किसी भी मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट कैसे करें? (1 Click में)

अगर आपके पास कोई भी स्मार्टफोन है और आप उसका सॉफ्टवेयर अपडेट करना चाहते हैं! लेकिन आपको नहीं पता है कि मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट कैसे करते हैं! तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। इस लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं आपके पास चाहे कोई भी मॉडल नंबर हो आप उसका सॉफ्टवेयर आसानी से सिर्फ एक क्लिक में ही अपडेट कर पाओगे।

किसी भी फोन का सॉफ्टवेयर उसका सबसे जरूरी हिस्सा या जरूरी भाग होता है। उसके बिना कोई भी फोन नहीं चल सकता है। परंतु कई बार सॉफ्टवेयर में किसी भी परेशानी के कारण उसे फोन की कंपनी नया सॉफ्टवेयर अपडेट निकालती है। लेकिन अधिकतर लोग इसे नहीं कर पाते हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट बेहद जरूरी होता है। आईए जानते हैं कि इसे कैसे करते हैं –

यह भी पढ़ें:

कोई भी Android मोबाइल अपडेट कैसे करें? (Step By Step)

1. सबसे पहले आपको अपने फोन के अंदर Data Connection को ऑन करना है।

Mobile data

2. इसके बाद आपको अपने फोन Settings में जाना है।

Phone settings

3. फिर स्क्रॉल करें System Update पर क्लिक करें।

System update

4. अब आपको Checking Software Update करके एक Loading दिखाई देगी।

Checking updates

5. अब अगर सॉफ्टवेयर अपडेट आया होगा तो अप Download & Install का बटन पर क्लिक करें।

Download update

6. जितना ज्यादा बड़ा Software अपडेट होगा उसको डाउनलोड करने में उतना ही समय लगेगा।

7. अपडेट जैसे ही पूर्ण रूप से डाउनलोड हो जाए उसके बाद Install या Restart पर क्लिक करें।

8. इस प्रकार आपका फोन ऑटोमेटिक Off होगा और फिर On हो जाएगा तथा नया Software Package इंस्टॉल होने लग जायेगा।

इस प्रकार आप कोई भी Android फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सकते हैं।

किसी भी iOS/Apple फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

1. सबसे पहले आईफोन की Settings में चले जाएं।

2. अब स्क्रॉल करके General पर आपको क्लिक करना होगा।

3. फिर Software Update पर क्लिक कीजिएगा।

4. अब Download & Install पर दबाएं।

5. अब आपको वेरिफिकेशन के लिए अपने आईफोन का पासवर्ड डाल देना है।

6. अब Downloading स्टार्ट होगी और फिर उसके बाद जब डाउनलोड हो जाए तो Install & Reboot पर क्लिक करके अपने आईफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट को इंस्टॉल कर लें।

मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट करने के फायदे क्या है?

1. यूजर एक्सपीरियंस

फोन को Update करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उसे यूजर एक्सपीरियंस काफी ज्यादा एनहांस होता है। दरअसल जब भी नया अपडेट आता है तो वह आपके फोन के सभी फीचर्स को एकदम रिफ्रेश करता है। जिसकी वजह से यूजर एक्सपीरियंस काफी बढ़िया होता है। यहां तक कि आप अपने फोन में अगर Lag महसूस करते हैं या कोई भी रुकावट महसूस करते हैं! तो वह Software Update होने के बाद पूर्ण रूप से चली जाती है।

2. नए सिक्योरिटी पैचेस 

ज्यादा लोग सॉफ्टवेयर अपडेट सिर्फ सिक्योरिटी की वजह से करते हैं। क्योंकि एंड्रॉयड फोन में या किसी भी एप्पल फोन में जब सॉफ्टवेयर पुराना हो जाता है! तो उसमें सिक्योरिटी एंड्राइड या एप्पल की तरफ से नहीं मिलती है। यही वजह है कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट आता है और उसके साथ आपका फोन में नए सिक्योरिटी Patches इंस्टॉल होते हैं।

3. नए फीचर

सॉफ्टवेयर अपडेट मुख्य रूप से नए फीचर के लिए ही अपडेट माना जाता है। दरअसल इसमें फोन के अंदर कई सारे नए फीचर आते हैं। जैसे कि आपको कोई नया फंक्शन मिल जाएगा। इसके साथ ही कई सारे नए Shortcuts भी आपको मिलते हैं। वहीं कई सारे नए Widget भी ऐड किए जाते हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट करने के नुकसान

1. Bugs की समस्या

सॉफ्टवेयर जब भी अपडेट करते हैं तो उसके साथ कई सारे नए Bugs आपका फोन में आते हैं। जिसकी वजह से आपकी कई सारी Apps चलनी बंद हो जाती है। इसके साथ ही आपको कई बार फोन में Crash की समस्या भी दिखाई देती है।

2. Green Lines की समस्या

आज के समय में सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद ग्रीन लाइन की समस्या आन सबसे ज्यादा बड़ी है। यह इतनी ज्यादा खतरनाक है कि यह फिर Internally ठीक भी नहीं की जा सकती है। इसके लिए आपको दोबारा अपनी स्क्रीन ही बदलनी पड़ेगी। ज्यादातर यह समस्या अमोलेड्स या सुपर अमोलेड स्क्रीन वाले डिवाइस में आती है।

3. बैटरी ड्रेन की समस्या

बैटरी ड्रेनेज की समस्या सबसे ज्यादा अपडेट के बाद ही दिखाई देती है। क्योंकि कई बार नए फोन में आने वाले अपडेट काफी ज्यादा खराब होते हैं। जिसकी वजह से वह ठीक तरीके से आपका फोन को ऑप्टिमाइज नहीं कर पाते हैं। उसकी वजह से फोन में बैटरी जल्दी खत्म होने लग जाती है।

4. App Stopped वर्किंग की समस्या

आपने कई बार सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यह देखा होगा कि जब भी आप किसी ऐप को ओपन करते हैं तो वह काम नहीं करती है। अथवा फिर थोड़ी देर काम करने के बाद तुरंत बंद हो जाती है। दरअसल यही सॉफ्टवेयर अपडेट की सबसे बड़ी समस्या मानी जाती है।

कोई भी फोन कब अपडेट करना चाहिए?

जब भी आपके फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट आता है तो उसके बाद आपको यूट्यूब या अन्य सोशल मीडिया पर उसके रिव्यू देखने पड़ते हैं। वही सॉफ्टवेयर अपडेट के करीब एक महीने बाद आप अपना सॉफ्टवेयर अपडेट करें। अगर उसे सॉफ्टवेयर अपडेट में कोई समस्या है तो उसे अपडेट ना करें।

संबंधित प्रश्न

क्या सॉफ्टवेयर अपडेट जल्दी प्राप्त किए जा सकते हैं?

जी हां, इसके लिए आपको Trial Version वाले ऑप्शन को इनेबल करना है। फिर आपको किसी भी सॉफ्टवेयर का Trail Version भी प्रयोग करने को मिलेगा। अंतः आप नए फीचर्स का इस्तेमाल कर पाओगे।

निष्कर्ष

इस लिस्ट में हमने आपको स्टेप बाय स्टेप बताया कि किस प्रकार से सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाता है। अगर आपके पास एप्पल फोन है या एंड्रॉयड फोन है! तो दोनों के लिए यहां लेख उपयोगी होगा। इसके साथ ही ऐसी जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें। अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई समस्या आती है तो कमेंट करके बताएं। आप हमें हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फॉलो कर सकते हैं। आप हमें यूट्यूब या फिर न्यूज लेटर के माध्यम से सब्सक्राइब भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment