लैपटॉप/कंप्यूटर में Bluetooth कैसे कनेक्ट करें?

आज के समय स्मार्टफोन का जितना ज्यादा प्रयोग किया जाता है उतना ही प्रयोग कंप्यूटर तथा लैपटॉप का भी किया जाता है। एक जमाना हुआ करता था जब किसी किसी व्यक्ति के पास स्मार्टफोन तथा कंप्यूटर होते थे। लेकिन आज के समय में हर व्यक्ति के पास लैपटॉप या फिर स्मार्टफोन है।

हालांकि अधिकतर लोग तो ऐसे हैं जिनके पास स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप भी है। लेकिन जब भी लैपटॉप को ब्लूटूथ से कनेक्ट करने की बात आती है तब अधिकतर लोगों को यह पता नहीं होता है हालांकि आपको बता दें कि आप आसानी से किसी भी लैपटॉप या कंप्यूटर को अपने स्मार्टफोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं।

इंटरनेट पर लैपटॉप या कंप्यूटर में ब्लूटूथ कनेक्ट करने की काफी ज्यादा जानकारी उपलब्ध है। लेकिन उनमें से अधिक जानकारी ऐसी है जो कि समझ में नहीं आती है। अगर आप भी अपने लैपटॉप को स्मार्ट फोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं।

इसके साथ ही अगर आप अपने लैपटॉप को किसी भी ब्लूटूथ अन्य डिवाइस से कनेक्ट करना चाहते हैं। जैसे कि ब्लूटूथ स्पीकर के साथ तो आप वह भी कर सकते हैं इस आर्टिकल में हम आपको यह जानकारी स्टेप बाय स्टेप देंगे। ताकि आपको आसानी से समझ आ जाए। इस जानकारी को जानने के लिए पूर्ण आर्टिकल पढ़ें।

लैपटॉप/कंप्यूटर में ब्लूटूथ कैसे कनेक्ट करें? (Step By Step)

अगर आप अपने लैपटॉप को ब्लूटूथ से कनेक्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करना होगा।

Step 1: सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर की सेटिंग में चले जाना है।

Step 2: अब आपको वहां पर ब्लूटूथ वाला ऑप्शन ढूंढना है तथा उस को ऑन कर लेना है।

Step 3: अब अगर आप अपने लैपटॉप को फोन के साथ कनेक्ट करना चाहते हैं तो आपको अपने फोन का ब्लूटूथ को ऑन कर लेना है।

इसके साथ ही आपको ध्यान रखना है कि आपके फोन में ब्लूटूथ की विजिबिलिटी “For All” सिलेक्ट होनी चाहिए।

Step 4: अब आपको अपने लैपटॉप में Search For Device पर क्लिक करना है।

Step 5: अब आपको थोड़ी सी लोडिंग होगी और उसके बाद आपके फोन का मॉडल नंबर आपको लैपटॉप पर दिखाई देगा।

Step 6: अब आपको उस पर क्लिक करना है तो था “Pair” की रिक्वेस्ट भेज देनी है।

Step 7: अब आपको वही रिक्वेस्ट अपने फोन में जाकर एक्सेप्ट कर लेनी है। कई बार आपको वहां पर कोई नंबर डाल कर भी Pair करना होता है।

Step 8: अब थोड़ी देर बाद आपका लैपटॉप फोन के साथ कनेक्ट हो जाएगा। अब आप आसानी से कोई भी फाइल एक दूसरे लैपटॉप या स्मार्टफोन में शेयरिंग कर सकते हो।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप किस तरीके से अपने लैपटॉप को ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। अगर आपके पास भी एक लैपटॉप है और वह ब्लूटूथ से कनेक्ट नहीं हो रहा है या फिर आप अपने लैपटॉप को ब्लूटूथ से कनेक्ट करना नहीं जानते हैं तो आप यह आर्टिकल को फॉलो कर सकते हैं।

इसके साथ ही अगर लैपटॉप को ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट करने में आपको कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट जरूर करें। ऐसी जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं। आप हमें गूगल न्यूज़ या फिर न्यूज़ लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या लैपटॉप के साथ किसी ब्लूटूथ स्पीकर को कनेक्ट किया जा सकता है?

जी हां, आप आसानी से किसी भी लैपटॉप को ब्लूटूथ स्पीकर के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद अब आसानी से जो भी गाना लैपटॉप में प्ले करोगे वह ब्लूटूथ में चलेगा।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment