Jio Phone से Number Block कैसे करें? (1 Click में)

जिओ फोन से नंबर ब्लॉक करना चाहते हैं! तो आप एकदम सही लेख पर आए हैं। इस लेख में हम आपको जिओ फोन के माध्यम से किसी भी नंबर को ब्लॉक करने का सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं। नंबर को ब्लॉक करने काफी ज्यादा जरूरी होता है, खासकर जब आपको कोई Unknown Number से परेशान कर रहा हो। वैसे तो नंबर को ब्लॉक करना स्मार्टफोन में काफी बाडिया फीचर है।

इसके माध्यम से आप किसी भी Unwanted Calls से छुटकारा पा सकते हैं। परंतु अधिकतर लोगों को नंबर ब्लॉक करना नहीं आता है। जिसकी वजह से उन्हें Unknown Calls काफी ज्यादा परेशान करती है। अगर आप भी Jio Phone का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप आसानी से सिर्फ कुछ स्टेप्स में कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं। आइए जानें –

यह भी पढ़ें:

Jio फोन में नंबर ब्लॉक कैसे करें? (Step By Step)

1. सबसे पहले आपको Menu बटन को दबाकर Jio Chat ऐप को ओपन कर लेना है।

Open Jio Chat App

2. अब यहां पर राइट साइड में दिखाई दे रहे Option पर क्लिक करें।

3. आपको यहां पर ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। लेकिन आपको स्क्रॉल करके Settings पर क्लिक करना है।

Click on settings

4. अब  Security & Privacy पर क्लिक कर लीजिएगा।

Click on security and privacy

5. फिर से स्क्रॉल करें तथा Blocked Contacts वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लें।

Click on blocked contact

6. आपको सभी Blocked कंटेक्ट्स दिखाई देंगें। लेकिन यहां पर राइट साइड में दिए गए Add बटन पर क्लिक करें।

7. अब आपको Contact List से उस नंबर को क्लिक करके सेलेक्ट करना है जिसको आप Block List में डालना चाहते हैं।

Select contact

8. सेलेक्ट होने के तुरंत बाद वह नंबर आपकी Block List में ऐड हो जाएगा। इस प्रकार आप आसानी से जिओ फोन पर नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल सकते है।

Jio Phone में कंपनी का Number ब्लॉक कैसे करें?

1. Jio फोन में कंपनी के नंबर को ब्लॉक करने के लिए आपको 198 पर कॉल कर लेना है।

2. अब आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा।

3. इसके बाद आपको 9 पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपकी Calls कस्टमर केयर को Redirect की जायेगी।

4. आपको कस्टमर केयर से बात करनी है तथा अपने जिओ फोन में DND मोड को एक्टिवेट करवाना है।

5. जैसे की उनके द्वारा DND सर्विस एक्टिवेट कर दी जाएगी उसके बाद आपको कंपनी की तरफ से कॉल्स आना बंद हो जायेगी।

संबंधित प्रश्न 

क्या Jio फोन में ब्लैकलिस्ट होती है?

जी हां, आप Jio Chat के माध्यम से नंबर ब्लॉक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से लेख में हमनें आपको बताया कि कैसे आप जियो फोन में नंबर को ब्लॉक लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। इसके साथ ही हमनें कंपनी की कॉल्स कैसे बंद करें! उसके बारे में भी संक्षिप्त रूप में चर्चा की है।

अगर इसके बावजूद आपको कोई संशय रहता है तो कमेंट करें। ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं। आप हमें यूट्यूब चैनल या ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी फॉलो जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment