मोबाइल से Facebook ID कैसे बनाएं? (मात्र 1 मिनट में)

आज के समय फेसबुक का कितना ज्यादा प्रयोग किया जाता है यह तो आप जानते ही होंगे। लगभग हर व्यक्ति फेसबुक चलाता है यही नहीं फेसबुक पर हर व्यक्ति की आईडी भी बनी होती है। परंतु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि नया स्मार्टफोन लिए हुए होते हैं।

यही नहीं उन्हें फेसबुक के बारे में पता तो था लेकिन उन्हें फेसबुक पर आईडी बनाने नहीं आती है। उनका होता है कि फेसबुक पर आईडी बनाने के लिए आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप होना चाहिए। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप अपने मोबाइल से ही फेसबुक आईडी बना सकते हैं जोकि हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से मोबाइल की सहायता से फेसबुक आईडी बना सकते हैं। यही नहीं मोबाइल के साथ-साथ आप कैसे सिर्फ एक फोन नंबर की सहायता से फेसबुक आईडी बना सकते हैं। वह भी हम आपको बताने वाले हैं क्योंकि अधिकतर इंटरनेट पर ऐसे तरीके हैं जो कि जीमेल के सहायता से फेसबुक आईडी बनाना बताते हैं।

हालांकि अब इस समय में सभी के पास जीमेल होना लाजमी नहीं है। अगर आपके पास जीमेल नहीं है तो भी आप मोबाइल नंबर के साथ से फेसबुक आईडी क्रिएट कर सकते हैं। उसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

मोबाइल से फेसबुक आईडी कैसे बनाएं? (Step By Step)

मोबाइल से फेसबुक आईडी बनाने के लिए आपके पास एक मोबाइल नंबर होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आपको ध्यान रखना है कि वह मोबाइल नंबर आपका अपना होना चाहिए। क्योंकि अगर कभी आप फ्यूचर में अपना पासवर्ड या फेसबुक से संबंधित कोई समस्या पाते हैं तो ऐसे में आपको उसी नंबर की जरूरत पड़ेगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाना है।

Step 2: अब आपको यहां पर फेसबुक लिख कर सर्च कर लेना है।

Step 3: अब आप फेसबुक या फिर फेसबुक लाइट एप्लीकेशन में से कुछ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 4: जैसे ही एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाए अब आपको इसे ओपन कर लेना है।

Step 5: अब आपको Create Account पर क्लिक करना है।

Step 6: अब आपको First Name तथा Last नेम डालना है।

Step 7: अब आपको अपनी Date Of Birth चुन लेना है।

Step 8: अब आपको अपना Gender चुनना है।

Step 9: अब आपको Phone Number डालना है तथा OTP के साथ Verify कर लेना है।

Step 10: यह आपको अपनी Profile Photo रख लेनी है।

Step 11: अब आपको एक Strong Password बना कर उसे रख लेना है ताकि आप Future में उससे Login कर पाओ।

Step 12: इसके बाद आप आसानी से फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप आसानी से स्मार्टफोन की सहायता से अपनी फेसबुक आईडी को क्रिएट कर सकता है। इसके साथ ही हमने फेसबुक आईडी क्रिएट करने से संबंधित सभी जानकारी इस आर्टिकल में बताई है।

अगर इसके बावजूद भी आपको फेसबुक आईडी क्रिएट करने में कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। हम कमेंट सेक्शन के माध्यम से आपकी हेल्प करने की कोशिश करेंगे। ऐसे ही जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें आप हमें गूगल न्यूज़ या फिर न्यूज़लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment