Mobile से Passport Size Photo कैसे बनाएं? (1 मिनट में)

अगर आपके पास सिर्फ और सिर्फ मोबाइल स्मार्टफोन है और आप उसी के माध्यम से पासपोर्ट साइज फोटो बनाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल परेशान हो गए होंगे। क्योंकि इंटरनेट पर आपको कोई भी ऐसा तरीका नहीं मिलेगा। जिसमें आप मोबाइल के माध्यम से पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं।

लेकिन अगर आप मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो बनाना चाहते हैं तो आप एकदम सही आर्टिकल पर आए हैं। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे। जिसके माध्यम से आप सिर्फ अपने मोबाइल की सहायता से ही पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं।

वैसे तो इंटरनेट पर मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो बनाना सिखाया गया है। लेकिन उनमें जितने भी तरीके बताए गए हैं वह सभी प्रीमियम तरीके हैं अर्थात आपको उसके लिए कुछ पैसे चार्ज करने पड़ते हैं। लेकिन हम आपको जो तरीका बताएंगे उसकी सहायता से आप आसानी से फ्री में पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं।

हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताएंगे जिसकी सहायता से आप आसानी से किसी भी फोटो को पासपोर्ट साइज फोटो में बदल सकते हैं। इसके साथ ही आप आसानी से अपने फोन की सहायता से ही पासपोर्ट साइज फोटो बनाकर उसे निकाल सकते हैं।

मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाएं? (Step By Step)

मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो बनाना बेहद आसान है इसके लिए आपके पास एक फोन में खींची हुई फोटो होना आवश्यक है। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि लाइट कलर में अपनी फोटो खींचे इसका अर्थ यह है कि जब भी आप पासपोर्ट साइज फोटो खींचने जा रहे हो तो हमेशा लाइट कलर के कपड़े पहने।

क्योंकि कई बार डार्क फोटो को पासपोर्ट साइज फोटो बनाते वक्त रिजेक्ट किया जाता है। अब आप मोबाइल की सहायता से कैसे पासपोर्ट साइज फोटो बनाएंगे उसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स पढ़ें।

Step 1: सबसे पहले आपको अपना ब्राउज़र ओपन कर लेना है और वहां पर पासपोर्ट साइज फोटो लिखकर सर्च कर देना है।

Step 2: अब आपको जो रिजल्ट शो होंगे उसमें पहला रिजल्ट Cutout.pro नामक वेबसाइट का शो होगा आपको इसे ओपन कर लेना है।

Step 3: अब आपको Upload Image पर क्लिक कर लेना है।

Step 4: जैसी आप अपलोड इमेज पर क्लिक करोगे आप आपके फोन की गैलरी पर रीडायरेक्ट हो जाओगे। आपको अब अपनी फोन की गैलरी से कोई पासपोर्ट टाइप की फोटो सेलेक्ट कर लेनी है।

Step 5: अब आपको थोड़ी देर इंतजार करना है और ऑटोमेटिक इस वेबसाइट के द्वारा आपकी फोटो पासपोर्ट साइज फोटो में बदल दी जाएगी।

Step 6: अब आपको Download HD पर क्लिक करना है।

Step 7: इस तरह से अब आप उस फोटो को आसानी से अपनी गैलरी में सेव करके रख सकते हैं। इस तरीके से आप आसानी से किसी भी फोटो को पासपोर्ट साइज फोटो में कन्वर्ट कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप अपने किसी भी फोटो को पासपोर्ट साइज फोटो में बदल सकते हैं अगर अभी भी आपको पासपोर्ट साइज फोटो बनाने में कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हालांकि हमने मोबाइल की सहायता से कैसे किसी भी फोटो को पासपोर्ट साइज फोटो में कन्वर्ट करना है।

वह बताया है हमने आपको स्टेप बाय स्टेप सारी जानकारी दी है। इसके लिए हमेशा हमारे द्वारा बताई गई वेबसाइट का ही प्रयोग करें ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या cutout.pro का प्रयोग करना सेफ है?

जी हां, आप इस वेबसाइट का प्रयोग आसानी से कर सकते हैं यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसके साथ ही जब आपकी पासपोर्ट साइज फोटो बनकर तैयार हो जाए तब आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment