मोबाइल में आने वाले फालतू के नोटिफिकेशन कैसे बंद करें?

अगर आपके भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फालतू के नोटिफिकेशन आ रहे हैं और आप उनसे परेशान हो चुके हैं तो घबराए नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप उनका परमानेंट सॉल्यूशन कर सकते हैं। एक बार जब आप उनको डिसएबल कर दोगे उसके बाद वह कभी भी आपके स्मार्टफोन में नहीं आएंगे।

इसके साथ ही कोई भी पॉपअप नोटिफिकेशन आपके स्मार्टफोन में नहीं आएगा। अगर आप ही मोबाइल में आने वाले फालतू की नोटिफिकेशन को बंद करना चाहते हैं तो आप एकदम सही आर्टिकल पर आए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके स्मार्टफोन में फालतू के नोटिफिकेशन आते हैं तो इससे आपका स्मार्टफोन भी काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है। इसके साथ ही आपका स्मार्टफोन लैग और हैंग भी हो जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमेशा अपने मोबाइल की फालतू की नोटिफिकेशन को बंद करके रखें।

इसके लिए कई लोग अलग-अलग तरीके बताते हैं। लेकिन हम आपको जो तरीका बताएंगे वह एकदम लीगल तरीका होगा। आप आसानी से किसी भी फालतू की नोटिफिकेशन को हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आपको नीचे दिया आर्टिकल पढ़ना पड़ेगा।

मोबाइल की फालतू की नोटिफिकेशन कैसे बंद करें? (Step By Step)

इंटरनेट पर मोबाइल की फालतू नोटिफिकेशन को बंद करने के कई सारे तरीके हैं। कई लोग तो थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की सहायता से इन्हें बंद करना बताते हैं। लेकिन वैसा बिल्कुल भी ना करें इससे आपके फोन पर और ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है। मोबाइल की फालतू नोटिफिकेशन को बंद करने के लिए आपको सही तरीका ही प्रयोग करना पड़ेगा।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपको किस एप्स के माध्यम से नोटिफिकेशन आ रही है। उसके बाद हम आपको नोटिफिकेशन बंद करने का तरीका बताएंगे।

Step 2: अब आपको अपने फोन की Setting में चले जाना है।

Step 3: अब आपको Apps वाले बटन पर क्लिक करके अपने फोन की एप्लीकेशन में चले जाना है।

Step 4: अब जिस भी एप्लीकेशन के माध्यम से आपको नोटिफिकेशन आ रही है। आपको उस पर क्लिक करना है उदाहरण के लिए अगर आपको Chrome से नोटिफिकेशन आती है तो आपको Chrome पर क्लिक करना होगा।

Step 5: अब आपको Notification पर क्लिक करना है।

Step 6: अब आपको Allow Notification वाले Toggle पर क्लिक करके इसको Off कर देना है।

Step 7: इस प्रकार आपको जिस भी एप्लीकेशन के माध्यम से नोटिफिकेशन आती है। आपको उससे ऑफ कर लेना है।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप आसानी से मोबाइल में आने वाली फालतू नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं। हमने आपको इन नोटिफिकेशन को बंद करने का सबसे आसान तरीका बताया है। इसके साथ ही हमने किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का प्रयोग नहीं किया है।

अगर आप भी अपने मोबाइल की नोटिफिकेशन को बंद करना चाहते हैं तो यही तरीका अपनाएं। अगर इस तरीके को अपनाने से संबंधित आपको कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो जरूर करें।

संबंधित प्रश्न

क्या मोबाइल में फालतू की नोटिफिकेशन वायरस की वजह से आती है?

दरअसल अगर आपके स्मार्टफोन में फालतू की नोटिफिकेशन बिना किसी वजह से आ रही है और वह काफी समय से आ रही है तो हो सकता है कि आपके स्मार्टफोन में वायरस हो। लेकिन अगर आपके पास कोई लेटेस्ट एंड्राइड स्मार्टफोन है तो अब उसमें ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि जितने भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन है वह अपने में वायरस इंस्टॉल होने ही नहीं देते हैं। क्योंकि अब यह नई टेक्नोलॉजी पर कार्य करते हैं। जिसे Unknown Sources के नाम से जाना जाता है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment