Video को Audio में Convert कैसे करें (Best Method)

Video to MP3 Converter: अगर आप भी Internet पर कोई ऐसी वीडियो देखते हैं जिसमें कोई मोटिवेशनल स्पीच रहता है। लेकिन आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा कि क्या उस वीडियो को ऑडियो में कन्वर्ट किया जा सकता है? जी हां, अगर आप किसी भी Video को Audio में Convert करना चाहते हैं! तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं।

मैं इस आर्टिकल में आपको बिल्कुल ही आसान शब्दों में बताऊंगा कि कैसे आप कितनी भी लंबी वीडियो चाहे वह 10 मिनट की हो या 5 मिनट की उस वीडियो को आप आसानी से कैसे ऑडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी Software या Premium Application की आवश्यकता नहीं है। आप अपने एंड्रॉयड फोन की सहायता से ही आसानी से उस वीडियो को ऑडियो में कन्वर्ट कर पाओगे।

Video को Audio में Convert कैसे करते हैं?

किसी भी वीडियो को ऑडियो में कन्वर्ट करने के लिए आप दो चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले आप Play Store से किसी Application को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप Web Browser या Website की मदद से किसी भी ऑडियो को वीडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं।

लेकिन Web Browser की मदद से वीडियो को ऑडियो में कन्वर्ट करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। क्योंकि वहां पर आपको पहले Video को Upload करना होता है। उसके बाद आपको बहुत सी Process से गुजरना पड़ता है जिसके बाद ही उस वीडियो को ऑडियो में कन्वर्ट किया जा सकता है। लेकिन अगर आप किसी Application की सहायता से वीडियो को ऑडियो में कन्वर्ट करते हैं, तो यह बहुत ही आसान होता है।क्योंकि इसमें आपको सिर्फ एक App की आवश्यकता होती है और इसके साथ ही आपके पास से एक वैध Internet होना जरूरी है।

इस आर्टिकल में मैं आपको यही बताऊंगा कि कैसे आप एप्लीकेशन की सहायता से किसी भी वीडियो को ऑडियो(Convert Video Into Audio) में कन्वर्ट कर पाओगे। नीचे दी गई पूरी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो जरूर करें।

Video को Audio में Convert करें – Step By Step

  • सबसे पहले आपको Play Store को ओपन कर लेना है।
  • अब आपको यहां पर Video to MP3 Converter नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है।
  • इस Application के Play Store पर 10M+ से भी ज्यादा डाउनलोड हैं।
  • इस Application के Download होने के बाद इसे आपको Open कर लेना है।
  • अब आपको Video To Audio को सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद आप File Manager पर Redirect हो जाओगे।
  • अब आपको उस Video को Select कर लेना है जिसे आप Audio में बदलना चाहते हैं।
  • अब आपको Convert का एक लाल बटन दिखाई देगा उसपर आपको Tap कर देना है।
  • अब थोड़ी सी देरी के बाद आपका Audio आपको प्राप्त हो जाएगा। अब आप इस Audio को Play या Send कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही यह Audio Files ऑटोमेटिक आपके File Manager में भी Save हो जाएगी।

अब आप आसानी से उस Video को Audio के रूप में सुन सकते हैं। इस तरह से मैने आपको बताया की Video को Audio में Convert कैसे करें! अगर अभी भी आपको कुछ समझ नहीं आता है तो आप इन सभी Steps को रिवाइज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको Steps बाय Steps बताया कि कैसे आप किसी भी Video को Audio में Convert कर सकते हैं। अगर Video to MP3 Converter से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise को भी फॉलो कर सकते हैं।

वीडियो को ऑडियो में बदलने से संबंधित सामान्य प्रश्न

वीडियो को ऑडियो में किस फाइल्स के रूप में बदला जा सकता है?

आप किसी भी Software या Application की सहायता से वीडियो को ऑडियो में बदल सकते हैं। लेकिन आप उसे MP3 या AAC फाइल्स के रूप में बदल सकते है।

किसी भी वीडियो को एचडी Audio क्वालिटी में कैसे बदलें?

अगर आप Video To MP3 Converter नामक एप्लीकेशन की सहायता से वीडियो को Audio में बदलते हैं तो आपकी हर ऑडियो High क्वालिटी में Export होगी।

Recommended:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment