WhatsApp मैसेज Hindi में ट्रांसलेट कैसे करें (1 Click में)

व्हाट्सएप पर इंग्लिश मैसेज को समझना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको सही तरीके से English नहीं आती है। जिसकी वजह से वह English में आए हुए मैसेज को नहीं समझ पाते हैं। अगर आप भी WhatsApp मैसेज को हिंदी में Translate कैसे करें यह जानने आए हैं! तो आप एकदम सही लेख पर हैं।

यह लेख आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताएगा जिसके माध्यम से आप किसी भी भाषा के व्हाट्सएप मैसेज को हिंदी या अपनी रीजनल भाषा में Translate कर सकते हैं। इसके साथ ही इसके लिए आपको बार बार Google Translate करने की भी आवश्यकता नहीं है। आप यह काम आसानी से सिर्फ एक ऑफिशियल ऐप के माध्यम से कर पाओगे। आइए जानें –

WhatsApp से जुड़े अन्य आर्टिकल

WhatsApp मैसेज Hindi में ट्रांसलेट कैसे करें

1. सबसे पहले नीचे लिंक पर क्लिक करके Google Translate एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लीजिए।

2. अब इसमें आपको पहली भाषा में English चुनना है।

3. उसके बाद दूसरी भाषा में आपको Hindi चुन लेना है।

4. अब व्हाट्सएप ओपन करने के बाद उस मैसेज पर जाएं जिसे आप Hindi में ट्रांसलेट करना चाहते हैं।

5. अब इस मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें। उसके बाद राइट साइड में दिखाई दे रहे Three Dots पर क्लिक कीजिए।

6. अब Copy पर क्लिक करके Message को कॉपी कर लें।

7. अब ऐप में आकर उस Message को यहां Paste कर दें।

8. अब आपको नीचे की साइड में वह Message Translate होकर हिंदी में दिखाई देगा।

आप इस Message को Speaker Icon पर क्लिक करके सुन भी सकते हैं। इस तरह से आप किसी भी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट कर पाओगे।

हिंदी में ट्रांसलेट करने वाली एप्स

1. Google Translate

गूगल ट्रांसलेट गूगल की तरफ से आने वाली एक बेहतरीन ट्रांसलेट एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप आसानी से किसी भी भाषा को किसी भी रीजनल भाषा में ट्रांसलेट कर पाओगे। आप हिंदी को इंग्लिश में तथा अन्य रीजनल भाषा में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसका प्रयोग आप किसी भी टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने में कर सकते हैं। यह प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है।

2. Translate Hi-En

यह भाषा हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने के लिए प्रयोग की जाती है। हालांकि कई सारी अन्य भाषा भी इसमें ट्रांसलेट होती है। लेकिन उनकी एक्यूरेसी काफी ज्यादा कमजोर होती है। इसलिए अगर आप सिर्फ हिंदी भाषा को इंग्लिश में या फिर इंग्लिश भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो उस स्थिति में इस एप्लीकेशन को प्रयोग कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर के अलावा थर्ड पार्टी वेब पर भी उपलब्ध है।

3. Translate – Language Translator 

लैंग्वेज ट्रांसलेटर एक ऐसी एप्लीकेशन है जो कि किसी भी भाषा को ट्रांसलेट करने में पूर्ण है। यह ऐप प्ले स्टोर पर मिल जाती है। इसको आप आसानी से वहां से डाउनलोड कर पाओगे। उसके बाद आपको इसमें अकाउंट बनाना होता है और आप फिर आसानी से ट्रांसलेशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या व्हाट्सएप मैसेज को उर्दू में Translate किया जा सकता है?

जी हां, आप आसानी से अपने व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज को किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर हिंदी में मैसेज कैसे भेजें?

व्हाट्सएप पर हिंदी में मैसेज भेजने के लिए आपको Google कीबोर्ड डाउनलोड करना है। उसके बाद इसको अपने फोन में Install कर लेना है। अब आपको Keyboard के पास एक Earth Icon दिखेगा उसपर क्लिक करें। फिर Hindi भाषा चुनें। अब आप व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग करके हिंदी में मैसेज भेज पाओगे।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने सीखा की व्हाट्सएप पर हिंदी में मैसेज ट्रांसलेट कैसे करें। इसके बाद भी अगर आपको लेख से संबंधित कोई समस्या है तो कमेंट जरुर करें। ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो करें। वहीं आप हमें न्यूजलेटर के माध्यम से Follow कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सोशल मीडिया के माध्यम से फॉलो करें।

WhatsApp से जुड़े अन्य आर्टिकल:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment