आज के समय में व्हाट्सएप कितना ज्यादा पॉपुलर हो चुका है यह तो आप जानते ही होंगे। लगभग हर व्यक्ति के स्मार्टफोन में आपको व्हाट्सएप इंस्टॉल हुआ दिख जाएगा। यही नहीं व्हाट्सएप का प्रयोग आज के समय में s.m.s. के लिए काफी ज्यादा किया जाता है।
जब भी बात किसी व्यक्ति के पर्सनल नंबर की आती है तो हम उससे उसका व्हाट्सएप नंबर ही मांगते हैं। लेकिन व्हाट्सएप अकाउंट आईडी कैसे बनाते हैं यह अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है। यही वजह है कि वह व्हाट्सएप चलाने में असमर्थ हो जाते हैं। परंतु अगर आप व्हाट्सएप अकाउंट आईडी बनाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि व्हाट्सएप अकाउंट या आईडी आप कैसे क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए तथा आपके पास एक वेरीफाइड नंबर होना बेहद आवश्यक है। अगर आप अपने फोन नंबर के माध्यम से व्हाट्सएप अकाउंट बनाते हैं तो भविष्य में आप उसी की सहायता से लॉगिन भी कर सकते हैं।
इसलिए व्हाट्सएप आईडी बनाने के लिए आपके पास अपना फोन नंबर होना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही अगर आप व्हाट्सएप पर डीपी रखना चाहते हैं तो आपके पास एक फ्रेश फोटो होनी चाहिए। उसके बाद कैसे आप व्हाट्सएप अकाउंट बनाओगे उस की स्टेप तथा प्रोसेस नीचे दी गई है।
WhatsApp अकाउंट या ID कैसे बनाएं? (Step By Step)
जैसा कि हमने आपको ऊपर आर्टिकल में भी बताया है कि व्हाट्सएप अकाउंट यानी की आईडी बनाने के लिए आपके पास फोन नंबर होना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही आपको ध्यान रखना होगा कि वह फोन नंबर सुचारू रूप से चलना चाहिए। अर्थात उस पर एक ओटीपी आएगा और उसके बाद ही आप व्हाट्सएप आईडी बना सकते हैं आगे की जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1: सबसे पहले आपको प्ले स्टोर को ओपन करना है।
![playstore open kare](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/playstore-open-kare.webp)
Step 2: अब जैसे ही आपके फोन में प्ले स्टोर एप्लीकेशन ओपन हो जाए अब आप को उसके सर्च बॉक्स पर क्लिक कर लेना है।
![search box par click kare](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/search-box-par-click-kare.webp)
Step 3: अब आपको यहां पर व्हाट्सएप लिखकर सर्च कर देना है तभी आप व्हाट्सएप डाउनलोड कर पाओगे।
Step 4: अब जैसा ही व्हाट्सएप एप्लीकेशन आपके स्मार्टफोन में दिख जाए तो आपको बता दे कि यहां पर दो व्हाट्सएप एप्लीकेशन आपको दिखाई देगी। एक व्हाट्सएप जो आप नॉर्मल व्हाट्सएप चलाते हैं तथा दूसरा व्हाट्सएप बिजनेस। अब आप को इनमें से अपने पसंदीदा व्हाट्सएप ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
डाउनलोड करने के लिए आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपकी व्हाट्सएप डाउनलोडिंग शुरू हो जाएगी और अब आपको थोड़ी देर इंतजार करना है।
Step 5: अब जैसे ही व्हाट्सएप डाउनलोड हो जाए उसके बाद आपको इसे ओपन वाले बटन पर क्लिक करके ओपन करना है।
![whatsapp open kare](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/whatsapp-open-kare-1.webp)
Step 6: जब आप व्हाट्सएप को पहली बार ओपन करोगे तब आपको इसे लगभग सभी परमिशन दे देनी है। क्योंकि अगर आप इसे कोई भी परमिशन नहीं दोगे तो आप व्हाट्सएप चलाने में असमर्थ हो जाओगे।
![permissions ko allow kare](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/permissions-ko-allow-kare.webp)
Step 7: जैसे ही आप व्हाट्सएप को सभी परमिशन दे दे उसके बाद आपको अब आपको अपनी Language का चुनाव करना है
![language select kare](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/language-select-kare.webp)
Step 8: अब आपको Agree & Continue पर क्लिक करके व्हाट्सएप की सभी Terms को एक्सेप्ट कर लेना है। क्योंकि अगर आपको व्हाट्सएप एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना है तो आपको इसकी कंडीशन को एक्सेप्ट करना होगा।
![agree and continue par click kare](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/agree-and-continue-par-click-kare.webp)
Step 9: अब आपको एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमें आपको Phone Number एंटर करना है तथा नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है।
![apna phone number dale](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/apna-phone-number-dale.webp)
Step 10: अब आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा जो कि आपको यहां पर डालकर वेरीफाई कर लेना है। कई बार व्हाट्सएप ऑटोमेटिक वेरीफाई कर लेता है। लेकिन कई बार व्हाट्सएप को ऑटोमेटिक वेरीफाई में दिक्कत आती है इसलिए आपको मैनुअली ओटीपी डालना होगा।
![apna otp dale](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/apna-otp-dale.webp)
Step 11: जैसे ही आप ओटीपी डाल कर कंटिन्यू पर क्लिक करोगे अब आपको अपना Name तथा प्रोफाइल फोटो सेलेक्ट कर लेनी है।
![name aur dp set kare](https://hindise.in/wp-content/uploads/2023/06/name-aur-dp-set-kare.webp)
Step 12: अब आपका व्हाट्सएप अकाउंट बन कर तैयार है।
Step 13: लेकिन अभी आपने कोई भी चैटिंग किसी से नहीं की है। अब आपको Chat के आइकन पर क्लिक करना है। अब जो भी व्यक्ति व्हाट्सएप चलाता होगा वह यहां पर दिख जाएगा।
Step 14: अब आप जिस व्यक्ति के साथ बातचीत करना चाहते हैं आपको उस के नाम पर क्लिक करें। जिसके बाद आपका चैट ऑप्शन खुल जाएगा।
Step 15: अब आप उसके साथ आसानी से बातचीत कर सकते है। इसके साथ ही आप उसे म्यूजिक व अन्य डॉक्यूमेंट भी भेज सकते हैं।
व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के फायदे
- अगर आप व्हाट्सएप अकाउंट बनाते हैं तो आप आसानी से सोशल मीडिया से जुड़ जाते हैं।
- व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप आसानी से दूसरे व्यक्ति के साथ चैट कर सकते हैं।
- व्हाट्सएप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप आसानी से किसी भी व्यक्ति को डॉक्यूमेंट व किसी भी तरह की फाइल भेज सकते हैं।
- व्हाट्सएप की सहायता से आप ऑडियो कॉल तथा वीडियो कॉल का फायदा उठा सकते है।
- व्हाट्सएप पर आप अपने दोस्तों के साथ ग्रुप बनाकर भी मौज मस्ती कर सकते हैं।
- व्हाट्सएप चैटिंग करने के लिए सिक्योर सोशल मीडिया एप्लीकेशन है।
निष्कर्ष
इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप व्हाट्सएप अकाउंट यानि की व्हाट्सएप आईडी क्रिएट कर सकता है। इसके साथ ही हमने आपको व्हाट्सएप डीपी रखना भी सिखा है। इसके साथ ही अगर आपको कोई अन्य समस्या आती है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
व्हाट्सएप आईडी बनाने से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो हम उसका जवाब देने की कोशिश करेंगे इसके साथ ही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें। इसके साथ ही अगर आप ऐसी जानकारी चाहते हैं तो आप हमें फॉलो जरूर करें। आप हमें गूगल न्यूज़ या फिर न्यूज़लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
संबंधित प्रश्न
क्या एक ही नंबर से दो व्हाट्सएप आईडी बना सकते हैं?
जी नहीं, अगर आप व्हाट्सएप पर दो आईडी बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको दो नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।व्हाट्सएप एक ही नंबर से दो आईडी बनाना अलाव नहीं करता है।
व्हाट्सएप अकाउंट बनाना फ्री है?
जी हां, व्हाट्सएप अकाउंट बनाना पूर्ण रूप से फ्री है। आप व्हाट्सएप एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या बिना नंबर के व्हाट्सएप बनाया जा सकता है?
बिना नंबर के व्हाट्सएप बनाना काफी ज्यादा मुश्किल है। हालांकि कई सारी ऐसी एप्लीकेशन मौजूद है जो कि बिना नंबर के व्हाट्सएप बनाने की अनुमति देती है। लेकिन यह पूर्ण रूप से लीगल नहीं है।