Bank of Baroda में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें (Step By Step)

बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें: अगर आप भी ऑनलाइन खाता खोलने की सोच रहे हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन खाता कैसे खोला जाता है इसके बारे में सभी यूजर्स को जानकारी नहीं होती है। हालांकि अगर आप ऑनलाइन खाता नहीं खोलते हैं तो आपको खाता खोलने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में जाना होगा। जोकि आपके लिए काफी बेहतरीन ऑप्शन नहीं होगा।

ऐसे में अगर आप किसी ऐसे Rural Area से संबंध रखते हैं! जहां से आप की ब्रांच दूर है या फिर आप कोई ऐसे Person है जिसके पास समय कम है तो आपके लिए ऑनलाइन खाता खोलना बेहतरीन ऑप्शन है। लेकिन “बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें” इसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। क्योंकि बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन खाता खोलने की प्रिक्रिया काफी ज्यादा जटिल है। लेकिन यह Process आसान भी है अगर आप इसे सही ढंग से समझते हैं।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन खाता खोल सकते हैं। इसके साथ ही आप कैसे आसानी से अपने स्मार्टफोन की सहायता से बिना बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच जाए अपना खाता खुलवा सकते हैं। इसके साथ ही हम इस आर्टिकल में यह भी बताएंगे कि कैसे आप अपनी Formalities को बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ अटैच कर सकते हैं। वहीं कौन-कौन सी फॉर्मेलिटीज बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन खाता खोलने के लिए लगेगी।

Bank of Baroda में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें?

Step 1: सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाकर BOB World नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है।

Download Bank of Baroda World App

Step 2: अब जब एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाए तो उसे Open करके उसे सारी Permission दे देनी है।

Allow all permissions in Bank of BaroAllow all permissions in Bank of Baroda appda app

Step 3: अब आप को जारी रखने के लिए अपनी भाषा का चुनाव करना है। आप हिंदी या इंग्लिश इनमें से कोई भी भाषा का चुनाव कर सकते हैं।

Step 4: अब आप को B3 Plus Account विकल्प चुनकर Explore Benefits पर क्लिक कर देना है।

Step 5: अब आपको “Apply” बटन पर क्लिक कर लेना है।

Step 6: अब आपको अपना Email आईडी तथा फोन नंबर एंटर करके Continue पर क्लिक कर देना है।

Enter email id and phone number

Step 7: अब आपको ईमेल पर एक वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा वह आपको एंटर करना है तो था Terms & Condition पर क्लिक करके Continue पर क्लिक कर देना है।

Step 8: अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर तथा पैन कार्ड नंबर डालकर कंटिन्यू कर देना है।

Enter PAN card and Aadhaar details

Step 9: अब आपको आधार कार्ड से लिंक हुए नंबर पर पुनः एक OTP प्राप्त होगा जिसे आपको Enter करके Continue कर देना है।

Step 10: अब आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की वह ब्रांच Select करनी है जहां पर आप अपना खाता खोलना चाहते हैं।

Step 11: अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी नॉमिनी तथा Address भर देना है।

Enter personal details

Step 12: यह सब जानकारी भरकर आपको “Submit Application” पर क्लिक कर लेना है।

Step 13: अब आपको Video KYC पर क्लिक करना है तो था आप फिर वीडियो के जरिए KYC कर सकते हैं। इस तरह से आसानी से आप बैंक ऑफ बड़ौदा में अपना खाता ऑनलाइन खोल सकते हैं।

Complete bank of baroda video kyc

Bank of Baroda में ऑनलाइन खाता खोलने से संबंधित प्रश्न

बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खोलने के लिए क्या क्या चाहिए ?

आधार कार्ड, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ तथा पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी तथा फोन नंबर।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि कैसे आप आसानी से बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता अपने स्मार्टफोन की सहायता से खोल सकते हैं। अगर बैंक ऑफ बड़ौदा का ऑनलाइन खाता खोलने से संबंधित आपको कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। ऐसी जानकारी के लिए आप हमारे YouTube चैनल HindiSe से तथा InfoTube को फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही आप हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा ट्विटर के माध्यम से भी फॉलो कर सकते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment