WhatsApp Hindi Typing कैसे करें? (Latest तरीका)

आज के समय सभी लोग व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन व्हाट्सएप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? इसके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से या तो वह इंग्लिश में टाइपिंग करते हैं या फिर “Hinglish” में टाइपिंग करते हैं। लेकिन WhatsApp में Hindi Typing करना इतना ज्यादा मुश्किल काम भी नहीं है। आप आसानी से सिर्फ एक क्लिक की सहायता से व्हाट्सएप में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

वैसे तो प्ले स्टोर पर कई सारी एप्लीकेशन है जो कि व्हाट्सएप में हिंदी टाइपिंग करती है। लेकिन उनमें से अधिकतर ऐसी एप्लीकेशन है जोकी पूर्ण तरीके से फेक है। अगर आप भी शुद्ध हिंदी में व्हाट्सएप पर टाइपिंग करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप यही बताने वाले हैं कि किस तरीके से आप आसानी से व्हाट्सएप पर Hindi में Typing कर पाओगे। आइए जानते हैं –

यह भी पढ़ें:

व्हाट्सएप Hindi Typing कैसे करें? (Step By Step)

1. व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग करने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप एप्लीकेशन को खोल लेना है। आपको ध्यान रखना है कि आपकी व्हाट्सएप एप्लीकेशन लेटेस्ट वर्जन के लिए अपडेट होनी चाहिए।

2. अब जब आप व्हाट्सएप एप्लीकेशन खोल दोगे तो उसके बाद आप व्हाट्सएप होम पेज पर आ जाओगे। यहां पर आपको किसी भी व्यक्ति की चैट्स को खोल लेना है ताकि आप व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग कर पाओ।

Whatsapp chat open kare

3. अब आपके यहां पर हिंदी टाइपिंग करने के लिए लेफ्ट साइड में कीबोर्ड के उपर एक इस Icon दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना है।

4. अब आप के सामने Setting दिखाई देगी। यह दरअसल कीबोर्ड की सेटिंग है तो आपको इसपर क्लिक करना है।

Keyboard settings icon par click kare

5. अब आप जैसे ही Setting पर जाओगे, उसके बाद आप आसानी से कीबोर्ड की सेटिंग को कस्टमाइज कर सकते हैं। लेकिन आपको यहां पर “Languages” पर क्लिक करना है।

Languages option par click kare

6. अब उसके बाद आपको फिर से + Add Language पर क्लिक करना है। जिसके बाद आप आसानी से Hindi सेलेक्ट करके उसमें हिंदी लैंग्वेज के एड कर दीजिए।

Hindi Language add kare

7. अब जेसे ही आपके सामने Hindi लैंग्वेज ऐड हो जायेगी, उसके बाद आप फिर से कीबोर्ड ने जाएं। यहां पर आपको एक Earth का निशान दिखाई देगा। आपको इसपर क्लिक करना है।

8. उसके बाद आपके सामने तुरंत कीबोर्ड में हिंदी भाषा टाइपिंग करने के लिए आ जायेगी। अब आप जो भी लिखोगे वह हिंदी में टाइपिंग होता रहेगा।

9. अगर आप इसके बावजूद भी व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग करने में असमर्थ होते हो! तो ऐसे में आप अपने डाटा को ऑन करके ट्राई करें। आप आसानी से बोलकर भी टाइपिंग कर सकते हैं। उसके लिए आप कीबोर्ड में दिए गए Mic वाले आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद आसानी से व्हाट्सएप पर Hindi Typing होने लग जाएगी।

WhatsApp पर Hindi Typing करने का दूसरा तरीका

व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें –

1. सबसे पहले आपको अपने Playstore को ओपन करना है। उसके बाद जैसे ही ओपन हो जाए फिर आपको Search Box पर क्लिक करना है।

playstore open kare

2. अब आपको सर्च बॉक्स में “Hindi Keyboard” लिखकर सर्च कर लेना है।

Hindi Keyboard App search kare

3. जैसे ही आपके सामने Hindi Keyboard नामक एप्लीकेशन आ जाए। उसके बाद इंस्टॉल वाले बटन पर क्लिक करके उसे ओपन कर लें। ध्यान रखें की यह एप्लीकेशन Desh Keyboards द्वारा बनाई है।

Hindi Keyboard App download aur install kare

4. अब जब यह एप्लीकेशन आपके फोन में इंस्टॉल हो जाए उसके बाद Open वाले बटन पर क्लिक करें।

5. अब Open करने के बाद आपसे यह परमिशन मांगेगा। आपको Enable Desh Keyboard पर क्लिक करना है।

6. अब आप इसके बाद फिर से एक दूसरे पेज पर भेज दिए जाओगे। यहां पर आपको “Choose Desh Hindi Keyboard” पर क्लिक करना है।

Desh Hindi Keyboard select kare

7. अब आपको फिर से एक दूसरा ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर आपको Customize Keyboard पर क्लिक करना है।

Customize keyboard par click kare

8. अब आपकी भाषा और हिंदी टाइपिंग सेट हो चुकी है। अब आप व्हाट्सएप पर जाएं।

9. अब यहां पर आप आसानी से जो भी टाइपिंग हिंग्लिश में करोगे वह ऑटोमेटिक में व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग होगा। इस प्रकार आप आसानी से व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

WhatsApp Hindi Typing करने वाला Apps (टॉप 3 ऐप)

व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग करने के लिए बहुत सी एप्लीकेशन है लेकिन उनमें से कुछ ही इसी एप्लीकेशन है जिनका प्रयोग आपको करना चाहिए। आईए जानते हैं हिंदी टाइपिंग करने वाला ऐप –

1. Hindi Keyboard

व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग करने के लिए सबसे बढ़िया कीबोर्ड हिंदी कीबोर्ड है। इस कीबोर्ड के माध्यम से आप आसानी से कोई भी शब्द को हिंदी में कन्वर्ट करके व्हाट्सएप पर टाइपिंग कर सकते हैं। आज के समय कई लोग इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है। इस एप्लीकेशन को आप आसानी से डाउनलोड करके अपने फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी पॉपुलर एप्लीकेशन है और इसे Desh कीबोर्ड नामक एक सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा प्रसारित किया गया है।

2. Hindi Keyboard (Bharat)

“हिंदी कीबोर्ड भारत” एक ऐसे एप्लीकेशन जो की मुख्य रूप से व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग करने के लिए बनाई गई है। अधिकतर लोग ऐसे हैं जो कि व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा समस्याएं उत्पन्न होती है। लेकिन उन्हें को देखकर यह एप्लीकेशन को डिजाइन किया गया है। इसके सहायता से आप हिंदी यानी कि देवनागरी भाषा को आसानी से लिख सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर कई सारे ऐसे फीचर मिलते हैं जो कि आपको हैरान कर देने वाले होंगे। दरअसल इस एप्लीकेशन को आप आसानी से प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर पाओगे। यह एप्लीकेशन मुख्य रूप से 25MB के आसपास है।

3. Easy Hindi Typing Keyboard

ईजी हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड एक ऐसे एप्लीकेशन है जो की मुख्य रूप से बोलकर हिंदी टाइपिंग करती है। यहां पर आप आसानी से लिख भी सकते हैं। लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा या है कि अगर आप कोई शब्द बोलते हैं! तो यह आसानी से हिंदी में कन्वर्ट कर देती है। यहां तक कि अगर आप कोई इंग्लिश शब्द भी बोलते हैं तो वह भी हिंदी में ऑटोमेटिक टाइप हो जाएगा।

इस प्रकार यह आपके डेली लाइफ में काफी ज्यादा काम आने वाली एप्लीकेशन हो सकती है। आप इसे प्ले स्टोर के साथ-साथ थर्ड पार्टी एप्लीकेशन या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

4. Xploree AI Keyboard

आज के समय AI Keyboard कितने ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं यह तो आप जानते ही होंगे। ऐसे में अगर आपने Xploree AI Keyboard का नाम नहीं सुना तो हो सकता है कि आपने एक बढ़िया कीबोर्ड एप्लीकेशन गवा दी है। दरअसल काफी ज्यादा पॉपुलर है और साथ ही में यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से टाइपिंग करती है।

दरअसल यहां पर आप कोई भी शब्द अगर English में बोलते हैं तो वह ऑटोमेटिक हिंदी में Translate होकर टाइप हो जाता है। इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत यही है! यह काफी ज्यादा पॉपुलर है और आज के समय में सभी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसको प्ले स्टोर पर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है

5. Hindi Typing Keyboard 

हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड भी आपके लिए काफी बढ़िया एप्लीकेशन साबित होगी। इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह 20MB  की एप्लीकेशन है। यह काफी ज्यादा छोटी है और इसी वजह से इस इस लिस्ट में रखा गया है। दरअसल आज के समय काफी सारी एप्लीकेशन है, लेकिन उनका साइज़ काफी बड़ा होता है।

इसकी वजह से वह फोन की स्टोरेज को घेर लेती है। परंतु यह काफी छोटी और काफी बढ़िया एप्लीकेशन है। यह प्ले स्टोर के साथ-साथ कई सारी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी आपको मिल जाएगी।

WhatsApp Hindi Typing प्रश्न-उत्तर

क्या व्हाट्सएप पर Hindi Typing होती है?

जी हां, व्हाट्सएप पर आप आसानी से हिंदी के साथ-साथ अन्य सभी भाषाओं में टाइपिंग कर सकते ।हैं लेकिन इसके लिए आपको इस रीजनल भाषा की Keyboard Application होना बेहद जरूरी है। उसके बाद आप आसानी से हिंदी के साथ-साथ उर्दू, अरबी या फिर किसी भी भाषा में टाइपिंग कर पाओगे।

व्हाट्सएप पर Hindi टाइपिंग करने वाली एप्लीकेशन?

व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग करने के लिए सबसे प्रचलित एप्लीकेशन Google Keyboard या GBoard कीबोर्ड है। इसके साथ ही कई सारी अन्य एप्लीकेशन ऐसी है जो की हिंदी टाइपिंग करने में मदद करेगी। उन सभी के बारे में आर्टिकल में संक्षिप्त रूप में बताया है।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग कैसे करते हैं। इसके साथ ही अगर आप WhatsApp पर Hindi Typing करने वाली एप्लीकेशन के बारे में खोज रहे हैं? तो वह भी आर्टिकल में संक्षिप्त रूप में बताया है।

हमने आपको टॉप 3 ऐसी एप्लीकेशन के बारे में बताया है, जिनके माध्यम से आप आसानी से व्हाट्सएप पर हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। इसके बावजूद भी इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई सवाल रहता है तो आप Comment जरुर करें। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें यूट्यूब चैनल या फिर गूगल न्यूज के माध्यम से भी फॉलो कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment