कंप्यूटर क्या है? What is Computer in Hindi

कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस जिसकी जरूरत आज पूरे विश्व में हैं। यही नहीं कई सारे ऐसे काम है जो कि कंप्यूटर के बिना संभव ही नहीं हो सकते हैं। आज के समय में कंप्यूटर बैंकिंग से लेकर छोटी से छोटी चीजों के लिए प्रयोग किया जाता है। लेकिन अधिकतर लोग कंप्यूटर क्या है इससे अभी तक अनजान है।

अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं है कि कंप्यूटर होता क्या है और वह कैसे कार्य करता है। इसके साथ ही कंप्यूटर किन-किन चीजों से मिलकर बना है वह भी लोग नहीं जानते हैं।

लेकिन अगर आप कंप्यूटर के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि कंप्यूटर कैसे कार्य करता है तथा उसके लिए कौन-कौन से उपकरण जरूरी है। क्योंकि कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जो कि अकेले कार्य करने में सक्षम नहीं है।

इसलिए कंप्यूटर को अपना कार्य करने के लिए कई सारे अन्य उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी जानकारी को देने वाले हैं।

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जो की अलग-अलग छोटे-छोटे उपकरणों से मिलकर बना हुआ है। यह अकेले कार्य नहीं कर सकता है जैसा कि हमने आपको ऊपर आर्टिकल में भी बताया है। कंप्यूटर को कार्य करने के लिए हार्डवेयर सॉफ्टवेयर तथा कई ऐसी चीजें लगती है।

जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाओगे कि कंप्यूटर क्या है यह तो आप अब समझ गए होंगे। कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी भाषा के शब्द Compute से आया है। जिसे हिंदी में कैलकुलेशन या गणना भी कहा जाता है।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शुरुआत में जो कंप्यूटर बनाए गए थे उनसे आप गणना कर ही नहीं सकते थे। वह जितने भी कंप्यूटर पहले बनाए गए थे उनमें कैलकुलेशन पॉसिबल ही नहीं थी। लेकिन आज के समय में आप कंप्यूटर से सिर्फ कैलकुलेशन नहीं बल्कि बड़े-बड़े कार्य कर सकते हैं।

हालांकि आप देख रहे होंगे कि आपके आसपास कंप्यूटर की कितनी ज्यादा जरूरत है। हर एक बैंकिंग सेक्टर में कंप्यूटर के बिना कार्य करना संभव ही नहीं है। इसके साथ ही कंप्यूटर एक ऐसी जरूरत बन गई है जो कि पूरे विश्व में सब को आपस में जोड़ती है।

कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जिसमें व्यक्ति के द्वारा इनपुट दिया जाता है फिर वह अपने सॉफ्टवेयर के माध्यम से आपको आउटपुट प्रदान करता है। हालांकि कंप्यूटर बिना इनपुट के कोई भी कार्य नहीं कर सकता है। कंप्यूटर को आप इनपुट कई प्रकार से दे सकते हैं कंप्यूटर के इनपुट देने के लिए आप माउस, कीबोर्ड तथा टचस्क्रीन का प्रयोग कर सकते हैं।

इसके साथ ही कंप्यूटर को जब आपके द्वारा इनपुट दिया जाता है। तब वह Monitor या Display के जरिए आप तक रिजल्ट पहुंचाता है।

कंप्यूटर कैसे काम करता है?

अब आप ऊपर आर्टिकल के माध्यम से यह तो समझ ही गए होंगे कि कंप्यूटर क्या होता है। इसके साथ ही अब आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिरकार यह कंप्यूटर कार्य कैसे करता है। जैसा कि हमने आपको ऊपर आर्टिकल में बताया कि कंप्यूटर अकेले किसी भी कार्य करने में सक्षम नहीं है।

किसी भी कंप्यूटर में आपको रिजल्ट तभी दिखाएंगे। जब आपके द्वारा उसमें इनपुट दिया जाएगा आप इनपुट को कई तरीकों से दे सकते हैं।

कंप्यूटर में इनपुट देने के लिए आपकी बोर्ड तथा टचस्क्रीन व माउस का प्रयोग कर सकते हैं। जब आपके द्वारा कंप्यूटर के अंदर कीबोर्ड के माध्यम से कोई कमांड दी जाती है। तब उसे इनपुट कहते हैं और जब आप कमांड देते हैं। उसके बाद जो कंप्यूटर प्रोसेस करता है उसे प्रोसेसिंग यूनिट कहा जाता है।

उसके बाद प्रोसेस होने के बाद जब आपके पास कोई रिजल्ट शो होता है तो उसे ही आउटपुट कहा जाता है। इस प्रकार कंप्यूटर कार्य करता है।

लेकिन कंप्यूटर बिना किसी कमांड या इनपुट के कार्य नहीं कर सकता है। इसके साथ ही जैसा कि हमने आपको बताया कि कंप्यूटर अकेले कार्य करने में सक्षम नहीं है। इसका अर्थ यह है कि कंप्यूटर में प्रोसेसिंग यूनिट के साथ-साथ कई ऐसे डिवाइस लगे होते हैं जो कि अलग-अलग कार्य करते हैं। जैसे कि उसमें RAM, स्टोरेज, सॉफ्टवेयर इत्यादि की आवश्यकता होती है।

कंप्यूटर के प्रकार

अब आप ऊपर आर्टिकल के माध्यम से कंप्यूटर क्या है तथा वह कैसे कार्य करता है। इसके बारे में समझ गए होंगे लेकिन क्या आपको पता कि कंप्यूटर सिर्फ एक प्रकार का नहीं होता है। हालांकि आज जो भी कंप्यूटर देख रहे हैं वह लगभग सभी Same ही होते हैं। लेकिन कंप्यूटर के कई प्रकार होते हैं कंप्यूटर मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है जो कि नीचे निम्नलिखित हैं।

1. एनालॉग कंप्यूटर

एनालॉग कंप्यूटर का सबसे पहले आविष्कार 1976 में किया गया था। एनालॉग कंप्यूटर आपके पास जो भी रिजल्ट शो करता है वह एनालॉग के माध्यम से ही दिखाए जाते हैं। दरअसल इसका अर्थ है कि जब आप कंप्यूटर में कोई इनपुट देते हैं। उसके बाद वह प्रोसेस करने के बाद रिजल्ट दिखाता है लेकिन जो रिजल्ट वह दिखाता है।

वह एनालॉग के माध्यम से दिखाए जाते हैं इसी प्रकार से एनालॉग कंप्यूटर कहा जाता है। एनालॉग क्लॉक, थर्मामीटर ये सभी एनालॉग कंप्यूटर के उदहारण है।

2. Digital कंप्यूटर

डिजिटल कंप्यूटर जो कि बायनरी लैंग्वेज पर कार्य करते हैं। अगर आपको कंप्यूटर की थोड़ी भी जानकारी है तो आपको बता दें की कोई भी कंप्यूटर Binary Language जीरो से 1 तक की लैंग्वेज होती है। अर्थात कंप्यूटर जीरो से एक वाली बायनरी लैंग्वेज परी कार्य करता है।

डिजिटल कंप्यूटर में जब आप माउस या कीबोर्ड से कोई इनपुट देते हैं तो वह बायनरी लैंग्वेज के आधार पर आपको आउटपुट दिखाता है।

3. हाइब्रिड कंप्यूटर

हाइब्रिड कंप्यूटर का निर्माण साल 1961 में किया गया था। जैसा कि आप इस के नाम से ही समझ सकता है कि हाइब्रिड कंप्यूटर, डिजिटल कंप्यूटर तथा एनालॉग कंप्यूटर का एक मिक्सर है। इसमें आप डिजिटल कंप्यूटर की तरह इनपुट देकर भी कार्य कर सकते हैं। वहीं अगर आप एनालॉग के माध्यम से हाइब्रिड कंप्यूटर में कमांड दोगे तो भी वह आपको एनालॉग के माध्यम से आउटपुट दिखा देगा।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कंप्यूटर क्या होता है इसके साथ ही हमने कंप्यूटर कैसे काम करता है। उस पर भी चर्चा की है वहीं इस आर्टिकल में हमें कंप्यूटर के प्रकार के बारे में भी बताया है। इसके साथ ही कंप्यूटर के जो प्रकार हमने बताएं उनके कार्यों के बारे में भी हमने संक्षेप में बताया है।

अगर अभी भी कंप्यूटर से संबंधित आपको कोई समस्या आती है तो कमेंट जरुर करें। इसके साथ ही आप हमें ऐसे ही जानकारी के लिए फॉलो भी कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है?

Commonly Operated Machine Particularly Used For Technology Education Research.

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment