अगर आप भी Video बनाने वाले बेहतरीन एप्स को खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पर आए हैं। आज के समय में वीडियो एडिटिंग करना कितना ज्यादा आसान है यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन अधिकतर लोगों को वीडियो एडिटिंग करने वाली एप्लीकेशन के बारे में सही जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से उन्हें वीडियो एडिट करने वाले एप्स नहीं मिल पाते हैं।
वैसे तो आजकल लोग इंस्टाग्राम, यूट्यूब या फिर फेसबुक पर अपनी वीडियो पोस्ट करना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन कोई भी वीडियो जब बनाई जाती है तो उसे एडिट करना जरूरी होता है। तभी आपकी वह वीडियो अच्छी और आकर्षक लगती है। लेकिन अधिकतर लोगों को वीडियो बनानी वाली कोई बढ़िया एप्स नहीं मिल पाती।
इसलिए हम इस लेख में 30+ ऐसी एप्लीकेशन को बताने वाले हैं जोकि वीडियो बनाने में आपकी काफी मदद करेगी। आइए जानें –
यह भी पढ़ें:
- 5+ Best Ringtone Banane Wale Apps [रिंगटोन बनाने वाली एप्स]
- 2023 में Best Paise कमाने वाले टॉप Apps, कमाइए ₹4,00,000
- 10 Best Hacking Apps For Android (2023)
30+ वीडियो बनाने वाला ऐप (Download Now)
वीडियो बनाने के लिए आप नीचे दिए गए इन एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते हैं –
1. Kinemaster
जब भी वीडियो एडिटिंग वाली एप्लीकेशन के बारे में बात होती है तब काइन मास्टर का नाम सबसे पहले आता है। काइन मास्टर बहुत पॉपुलर एप्लीकेशन है और यह लगभग 2015 के बाद लोगों की नजर में आई। इसके बाद इसका इस्तेमाल यूट्यूब वीडियो एडिटिंग तथा अन्य वीडियो बनाने वाली एप्स के तौर पर किया जाने लगा है।
यह काफी ज्यादा पॉपुलर होने के साथ-साथ काफी प्रो लेवल की एडिटिंग भी प्रोवाइड करवाती है। इसके माध्यम से आप आसानी से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर जितनी एडिटिंग कर सकते हो। हालांकि इसमें कुछ रिस्ट्रिक्शन जरूर है। काइन मास्टर के माध्यम से वीडियो एडिटिंग करना काफी ज्यादा आसान नहीं है।
अधिकतर लोग इसका प्रयोग नहीं कर पाते हैं। परंतु यूट्यूब पर काइन मास्टर वीडियो बनाने के ट्यूटोरियल काफी ज्यादा प्रचलित और ट्रेडिंग में रहते हैं। आप उनके माध्यम से काइन मास्टर एडिटिंग पर कर पाओगे।
2. FilmoraGo
FilmoraGo एक ऐसा ऐप है जो की वीडियो बनाने के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है। हालांकि इसका इस्तेमाल लोग काफी ज्यादा करते हैं। यह काफी ज्यादा आसान है और उसमें काफी कस्टमाइजेशन भी अवेलेबल है। आप इसे आसानी से प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्टॉल कर सकते हैं।
यह Chrome Key तथा स्पेशल इफेक्ट प्रोवाइड करवाता है। इसमें बहुत सारे फिल्टर पहले से मौजूद है। जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी वीडियो को और भी अच्छा और बेहतरीन बना सकते हैं।
3. Power Director
साइबरलिंक कॉरपोरेशन द्वारा बनाई गई यह ऐप काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में रहती है। इसका इस्तेमाल काफी लोग करते हैं क्योंकि इसके माध्यम से एक बढ़िया वीडियो एडिटिंग करी जाती है। हालांकि इसमें आपको कई सारे फिल्टर और इफेक्ट पहले से मिलते हैं।
आपको जानकारी हैरानी होगी कि इसका साइज काफी ज्यादा बड़ा है। यही वजह है कि इसमें आपको प्री इंस्टॉल्ड इफेक्ट्स काफी ज्यादा दिखाई देंगे। वहीं इसमें आपको कुछ कॉपीराइट फ्री म्यूजिक फ्री मिलते हैं। अगर आप कोई वीडियो एडिटिंग का काम इसके माध्यम से करना चाहते हैं तो आप उन म्यूजिक को प्रयोग कर सकते हैं।
4. Viva Video
अगर आप कोई भी इंस्टा रील या फेसबुक के लिए वीडियो एडिटिंग करना चाहते हैं! तो यह एप्लीकेशन आपके लिए बढ़िया साबित होगी। दरअसल शॉर्ट्स वीडियो बनाने के लिए यह एप्लीकेशन काफी ज्यादा प्रयोग की जाती है। इसके माध्यम से आप एक प्रो लेवल की एडिटिंग कर सकते हैं।
हालांकि इसे प्ले स्टोर पर से डाउनलोड किया जा सकता है। अधिकतर लोग इसे थर्ड पार्टी वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करते हैं। क्योंकि इसके फ्री वर्जन में आपको कुछ इफेक्ट्स दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए अधिकतर लोग इसका मोड वर्जन ही डाउनलोड करते हैं।
5. Inshot
जब भी शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाली एप्लीकेशन की बात होगी तब उसमें इन शॉर्ट का नाम सबसे पहले आएगा। यह काफी ज्यादा पॉपुलर है। यहां तक कि अगर आप प्ले स्टोर पर वीडियो बनाने वाले एप्स को सर्च करते हैं! तो यह वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन आपके सामने तीसरे या चौथे नंबर पर आ जाएगा। इसके Playstore पर 500M से भी अधिक डाउनलोड है। इसी बात से आप इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।
6. Quick
अगर आप कोई छोटी वीडियो बनाना चाहते हैं तो उसके लिए क्विक नामक यह एप्लीकेशन आपकी काफी ज्यादा हेल्प करेगी। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वही यह काफी कम साइज की है। जिसकी वजह से इसे कोई भी प्रयोग कर सकता है।
इसमें वीडियो बनाना काफी ज्यादा आसान होता है। आप इसमें कोई भी वीडियो को बड़े आसान तरीके से एडिट कर सकते हैं। इसमें कई सारे प्री इंस्टॉल्ड इफेक्ट्स तथा स्टिकर आते हैं। जिनका प्रयोग आप वीडियो एडिटिंग के दौरान कर पाओगे।
7. Video Editor
वीडियो एडिटर नामक एप्लीकेशन वीडियो एडिटिंग के लिए प्रयोग की जाती है। प्ले स्टोर से इसको डाउनलोड करना भी काफी ज्यादा आसान है। हालांकि हमने इस आर्टिकल में जितनी भी वीडियो बनाने वाली एप्स के बारे में बताया उन सभी को आप डाउनलोड लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर पाओगे। इस वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन में आपको कई सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इफेक्ट्स भी दिखाई देंगे। 100 मिलियन से भी अधिक लोग इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं।
8. Vlog Editor
अगर आप Vlogs बनाते हैं और व्लॉग एडिट करने के लिए कोई बढ़िया एप्लीकेशन खोज रहे हैं! तो ब्लॉग एडिटर आपको काफी पसंद आएगी। किसी भी ब्लॉक को एडिट करने के लिए एप्लीकेशन काफी ज्यादा पॉपुलर है। यह फ्री में प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह एप्लीकेशन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है।
इस एप्लीकेशन में आपको प्री इंस्टॉल्ड फिल्टर, एनीमेटेड स्टीकर, एडजेस्ट स्पीड तथा कुछ कॉपीराइटेड फ्री बैकग्राउंड म्यूजिक में मिलते हैं। जिनका प्रयोग आप अपनी Vlog वीडियो में कर पाओगे।
9. Film Maker
अगर आप कोई शॉर्ट फिल्म एडिट करना चाहते हो और उसके लिए कोई एक बढ़िया एडिटिंग सॉफ्टवेयर ढूंढ रहे हो! तो फिल्म मेकर उसके लिए सही है। अधिकतर लोग फिल्म को सिर्फ कंप्यूटर के माध्यम से ही एडिट करना जानते हैं। लेकिन अब फोन काफी ज्यादा एडवांस हो गए हैं। यही वजह है की फिल्म मेकर के माध्यम से आप किसी भी शॉर्ट फिल्म को एडिट कर सकते हैं।
हालांकि कई लोग अन्य एप्लीकेशन का प्रयोग करते हैं। जिसके माध्यम से आप शॉर्ट फिल्म को एडिट नहीं कर पाते हैं। शॉर्ट फिल्म काफी ज्यादा हैवी होती है जिसकी वजह से उन्हें सभी एप्लीकेशन एडिट नहीं कर पाती है। इसलिए फिल्म वीडियो बनाने के लिए Film Maker को प्रयोग में लाएं।
10. Film Maker Pro
अगर आप फिल्म मेकर एप्लीकेशन का प्रयोग करते हैं तो आपको पता ही होगा कि उसमें आपको कुछ Features लिमिटेड है।दरअसल उसमें कई सारे ऐसे फिल्टर और ट्रांजिशन होती है जिनका इस्तेमाल आप फ्री में नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको फिल्म मेकर प्रो का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल फिल्म मेकर प्रो में आपको कुछ प्वाइंट्स मिलते हैं।
जिनको आप मेंबरशिप में कन्वर्ट कर पाओगे। यहां पर आपको प्रीमियम ट्रांजैक्शन, प्रीमियम स्टीकर, प्रीमियम एनीमेशन तथा प्रीमियम कॉपीराइट फ्री म्यूजिक मिलेंगे। इनका इस्तेमाल करके आप आसानी से किसी भी शॉर्ट फिल्म को एडिट कर सकते हैं।
11. Magisto
इस एप्लीकेशन के माध्यम से अमेजिंग वीडियो को सिर्फ 1 मिनट में बना सकते हैं। इसके साथ ही इसमें काफी सारे इफेक्ट और फिल्टर भी दिखाई देते हैं जिनको आप अपनी वीडियो में प्रयोग कर पाओगे। इसके अंदर क्लिप को ट्रिम तथा मर्ज करने का ऑप्शन भी मौजूद है। वहीं इसमें आपको कोई टेंप्लेट मिलते हैं। जिन्हें आप वीडियो बनाने के दौरान प्रयोग कर सकते हैं।
इस एप्लीकेशन के अंदर आप अपनी फोटो को स्लाइड में कन्वर्ट करके उनके अंडर कॉपीराइट फ्री म्यूजिक इस्तेमाल कर पाओगे। इस एप्लीकेशन का प्रयोग 120 मिलियन से भी अधिक लोग करते हैं।
12. GoPro
10 मिलियन से भी अधिक डाउनलोड की गई इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। करीब 123MB की यह एप्लीकेशन काफी ज्यादा पॉपुलर है। अगर आप भी किसी वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन को खोज रहे हैं! तो आप इसका इस्तेमाल एक बार कर सकते हैं।
इस एप्लीकेशन की सबसे बढ़िया खासियत यह है कि अगर आप कोई वीडियो एडिटिंग इसके माध्यम से करते हैं! तो उसकी हाइलाइट्स आपको यह एप्लीकेशन ऑटोमेटिक जनरेट करके भेजती है। यह एप्लीकेशन यूट्यूब पर तथा Vloggers के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
13. VlogIt
अगर आप एक Vlog Video बनाते हैं लेकिन उसके लिए एक बढ़िया वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ढूंढ रहे हैं! तो Vlogit आपके लिए काफी ज्यादा बढ़िया साबित होगा। दरअसल Vloggers के लिए ये एक महत्वपूर्ण एप्लीकेशन है। इसके माध्यम से आप अपनी Vlog वीडियो को एडिट कर सकते हैं।
यही नहीं इसमें आपको कॉपीराइट फ्री म्यूजिक मिलेंगे। जिनका इस्तेमाल आप कर पाओगे। हालांकि वह कॉपीराइट फ्री म्यूजिक फ्री में नहीं मिलते हैं। उसके लिए आपको पॉइंट कलेक्ट करने होते हैं जो कि आप इस एप्लीकेशन की एडवर्टाइजमेंट को देखकर Earn कर पाओगे।
14. Video Show
मल्टीलेयर एडिटिंग फीचर के साथ आने वाली यह एप्लीकेशन बहुत ज्यादा फेमस है। इसके साथ ही इस एप्लीकेशन की एक खासियत यह भी है कि इसमें आपको पॉपुलर बैकग्राउंड म्यूजिक फ्री में देखने को मिलेंगे। इसका अर्थ है कि आपको अलग से अपनी वीडियो एडिटिंग के दौरान म्यूजिक ऐड करने की आवश्यकता नहीं है।
इस ऐप के अंदर आपको रेडीमेड एनीमेशन मिलती है। वहीं कई सारे ऐसे प्री इंस्टॉल्ड टेंप्लेट हैं जो कि आपकी वीडियो को और भी बेहतरीन बनाते हैं। 100 मिलियन से भी ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
15. Action Director
अगर आप किसी भी वीडियो को Pro तरीके से एडिट करना चाहते हैं तो Action डायरेक्टर काफी Must Use करने वाली ऐप है। इसमें आपको रॉयल्टी फ्री टेम्पलेट, एनीमेटेड Title, कलर फिल्टर, स्लो मोशन इफेक्ट, कलर ट्रांजिशन, रिपीट एंड रिवर्स जैसे कई Pro फीचर मिलेंगे।
करीब 10 मिलियन से भी अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। वहीं यह ऐप मात्र 59MB में 4.4 की रेटिंग के साथ Playstore पर उपलब्ध है। अगर आप हाई लेवल वीडियो बनाना चाहते हैं तो इसका Pro Version भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
16. EasyCut
Easy वीडियो बनाने वाली एप्लीकेशन में Easy Cut भी शामिल है। यह एक सिंपल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जोकि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। इसके माध्यम से आप आसानी से किसी भी वीडियो को Layer तथा अन्य Effects के साथ एडिट कर सकते है। यह प्लेस्टोर पर Free में उपलब्ध है। इसमें आपको Effects, Transition, Animated Text जैसे कई फीचर मिल जाते हैं।
17. Snapchat
स्नैपचैट का इस्तेमाल वीडियो बनाने वाली एप्स में काफी समय से होता आ रहा है। इसके अंदर आपको कई सारे ऐसे फिल्टर मिलते हैं जो कि आपको कहीं नहीं मिलेंगे। यही वजह है कि स्नैपचैट काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसका इस्तेमाल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विदेश भर में होता है।
इसके फिल्टर इतने ज्यादा आकर्षक है कि वह आपकी वीडियो बनाने में काफी ज्यादा हेल्प करते हैं। इसके माध्यम से आप काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग और बढ़िया वीडियो बना सकते हैं।
18. Moj
अगर आप कोई ऐसी ऐप खोज रहे हैं जो की वीडियो बनाने के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग भी करें! तो मौज उसके लिए काफी बढ़िया होगी। इसके अंदर आपको अपनी वीडियो अपलोड करनी होती है। उसके बाद यहां पर आपको कई सारे टेक्स्ट तथा एनीमेशन दिखाई देती है। आप उन्हें अपनी वीडियो में आसानी से ऐड कर सकते हैं। वही आप Moj पर उसे अपलोड करके लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
19. Instagram
इंस्टाग्राम का प्रयोग पहले मुख्य रूप से फोटोस तथा वीडियो को शेयर करने के लिए होता था। लेकिन अब जब से इंस्टाग्राम ने अपना इंस्टाग्राम Reel Feature निकाला है, तब से लोग इस पर वीडियो बनाते हैं। हालांकि वीडियो बनाने वाली ऐप में यह नंबर वन पर आता है। लेकिन इसका वीडियो एडिटिंग इतना खास नहीं है। परंतु फिर भी आपको अच्छे खासे फिल्टर देखने को मिलेंगे। आप इसके माध्यम से वीडियो बना सकते हैं तथा एडिट भी कर सकते हैं।
20. Josh
जोश भी वीडियो बनाने वाली ऐप में नंबर 20 पर आती है। दरअसल यह काफी ज्यादा पॉपुलर है और इसमें आपको काफी ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। आप इस पर वीडियो बनाने के साथ एडिट कर पाओगे। जब आपकी वीडियो एडिट हो जाती है तब आप उसे अपलोड भी कर सकते हैं। जोश इसके साथ ही कई सारे फीचर्स भी प्रोवाइड करवाता है। इसको आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा Hipi, Chingari, Sharechat, VITA – Video Editor & Maker, Photo & Video Editor – Canva, PicsArt AI Photo Editor, Video, Video Editor & Maker – Vidma, Lightroom – Photo & Video Editor, Video Maker Music Video Editor तथा VSCO: Photo & Video Editor भी काफी पॉपुलर वीडियो बनाने वाले एप्लीकेशन हैं।
संबंधित प्रश्न
क्या वीडियो बनाने वाला एप्स को Playstore से डाउनलोड कर सकते हैं?
जी हां, आप आसानी से सभी वीडियो बनाने वाली टॉप एप्लीकेशन को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि हमारे इस लेख में आपको डाउनलोड बटन दिया गया है। आप उसकी मदद से भी किसी भी एप्स को डाउनलोड कर पाओगे।
टॉप वीडियो बनाने वाला ऐप कौन सा है?
Kinemaster, Viva Video, Power Director इत्यादि।
निष्कर्ष
इस लेख में हमनें आपको वीडियो बनाने व एडिटिंग करने वाली टॉप 35+ एप्स के बारे में बताया है। इनको आप हमारे वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही हमनें वीडियो बनाने वाला ऐप के सभी Features का भी वर्णन किया है। अगर इसके बावजूद भी आपको इस आर्टिकल से संबंधित समस्या आती है तो आप कमेंट के माध्यम से बताएं। ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: