कहानी लिखने के नियम क्या है? रोचक कहानियां लिखने के तरीके

अगर आपके साथ जीवन में कोई घटना घटी है वह घटना रोचक हो सकती है या फिर Imotional हो सकती है। लेकिन उस घटना को रोचक ढंग से बताना ही “कहानी” कहलाता है। अगर आप अपने साथ हुई घटना या इंसिडेंट को रोचक ढंग से किसी के सामने प्रस्तुत करते हैं या उसे लिखते हैं तो ऐसे में वह कहानी कहलाएगा।

लेकिन कहानी लिखने के कुछ नियम होते हैं। बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती की कहानी लिखने के नियम क्या है? इसी वजह से वह एक अच्छी रोचक व बेहतर कहानी नहीं लिख पाते हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कहानी लिख सकते हैं। कहानी लिखते वक्त आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए तथा कहानी लिखने के नियम क्या है।

आपने बचपन में अपने दादा-दादी या नाना-नानी से कहानी तो जरूर सुनी होगी। वह सभी कहानी दंतकथा होती थी यानि कि उन्हें ऐसे ही बिना किसी वजूद के सिर्फ बच्चों को मनोरंजन देने के लिए बनाया जाता था। लेकिन फिर भी वह कहानी इतनी सही ढंग से बताई जाती थी कि हमें उन में रूचि और भी बढ़ने लगती थी।

यहां तक कि वह कहानी इतनी प्रभावित हैं कि अभी भी मैं शर्त लगा सकता हूं कि वह कहानियां आपको जुबानी याद होगी। इसका कारण क्या है? इसका कारण है की कहानी रोचक ढंग से सुनाई गई है। हमारे दादा-दादी या नाना-नानी द्वारा सुनाई की कहानी बेहद रोचक और आकर्षित होती थी। यही कारण है कि हमें हर रोज इन कहानियों को सुनने का मन करता था।

इसके साथ ही कहानी में कुछ ऐसी घटनाएं भी होती थी जो कि हमारी जिंदगी से कुछ Relate करती थी। जब कहानी किसी की जिंदगी से Relate कर जाती है तो कोई भी व्यक्ति उसमें अपना इंटरेस्ट जरूर लाता है। यही कारण है कि वह कहानी हमें आसानी से जिंदगी भर याद रहती है।

अब इस आर्टिकल में जानते हैं कि कहानी लिखने के नियम क्या है? एक कहानी को आप कैसे लिख सकते हैं? किसी कहानी को लिखने में आपको क्या-क्या सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। क्योंकि किसी भी कहानी को अगर आप गलत ढंग से लिखते हैं तो हो सकता है कि वह कहानी किसी के द्वारा नहीं समझी व पढ़ी जा सके।

कहानी लिखने के नियम क्या है?

अगर आप कोई कहानी लिखने जा रहे हैं और ऐसे में आप इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि “कहानी लिखने के नियम क्या है”? वहां पर आपको हजारों ऐसे नियम दिख जाएंगे जो कि बिना सर पैर के हैं। उसमें आपको बताया जा की कहानी लिखने के लिए शांत जगह का चयन करें। लेकिन अगर आपने कहानी लिखने की रूचि है तो जरूरी नहीं है कि आप शांत जगह से ही कहानी लिख सकते हैं।

आप किसी भी माहौल में ढलकर उस कहानी को उसी तरह से प्रस्तुत कर सकते हैं। मैंने आपको कहानी लिखने के 5 ऐसे नियम बताए हैं जो कि किसी भी कहानी लिखते वक्त आप को ध्यान में रखने चाहिए। इसके बिना लिखी गई कोई भी कहानी अधूरी है। हालांकि कहानी तो आप लिख लोगे लेकिन उस कहानी को लोगों को समझने में काफी समय लग जाएगा। तो आइए जानते हैं कहानी लिखने के पांच नियम कौन-कौन से हैं।

1. घटना को सही ढंग से प्रस्तुत करें

अगर आप किसी भी घटना को कहानी के रूप में लिख रहे हैं! तो उसके लिए आपको सबसे पहले ध्यान रखना होगा कि जिस घटना को आप कहानी के रूप में लिख रहे हैं वह सही ढंग से प्रस्तुत होनी चाहिए। आपको उस कहानी वह घटना के बारे में पूरी जानकारी लिखनी होगी आधी अधूरी कहानी लिखने से कहानी के नियम बदल जाते हैं।

2. कहानी को रोचक जरूर बनाएं

किसी भी कहानी को लिखने से पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि उस कहानी को रोचक बना होगा। अगर रोचक बनाने के लिए उसमें कुछ पात्र अपने आप से भी जोड़ने पड़े तो वह भी जोड़िए क्योंकि रोचक कहानी ही लोगों को ज्यादा पसंद आती है।

3. कहानी का शीर्षक मजबूत होना चाहिए

इसके साथ ही कहानी लिखते वक्त एक बात की सावधानी हमेशा बरतनी चाहिए कि आपका शीर्षक बेहद मजबूत होना चाहिए। इसका अर्थ है कि शीर्षक ऐसा होना चाहिए जो लोगों के दिमाग में बैठ जाए। इसके बाद लोग एक दूसरे को बताएंगे कि वह कहानी इतनी अच्छी और उन्हें भी पढ़नी चाहिए। इस तरह से आप कहानी को बिना किसी मार्केटिंग के भी लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

4. कहानी के पात्रों को अच्छी तरह से प्रस्तुत करें

कहानी लिखते वक्त आपको एक बात का ध्यान रखना होगी उसमें पात्र बेहद अच्छे ढंग से प्रस्तुत करें। इसके साथ ही उसमें पात्रों को कुछ ऐसे ढंग से प्रस्तुत करें कि रीडर का उनमें इंटरेस्ट पैदा हो जाए।

5. कहानी में एक असमंजस पैदा करें

अगर आप एक अच्छे लेखक हैं तो आपको पता ही होगा कि कहानी में असमंजस पैदा करना कितना बेहद वह महत्वपूर्ण कार्य है। आपको हर कहानी में असमंजस पैदा करना जरूरी है आप उस असमंजस को बीच में भी पैदा कर सकते हैं ताकि रीडर अंतिम तक उसे पड़े।

इसके साथ ही आप अंतिम में भी उस असमंजस को पैदा करके अपनी दूसरी कहानी को उसके जरिए प्रमोट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप कैसे कहानियां लिख सकते हैं तथा कहां लिखते वक्त आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी होगी।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि कैसे आप कहानी लिख सकते हैं। इसके साथ ही कहानी लिखने के नियम क्या क्या है?इसके बारे में भी हमने आपको डिटेल में बताया है। वहीं अगर आप कहानी लिखते हो तो आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में भी हमने कुछ जानकारी आपको देने का प्रयास किया है।

अगर अभी भी कहानी लिखने के नियम से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise या Infotube को विजिट कर सकते हैं।वही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें Facebook, Twitter, Instagram व YouTube पर फॉलो जरूर करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment