पीछे भी 2 sign करने जरूरी है।

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

PNB बैंक में न्यूनतम बैलेंस कितना होना जरूरी है?

पीएनबी बैंक की नई पॉलिसी के अनुसार अगर आप रूरल एरिया से संबंध रखते हैं तो आपके खाते में ₹1000 होना जरूरी है। इसके साथ ही अगर आप सेमी अर्बन या अर्बन सिटी से संबंध रखते हैं तो आपके खाते में दो हजार से लेकर ₹5000 तक होना जरूरी है। वहीं अगर आप मेट्रो सिटी से संबंध रखते हैं तो आपके खाते में 10000 मिनिमम बैलेंस होना चाहिए।

PNB बैंक से 1 दिन में कितने पैसे निकाले जा सकते हैं?

PNB बैंक में अगर आपका खाता है तो आप 1 दिन में एटीएम की सहायता से ₹25000 तक की ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने खाते के माध्यम से करीब ₹60000 प्रतिदिन निकाल सकते हैं। हालांकि अगर आपके पास PNB बैंक की चेक बुक है तो उस के माध्यम से यह ट्रांजैक्शन बढ़ भी सकती है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि PNB Bank से पैसे कैसे निकालते हैं। इसके साथ ही मैंने यह भी बताया कि कैसे आप PNB Bank का Cash विड्रॉल Form भर सकते हैं। इस आर्टिकल में PNB Bank से संबंधित सभी सवालों को कवर करने की कोशिश की गई है। अगर अभी भी PNB Bank से पैसे कैसे निकालते हैं से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

इसके साथ ही इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise या Infotube को विजिट कर सकते हैं।वही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें Facebook, Twitter, Instagram व YouTube पर फॉलो जरूर करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment