अगर आप Married या Unmarried हैं और आप OYO रूम बुक करने का तरीका जानना चाहते है! तो आप बिल्कुल सही लेख पर आए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भले ही आप Unmarried हैं लेकिन फिर भी OYO रूम Unmarried बुक कैसे करें? इसकी जानकारी हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। इसके साथ ही कैसे आप सिर्फ एक मिनट में OYO Room से होटल बुकिंग कर पाओगे।
OYO रूम में होटल बुकिंग प्रोसेस काफी ज्यादा आसान होती है। हालांकि अगर आप अविवाहित है तब आपको समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आपकी शादी हो चुकी है तो आप आसानी से सिर्फ एक मिनट के अंदर OYO Room में होटल बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप तुरंत Online Pay करके अपने Room को रिजर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं OYO रूम बुक करने का तरीका –
OYO Room क्या होते हैं?
OYO एक ऐसी कंपनी है जिसके सहारे आप कहीं भी All Over India में आसानी से Hotel Room Booking कर सकते हैं। हालांकि OYO के खुद के कोई भी रूम नहीं है। लेकिन आपके आस पास के होटल इस पर लिस्ट होते हैं। वहीं जब कोई घूमने आता है तो वह OYO के माध्यम से होटल बुकिंग कर सकता है।
OYO की शुरआत साल 2013 में हुई थी। इसके मालिक रितेश अग्रवाल हैं। OYO को अब धीरे-धीरे विश्व के कोने कोने में प्रसारित किया जा रहा है। जहां पहले ये सिर्फ India तक ही सीमित था। आप आसानी से OYO से जुड़े हुए होटल रूम को उनकी वेबसाइट या एप्लीकेशन के माध्यम से बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
- अमेजॉन Seller अकाउंट कैसे बनाएं?
- घर-बैठे ऑनलाइन दवाई कैसे मगाएं?
- घर-बैठे ऑनलाइन सामान कैसे बेचें?
- Jio का Balance चेक कैसे करें?
1. App से OYO Room बुक कैसे करें? (Step By Step)
1. OYO Room Book करने के लिए सबसे पहले आपको OYO ऐप की आवश्यकता होगी। इसे आपको Playstore से डाउनलोड करना है।
2. जैसे ही OYO ऐप डाउनलोड हो जाए उसके बाद अब आपको इसे ओपन कर लेना है।
3. अब आप जब पहली बार OYO ऐप को ओपन करोगे तो आपको एक Welcome Notification Page दिखाई देगा। आपको यहां पर Continue पर क्लिक कर देना है।
4. अब आपको यहां पर Continue with google पर क्लिक करके गूगल अकाउंट के साथ Sign up कर लेना है। अन्यथा Enter Mobile Number वाले बॉक्स में अपना फोन नंबर डालें।
5. अब आपको एंटर किए गए नंबर पर OTP आया होगा। आपको उसे डालकर Sign Up प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।
6. अब आपसे OYO ऐप कुछ Permission मांगेगा तो आपको Allow पर क्लिक करके सभी Permission एलाऊ कर देना है।
7. अब आपके आस पास के होटल आपको दिखाई देने लग जायेंगे। आप जिस भी OYO Room होटल की बुकिंग करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें।
8. जैसे ही आप उसपर क्लिक करेंगे उसके बाद आपको उस OYO Room से संबंधित सभी जानकारी दिखाई देगी। जैसे की – Hotel Ratings, User Comments, Room पिक्चर, प्राइस इत्यादि।
9. अब अगर आप उसी OYO रूम को बुक करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना है तथा Book Now & Pay at Hotel के ऑप्शन पर क्लिक करें।
10. अब आपसे OYO कुछ डिटेल मांगेगा जैसे की – आप कब से कब तक रुक रहे हैं, कितने रूम बुक करना चाहते हैं, कितने लोग हैं, अपना नाम, अपना फोन नंबर, आधार नंबर इत्यादि।
11. अब यह सब हो जाते ही अब आपको सारी डिटेल दिख जाएगी कि आपने कब से कब तक रूम बुक किया है।
12. अब आपको Book Now & Pay at Hotel पर क्लिक करना है। आपका रूम बुक हो चुका है और अब आपको Hotel में चेक आउट के वक्त Pay करना है।
लेकिन अगर आप पहले ही अपना Room Secure करना चाहते हैं तो इसे में Manage Your Section में जाकर प्री पेमेंट कर दें। इससे आपका रूम अब 101% सिर्फ 1 मिनट में बुक हो चुका है।
2. Browser से OYO Room बुक करने का तरीका
1. वेबसाइट के माध्यम से OYO Room बुक करने के लिए आपको क्रोम ब्राउजर खोल लेना है।
2. अब आपको सर्च बॉक्स पर क्लिक करना है तथा यहां पर www.oyorooms.com सर्च करके OYO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
3. अब आपको Destination पर क्लिक करना है। इसके बाद अब जहां भी या जिस भी जगह पर रूम बुक करना चाहते हैं वह आपको सर्च करके सेलेक्ट कर लेना है।
4. अब उस डेस्टिनेशन में जितने भी Room होंगे वो आपको दिखाई देंगे। इसके साथ ही उन सभी Room के आगे आपको Price भी दिखाया जायेगा। अब आप जिस भी Room को बुक करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें।
5. अब आपको Book Now & Pay at Hotel पर क्लिक करना है।
6. अब आपको Your Booking Details में First Name, Last Name, Phone Number तथा Email एड्रेस डालना है। इसके बाद Book Now & Pay at Hotel पर क्लिक करें।
नोट: आपका चेक इन 12PM के बाद होगा तथा आपको सुबह 11 बजे चेक आउट करना होगा। इसके साथ ही अगर आप प्री पेमेंट कर लेते हैं तो आपको कैंसिलेशन पॉलिसी में Refund भी मिल जाएगा। लेकिन आपको एक निश्चित तारीख से पहले Cancel करना होगा तभी आपका रिफंड मिलेगा।
3. Call से OYO Room को ऑफलाइन बुक कैसे करें?
1. OYO रूम बुक करने का ऑफलाइन तरीका भी है। दरअसल इसके लिए आपको सबसे पहले OYO रूम बुकिंग के 0124 620 1313 पर कॉल करना है।
2. इसके बाद आपको Customer Care से बात करनी है तथा उन्हें अपनी डेस्टिनेशन के बारे में बताना है।
3. अब आपको चेक इन, चेक आउट डेट, मेंबर इत्यादि सभी इनफॉरमेशन कस्टमर केयर को देनी है।
4. अब इसके बाद वह आपका रूम बुक करेंगे। जब आप रूम जाकर चेक आउट करोगे तब आपको Pay कर देना है।
यह OYO रूम बुक करने का एक ऑफलाइन तरीका था। हालांकि आप इसके माध्यम से रूम की फोटो, रूम की रेटिंग पता नहीं कर सकते हैं।
4. OYO Room Near Me के माध्यम से रूम बुक कैसे करें?
1. सबसे पहले आपको Google सर्च में या फिर Voice असिस्टेंट के माध्यम से “OYO Room Near Me” लिखकर सर्च करना है।
2. अब आपको गूगल कुछ आपके आस पास के Hotel की जगह बताएंगे। ध्यान रखें की यह सब करने से पहले आपको अपने Phone की लोकेशन फीचर को इनेबल करना है।
3. अब आपको जो भी Room पसंद आता है उसपर क्लिक करें।
4. अब रूम बुक करने के लिए आप Check Availability पर क्लिक करें।
5. अब आपको Check In बॉक्स तथा Check Out बॉक्स में आपको बताना है कि आप कब चेक इन और चेक आउट करोगे।
6. इसके साथ ही Member वाले Icon में आपको बताना है की आप कितने लोगों के लिए Room बुक करने वाले है ।
7. यह सब करने के बाद आपको Google काफी सारी वेबसाइट जैसे कि OYO, Booking.com, Priceline इत्यादि दिखेगाएगा। इसके साथ ही उनके आगे Price भी मेंशन होंगे। तो आप अपने हिसाब से सस्ते में किसी भी वेबसाइट से रूम बुक कर सकते है। आपको इसके लिए उस पर क्लिक करना है।
8. अगर आप OYO के माध्यम से रूम बुक करने वाले हैं तो ऐसे में आपको OYO वेबसाइट पर क्लिक कर लेना है।
9. अब आपको Book Now & Pay at Hotel पर क्लिक करना है। इसके बावजूद अब आपका ओयो रूम बुक हो चुका है। अब आप होटल में चेक आउट करते वक्त Pay कर दें।
OYO रूम बुकिंग Cancel कैसे करें? (पूरी जानकारी)
1. OYO रूम बुकिंग कैंसल करने के लिए सबसे पहले OYO एप्लीकेशन को ओपन करें।
2. अब आपको Booking वाले सेक्शन में जाना है।
3. अब आपने जो भी Room Booking की होगी उसपर क्लिक करना है।
4. अब आपको स्क्रॉल करना है तथा Cancel Booking पर क्लिक करना है।
5. अब आपको बुकिंग कैंसल करने का कोई कारण बताना है। उसके बाद Continue to cancel पर क्लिक करें।
6. अब आपकी OYO रूम बुकिंग पूर्ण रूप से कैंसल हो चुकी है।
OYO Room बुक करते वक्त बरतने योग्य सावधानियां
- हमेशा OYO रूम बुक करने से पहले आपको अपने साथ आधार कार्ड रखना है।
- अगर आप एडल्ट हैं तो आधार कार्ड के माध्यम से कन्फर्म करवाएं।
- आप Married होने चाहिए।
- अगर आप Unmarried है तो OYO वेबसाइट से Unmarried Hotel Booking के लिए क्या पॉलिसी है? यह जरूरी देखें।
- बुकिंग के बाद Room में सीक्रेट कैमरा के लिए देखें। हालांकि OYO ऐसा बिल्कुल भी नहीं करता है।
संबंधित प्रश्न
OYO Room में कितने Members रह सकते हैं?
OYO रूम आपको Single, Double तथा Triple ऑक्यूपेंसी का ऑप्शन प्रोवाइड कराता है।
क्या OYO Room में रात को Check-in कर सकते हैं?
जी हां, अगर आपने बुकिंग की है तो आप आसानी से Hotel Staff के माध्यम से रात में चेक इन कर पाओगे।
OYO ने मेरी बुकिंग रद्द क्यों करी?
OYO ने अगर आपकी बुकिंग रद्द की है तो आपको रजिस्टर्ड ईमेल पर एक मेल आया होगा। उसी Mail में आपको बुकिंग रद्द करने का कारण भी बताया होगा।
OYO Room को कितने टाइम के लिए बुक किया जा सकता है?
आप नॉर्मली 5 से 7 दिन के लिए OYO रूम बुक कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस तरह से आर्टिकल में हमने आपको बताया कि ओयो रूम पर करने का तरीका क्या है। इसके बावजूद भी अगर आप ओयो रूम बुक नहीं कर पा रहे हैं! तो हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं। आप हमें गूगल न्यूज़ व न्यूज लेटर के माध्यम से सब्सक्राइब जरूर करें।
यह भी पढ़ें: