Playstore की ID कैसे बनाएं (Step By Step)

अगर आपने कोई नया स्मार्टफोन लिया है तो उसमें आपको प्ले स्टोर की आईडी बनाना पड़ता है। क्योंकि नए स्मार्टफोन में आप बिना प्ले स्टोर Login किए या प्ले स्टोर की आईडी बनाए कुछ भी डाउनलोड या अपडेट नहीं कर सकते हैं। प्ले स्टोर की आईडी बनाना वैसे तो बहुत आसान होता है। लेकिन बहुत से नए Smartphone यूजर को इसके बारे में पता नहीं होता है। नए स्मार्टफोन यूजर नहीं जानते हैं कि प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाते हैं?

प्ले स्टोर की आईडी बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होती है। जैसे कि आपके पास एक एक्टिव फोन नंबर होना चाहिए। इसके साथ ही आपके पास Gmail Address भी होना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास अपना जीमेल अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले आपको जीमेल अकाउंट बनाना सीखना होगा। जीमेल अकाउंट कैसे बनाते हैं? इसके बारे में हमें पूरी जानकारी इस वेबसाइट में दी है। तो आप पहले इस आर्टिकल को पढ़ें उसके बाद प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाएं इसके बारे में जानिए।

लेकिन अगर आप प्ले स्टोर की आईडी बनाना चाहते हैं और आपके पास जीमेल अकाउंट नहीं है! तब भी इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप आसानी से प्ले स्टोर की आईडी या जीमेल अकाउंट Create कर सकते हैं। इसके बाद आप Smartphone में कोई भी एप्लीकेशन प्ले स्टोर से आसानी से Download कर पाओगे इसके साथ ही आप किसी भी एप्लीकेशन को Update भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाते हैं।

PlayStore की ID कैसे बनाएं – Step By Step

Step 1: सबसे पहले आपको PlayStore App को Open कर लेना है।

Step 2: फिर आपको Sign In पर क्लिक करना है।

Step 3: अब आपको यहां पर अपना Email ID डालना है।

Step 4: अगर आपका Email ID नहीं बना हुआ है तो आपको Create Account पर क्लिक कर लेना है।

Step 5: अब आपको यहां पर First Name व Last Name वाले बॉक्स में अपना Name डालना है।

Step 6: अब आपको अपनी Date Of Birth डाल देना है तथा Continue कर देना है।

Step 7: अब आपको कुछ Automatic Generated Email एड्रेस दिखाई देंगे तो आप उसको भी रख सकते हैं। अगर आपको वो पसंद नहीं है तो Create Your Own पर क्लिक करें।

Step 8: अब आपको अपना Password बनाना है तथा Continue कर देना है।

Step 9: अब आपको Yes, Im In पर क्लिक करके Verify कर देना है। अब आपकी Playstore की आईडी बनकर तैयार है।

Playstore से संबंधित कुछ प्रश्न

क्या बिना प्ले स्टोर की आईडी बनाएं आप उसका प्रयोग कर सकते हैं?

जी नहीं प्ले स्टोर का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले उसमें लॉगइन करना होता है। उसमें लोगिन करने के लिए आपको अपना ईमेल एड्रेस डालना होता है। अगर आपके पास कोई ईमेल आईडी नहीं है तो आप ऐसे में प्लेस्टोर का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। प्लेस्टोर का प्रयोग करने के लिए ईमेल अकाउंट होना बेहद जरूरी है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि प्लेस्टोर की आईडी कैसे बनाते हैं। इसके साथ ही मैंने यह भी बताया कि कैसे आप अपने प्लेस्टोर को Login कर सकते हैं। इस आर्टिकल में Playstore अकाउंट कैसे बनाएं से संबंधित सभी सवालों को कवर करने की कोशिश की गई है। अगर अभी भी प्लेस्टोर आईडी से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

इसके साथ ही इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise या Infotube को विजिट कर सकते हैं।वही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें Facebook, Twitter, Instagram व YouTube पर फॉलो जरूर करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment