फोन से PDF File कैसे बनाएं? (Step By Step)

क्या आप भी अपने फोन से PDF फाइल बनाना चाहते हैं! तो आप बिल्कुल सही लेख पर आए हैं। दरअसल PDF फाइल डॉक्यूमेंट का एक ऐसा फॉर्मेट है जिसको कंप्यूटर से बनाना बेहद आसान होता है। लेकिन अगर आपके पास कंप्यूटर/लैपटॉप नहीं है और आप फोन से पीडीएफ फाइल कैसे बनाएं यह जानना चाहते हैं! तो यह लेख आपके लिए हेल्पफुल साबित होगा।

पीडीएफ फाइल बनाने के लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ऐप के माध्यम से भी PDF फाइल Create कर सकते हैं। इस लेख में हम दोनों तरीकों के बारे में संक्षिप्त में बताएंगे। फिर आप आसानी से सिर्फ अपने Mobile से ही Multiple PDF क्रिएट कर सकते हैं। आइए जानें –

यह भी जरुर पढ़ें:

ऑनलाइन तरीके से PDF File कैसे बनाएं?

1. सबसे पहले आपको नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके FreePDFConvert नामक वेबसाइट पर चले जाना है।

2. अब इस वेबसाइट के ओपन होने के बाद Choose Files पर क्लिक कर लीजिएगा।

Click on choose file option

3. अब आपको अपने फोन की गैलरी से उस Document या फिर फोटो को सेलेक्ट करना है जिसकी PDF File आपको बनानी है।

4. अब Create PDF पर क्लिक कर लें।

Click on create PDF option

5. अब थोड़ा इंतजार करें। इसके बाद आपकी PDF फाइल बन जायेगी। इसको डाउनलोड करने के लिए Download पर क्लिक करें।

Download PDF file

इस तरह अब आपकी PDF फाइल बनकर तैयार है। आप इसे आसानी से प्रयोग कर सकते हैं।

मोबाइल से PDF File कैसे बनाएं? (स्टेप बाय स्टेप)

1. मोबाइल से पीडीएफ बनाने के लिए आपको PDF Maker ऐप को Playstore से डाउनलोड करना है। आप नीचे दिए लिंक से इस एप को डायरेक्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

2. अब ऐप ओपन करने के बाद यह एप Premium Membership की एडवर्टाइजमेंट दिखाएगा। आपको राइट आज में Cross पर क्लिक करके इसे कट कर देना है।

3. अब इस एप को अभी जरूरी परमिशन Allow कर लें।

4. अब (+) प्लस के आइकन पर क्लिक करें।

5. अब गैलरी में से आप जिन भी फोटो/डॉक्यूमेंट को PDF File बनाना है उन्हें Select करके Import पर क्लिक करें।

6. अब थोड़ी लोडिंग का इंतजार करें। उसके बाद Convert पर क्लिक करें।

7. अब आपको PDF फाइल बन जायेगी। आप इसे प्रिव्यू पर क्लिक करके Preview तथा Share पर क्लिक करके शेयर भी कर सकते हैं।

पीडीएफ फाइल क्या है?

PDF File – पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट के नाम से भी जाना जाता है। यह डॉक्यूमेंट शेयर करने में काफी ज्यादा आसान होता है। यही वजह है की इसे पोर्टेबल डॉक्यूमेंट से भी संबोधित किया जाता है। इसमें बदलाव करना भी काफी ज्यादा आसान है।

पीडीएफ के माध्यम से आप किसी भी जानकारी को उसकी उच्च क्वालिटी में भेज सकते हैं। इसका अविष्कार Adobe द्वारा सन 1991 में किया गया था। वहीं आज के समय में PDF का प्रयोग काफी सामान्य हो चुका है।

ऑनलाइन PDF फाइल बनाने वाली वेबसाइट

  • Freepdfconvert.com
  • Smallpdf.com
  • ilovepdf.com
  • canva.com
  • Online.sodapdf.com
  • Tools.pdf24.org
  • Pdf2go.com
  • Adobe.com
  • Pdfforge.com
  • Online2pdf.com

मोबाइल से PDF बनाने वाले APPS

मोबाइल से अगर पीडीएफ फाइल बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए एप्लीकेशन का प्रयोग करें –

1. Easy PDF – Image to PDF

फोटो को पीडीएफ में बदलने के लिए यह काफी बढ़िया एप्लीकेशन है। यह एक पीडीएफ रीडर ऐप भी है अर्थात इसके माध्यम से आप आसानी से किसी भी PDF फाइल को उसे कंपैटिबल रूप में देख सकते हैं। Full Text सर्च Feature तथा Powerful PDF Editor के साथ यह ऐप आती है। करीब 10 मिलियन से भी अधिक लोग इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

2. Adobe Scan: PDF Scanner, QR

यह एप्लीकेशन को एडोब द्वारा पीडीएफ स्कैन तथा रीडिंग के लिए बनाया है। इसके माध्यम से Document को Scan कर पाओगे। आप अपने डॉक्यूमेंट तथा PDF को डायरेक्ट एडोब के सर्वर पर सेव कर पाओगे। यह ऐप में आपको Remove imperfaction, QR Scan जैसे फीचर मिलेंगे।

3. PDF Maker – Image to PDF

इस ऐप में आपको फोटो से वीडियो बनाने की कई सारे नए फीचर मिलेंगे। इसमें आपको Image को Import करना है। उसके बाद कन्वर्ट पर क्लिक करके आप Multiple फोटो की पीडीएफ File बना सकते हैं। यह एप के 5 मिलियन से भी अधिक डाउनलोड है।

4. Image to PDF Converter

यह एप मात्र 2MB में आपको प्लेस्टोर पर मिलेगी। इसके माध्यम से किसी भी Document को Convert, Share तथा रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह ऐप पूर्ण रूप से फ्री है। इसके साथ ही मल्टीपल फोटो को आसानी से पीडीएफ फाइल में बदलती है। इसमें आपको किसी भी Premium मेंबरशिप लेने की आवश्यकता नहीं है।

5. Document Scanner – PDF Creator 

Document Scan के साथ आने वाली यह बाडिया एप्लीकेशन है। यह PDF क्रिएटर के लिए काफी प्रयोग होने वाली है। इसके माध्यम से आप मोबाइल से ही पीडीएफ फाइल बना सकते हैं। इसको करीब 10 मिलियन से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

संबंधित प्रश्न

PDF फाइल बनाने के लिए कौन सी ऐप है?

मोबाइल से PDF File बनाने के लिए PDF Maker नामक एप्लीकेशन का इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष

इस तरह से लेख में हमने आपको बताया कि PDF फाइल कैसे बनाते हैं। इसके साथ ही पीडीएफ फाइल बनाने वाली एप्लीकेशन के बारे में भी चर्चा की है। अगर आपको अभी भी पीडीएफ File बनाते वक्त कोई समस्या आती है तो कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही जानकारी के लिए हमें Google News तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फॉलो करें। 

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment