Cyber Crime क्या है? इसके प्रकार तथा इससे कैसे बचें?

आज के समय में इंटरनेट कितना ज्यादा जरूरी हो गया है यह तो आप जानते ही होंगे। हम लगभग हर काम इंटरनेट के माध्यम से ही करते हैं लेकिन इंटरनेट की इतनी ज्यादा लोकप्रियता होने के साथ-साथ साइबरक्राइम भी बढ़ चुके हैं। साइबर क्राइम यानी कि वह क्राइम जो ऑनलाइन किए जाते हैं हालांकि अधिकतर लोगों को साइबरक्राइम के बारे में जानकारी नहीं होती है।

अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि साइबर क्राइम क्या होते हैं तथा साइबरक्राइम कितने प्रकार के होते हैं। वही आप किस तरीके से साइबर क्राइम से बच सकते हैं वह भी हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

आज के समय में इंटरनेट तो काफी ज्यादा जरूरी है ही और इसके साथ ही इसका प्रयोग काफी चीजों के लिए किया जाता है। लेकिन इंटरनेट का सबसे ज्यादा प्रयोग जानकारी के लिए किया जाता है। उसके बाद दूसरे नंबर पर इंटरनेट का प्रयोग किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए या फिर किसी भी तरह की नेट बैंकिंग का एक्सेस करने के लिए ही किया जाता है।

इस प्रकार से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारी लगभग सभी डिटेल इंटरनेट पर मौजूद होती है। वही क्या हो अगर उन डिटेल को किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा चुराया जाए जो कि उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। जी हां, आप सही समझ रहे हैं कि हमारा बैंक खाली हो सकता है। इसी तरीके से साइबरक्राइम आजकल काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। आइए जानते हैं उसके बारे में सही तरीके से कि साइबर क्राइम क्या होता है।

Cyber Crime क्या है?

साइबरक्राइम एक ऐसा अपराध होता है जिसको डिजिटली किया जाता है। इस अपराध में कंप्यूटर स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर से संबंधित कोई भी अपराध शामिल होता है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति अपने कंप्यूटर की सहायता से किसी भी बड़ी कंपनी के साथ छेड़छाड़ करता है तो वह साइबरक्राइम कहलाता है।

इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति आपकी पेमेंट डिटेल चुराता है या फिर अपने कंप्यूटर की सहायता से या फिर स्मार्टफोन की सहायता से आपके खाते से संबंधित कुछ भी गैरकानूनी कार्य करता है तो वह साइबर क्राइम कहलाएगा।

साइबर क्राइम आज के समय काफी ज्यादा बढ़ रहा है क्योंकि अधिकतर लोग इसमें रुचि लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज के समय में कई सारे ऐसे नवयुवक है जो कि बेरोजगार बैठे हैं उनके पास काम बहुत कम होता है। जिसकी वजह से वह साइबर क्राइम की तरफ मुड़ जाते हैं।

हालांकि भारत में बहुत कम साइबरक्राइम होते हैं लेकिन कई सारे ऐसे अन्य देश भी है जहां पर साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। साइबर क्राइम की सहायता से आसानी से किसी भी व्यक्ति को परेशान किया जा सकता है तथा उसके पैसे निकाले जा सकते हैं।

साइबर क्राइम के प्रकार

अब अधिकतर लोगों के मन में एक सवाल आ रहा होगा कि साइबर क्राइम कितने प्रकार का होता है। वैसे तो हम आपको बता दें कि साइबर क्राइम सिर्फ डिजिटल रूप से किए जाने वाले क्राइम होते हैं और उनके प्रकार कई तरह के हो सकते हैं। लेकिन सामान्य तरीके से और मुख्य साइबर क्राइम के प्रकार नीचे वर्णित है।

ईमेल धोखाधड़ी

साइबर क्राइम का यह प्रकार काफी ज्यादा भयानक हो सकता है दरअसल इस क्राइम में लोगों को इमेल प्राप्त होते हैं। जहां पर उनसे कहा जाता है कि उन्हें कोई भी चीज फ्री में मिलेगी और इसके लिए उन्हें लिंक पर क्लिक करना होगा। जैसे ही वह लिंक पर क्लिक करते हैं या फिर कोई भी ऐसा सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं जो कि उस लिंक के माध्यम से उन्हें डाउनलोड करने के लिए कहा गया है।

उसके बाद उनके कंप्यूटर की सारी डिटेल दूसरे व्यक्ति के पास चली जाती है। जिसने ईमेल भेजा था इस प्रकार अब आपके कंप्यूटर का एक्सेस उस व्यक्ति के पास है और वह आसानी से आपकी सभी डिटेल देख सकता है।

पहचान धोखाधड़ी

साइबर क्राइम का यह प्रकार काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें लोगों की पहचान चुराई जाती है। उदाहरण के लिए आज के समय में सभी लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। आप की सारी इनफार्मेशन फेसबुक पर रहती है जैसे कि आपका फोन नंबर ईमेल आईडी तथा आपका एड्रेस लेकिन इसके साथ-साथ आप की फोटोस भी वहां पर रहती है।

हालांकि आपकी फेसबुक पर आपकी पूरी पहचान वहां पर रहती है। इस प्रकार अगर कोई व्यक्ति फेसबुक से आपकी इंफॉर्मेशन चुराता है तो वह साइबरक्राइम होगा वह आपकी इंफॉर्मेशन का प्रयोग किसी भी रूप में कर सकता है।

साइबर एक्सटोर्शन

आपको जानकर हैरानी होगी कि जब से डिजिटल वाली टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा पॉपुलर हुई है। तब से साइबर एक्सटोर्शन के मामले में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां पहले साइबर एक्सटोर्शन बिल्कुल भी नहीं था। अब वहां लगातार यह बढ़ रहा है क्योंकि अधिकतर लोग बेरोजगार हैं।

जिसकी वजह से वह ऐसे लोगों को अपने साइबर क्राइम का सहारा बनाते हैं। जिनसे उन्हें पैसे मिल जाए वह लोगों का डाटा चुरा लेते हैं और उन्हें वापस करने के लिए बदले में काफी बड़ी रकम की मांग करते हैं।

साइबर क्राइम से कैसे बचें?

किसी भी थर्ड पार्टी लिंक को न खोलें

साइबर क्राइम से बचने का सबसे बढ़िया तरीका है कि अगर आपको कोई भी अननोन व्यक्ति से लिंक खोलने के लिए कहा जाता है तो आप उसे बिल्कुल भी उत्पन्न ना करें। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि उस वजह से आपका सारा डाटा उस व्यक्ति के पास चला जाए। आज के समय लोग नए-नए साइबर क्राइम के तरीके अपना रहे हैं।

लेकिन यह तरीका सबसे पुराना और बढ़िया है क्योंकि इसमें व्यक्ति आसानी से दूसरे व्यक्ति के चंगुल में फंस जाता है। जिसकी वजह से वह लिखो लेता है उसके बाद उसकी सारी जानकारी दूसरे व्यक्ति के पास चली जाती है।

कोई भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन डाउनलोड ना करें

अगर आपको किसी भी एप्लीकेशन की आवश्यकता है तो उसे सिर्फ और सिर्फ प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। क्योंकि प्ले स्टोर पर से हो वही एप्लीकेशन रजिस्टर होती है जो कि पूर्ण रूप से स्कैन की जा चुकी हो अगर आप क्रोम ब्राउजर से या किसी अन्य वेबसाइट से एप्लीकेशन को डाउनलोड करते हैं तो हो सकता है कि वह आपका डाटा का एक्सेस कर ले। उनके पास आपके सारे कांटेक्ट आपकी ईमेल आईडी तथा पेमेंट व क्रेडिट कार्ड से संबंधित डिटेल चली जायेगी।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि साइबरक्राइम क्या होता है। इसके साथ ही साइबर क्राइम कितने प्रकार का होता है। हमने वह भी बताया है क्योंकि साइबरक्राइम एक ही प्रकार का नहीं होता है। आपको अलग-अलग तरीके से साइबर क्राइम का शिकार बनाया जा सकता है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि साइबर क्राइम एक ऑनलाइन कराई में इसको समझने के लिए आपको उसके प्रकार के बारे में सही रूप से पता होना चाहिए। ताकि आप उसे साइबरक्राइम से अपने आप को सुरक्षित रख सके। इसके अलावा अगर आपको कोई समस्या है तो कमेंट जरूर करें ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

साइबर क्राइम से बचने वाली एप्लीकेशन कौन सी है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी कोई भी एप्लीकेशन नहीं है जो कि आपको साइबरक्राइम से बचा सके साइबर क्राइम से बचने का सबसे बढ़िया तरीका यही है कि आप अपनी डिटेल ऑनलाइन कहीं भी गलत वेबसाइट पर एंटर ना करें। जब भी आपको अपने बैंकिंग से संबंधित पासवर्ड डालने हो तो ध्यान रखें कि उन्हें हमेशा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही प्रयोग करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment