मोबाइल नंबर से Facebook ID कैसे बनाएं? (1 मिनट में)

आज के समय में फेसबुक कितना महत्वपूर्ण बन गया है। यह तो आपको पता ही होगा कोई भी जानकारी और व्यक्ति न्यूज़ के माध्यम से कम और फेसबुक के माध्यम से ज्यादा प्राप्त करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मोबाइल नंबर से फेसबुक आईडी कैसे बनाते हैं। क्योंकि बहुत से नए लोग ऐसे हैं जिनको फेसबुक आईडी बनाना ही नहीं आता है। उनको फेसबुक आईडी के बारे में कुछ पता भी नहीं होता है।

परंतु इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कैसे आप आसानी से सिर्फ अपने मोबाइल नंबर की सहायता से फेसबुक आईडी बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी और साथ में आपके पास एक स्मार्टफोन होना आवश्यक है। इसके बाद आप आसानी से अपने नाम की फेसबुक आईडी बना सकते हैं।

मोबाइल नंबर से फेसबुक आईडी बनाने के लिए आपको एक बात का ध्यान रखना है। जब भी आप फेसबुक आईडी बना रहे हो तो आपके पास जो नंबर होगा वह एक्टिव होना चाहिए। क्योंकि फेसबुक आईडी बनाते वक्त आपको उस पर ओटीपी प्राप्त होगा। जब आप ओटीपी फेसबुक को दोगे उसके बाद ही वह आपका अकाउंट बना कर देगा।

आइए जानते हैं कि कैसे आप आसानी से फेसबुक अकाउंट सिर्फ और सिर्फ मोबाइल की सहायता से बना सकते हैं।

मोबाइल नंबर से फेसबुक आईडी कैसे बनाएं?

Step 1: सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से फेसबुक की एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है।

Step 2: जैसे ही आपकी फेसबुक एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाए अब आपको उसे ओपन कर लेना है।

Step 3: अब आपको Create New Account पर क्लिक करना है।

Step 4: अब आपको First Name व Last Name में अपना नेम एंटर कर देना है। इसके साथ ही आपको अपना जन्मदिन भी डालना होगा।

Step 5: अब आपको Mobile नंबर डाल कर Next पर क्लिक करना है।

Step 6: अब आपको Male या फीमेल चुन कर कंटिन्यू कर देना है।

Step 7: अब आपको Create Password पर क्लिक एक पासवर्ड बना देना है। उसके बाद पासवर्ड एंटर जरूर करें। इसके बाद आपको OTP प्राप्त होगा। उसको एंटर करके कंटिन्यू करें।Step 8: अब आपको अपनी Profile Photo लगा कर आसानी से फेसबुक का प्रयोग करना है।

निष्कर्ष

इस तरह से आप आसानी से अपने मोबाइल की सहायता से फेसबुक आईडी बना सकते हैं। अगर अभी भी मोबाइल के साथ फेसबुक आईडी बनाने में आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमारे कमेंट बॉक्स में हम से पूछ सकते हैं।

परंतु आपको हमने पहले भी बताया है कि फेसबुक आईडी बनाने के लिए आपके पास एक जीमेल अकाउंट या फोन नंबर होना आवश्यक है। क्योंकि फेसबुक वेरिफिकेशन के लिए उस पर ओटीपी भेजता है ऐसी जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या बिना Gmail या Phone Number के फेसबुक अकाउंट क्रिएट किया जा सकता है?

जी नहीं, आप बिना किसी जीमेल या फोन नंबर की सहायता से फेसबुक अकाउंट क्रिएट नहीं कर सकते हैं। मोबाइल से फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए आपको किसी फोन नंबर से वेरिफिकेशन की आवश्यकता पड़ेगी।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment