Goldfish का Scientific नाम क्या है? गोल्डफिश की जानकारी

अगर आपके घर में भी एक एक एक्वेरियम रखा हुआ है और आप उस एक्वेरियम के लिए एक अच्छी सी मछली खोज रहे हैं! तो सभी लोग आपको गोल्डफिश मछली ही Suggest करेंगे। क्योंकि यह एक ऐसी मछली है जिसे एक्वेरियम में सबसे ज्यादा रखा जाता है।

इस मछली के Golden Colour की वजह से इसे गोल्डफिश के नाम से जाना जाता है। इसका गोल्डन कलर इतना अच्छा होता है कि वह दूर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। यही कारण है कि करोड़ों लोग इसे अपने घर में एक्वेरियम के अंदर रखना पसंद करते हैं।

लेकिन बहुत से लोगों के मन में कुछ उत्सुकता जागती है जैसे कि कुछ लोगों कि जिज्ञासा यह है कि Goldfish कितने दिन तक जीवित रहती है। इसके साथ ही गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है? इसके साथ ही गोल्डफिश क्या खाती है? इसके बारे में लोग जाना चाहते हैं। हालांकि इस आर्टिकल में मैं आपको गोल्डफिश से संबंधित सभी जानकारी दूंगा तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है?

गोल्ड फिश को हिंदी भाषा में “सुनहरी मछली” के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम “Carassius Auratus” है। वहीं कई जगह पर गोल्डफिश को “सोने वाली मछली” के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इसका रंग पूरी तरह से Gold और चमकीला होता है जिसकी वजह से इसे यह नाम दिया गया है।

गोल्डफिश कितने समय तक जीवित रहती है?

आम तौर पर अगर आप गोल्डफिश को अपने घर में एक्वेरियम के अंदर रख रहे हैं तो उसकी आयु कम होती है। एक्वेरियम के अंदर गोल्डफिश मात्र 5 साल तक जीवित रहती है। इसके साथ ही अगर गोल्डफिश की Normal आयु की बात की जाए तो वह 10 से 15 साल आसानी से जी लेती है।

अगर उसे अच्छा खाना दिया जाए तो उसकी आयु और ज्यादा भी बढ़ सकती है। वही आपको जानकर हैरानी होगी कि गोल्डफिश बिना भोजन खाए करीब साढ़े 4 महीने तक जी सकती है। रिसर्च में पता चला है कि गोल्डफिश समुद्र में अपने हिसाब से 43 साल तक जी सकती है।

गोल्डफिश भोजन में क्या खाती है?

अगर आप भी अपने घर में गोल्डफिश पाल रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि गोल्डफिश आखिर क्या खाती है? हालांकि कई लोग गोल्डफिश को कई खराब चीजें देते हैं जिसकी वजह से उसकी आयु भी कम हो जाती है। इसलिए आपको गोल्डफिश को सही भोजन देना बेहद महत्वपूर्ण है।

गोल्डफिश मुख्य तौर पर मच्छर का लारवा, दलिया, कीड़े, मक्की तथा अंडे पसंद करती है। इसके साथ ही आप गोल्डफिश को ज्यादा खाना ना दें। गोल्डफिश को वैसे काफी ज्यादा भूख लगती है लेकिन इसे ज्यादा खाना देने से आपका एक एक्वेरियम गंदा होगा जिसकी वजह से गोल्डफिश की आयु कम होने के चांसेस हैं।

गोल्डफिश से संबंधित प्रश्न

गोल्डफिश का दूसरा नाम कौन सा है?

गोल्डफिश का दूसरा नाम “गोल्डन क्रूसियन कार्प” है। जिसका अगर हिंदी में अनुवाद किया जाए तो “सुनहरी मछली” कहा जाता है।

गोल्डफिश को दिन में कितनी बार खाना देना चाहिए?

गोल्डफिश को दिन में लगभग 2 बार खाने की जरूरत होती है हालांकि गोल्डफिश अधिक भोजन खाती है। लेकिन इससे ज्यादा भोजन इनके लिए खराब हो सकता है। इसे गोल्डफिश को 1 दिन के अंदर करीब 2 बार भोजन जरूर कराएं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है। इसके साथ ही मैंने यह भी बताया कि कैसे आप अपने गोल्ड फिश खाने में क्या पसंद करती है। इस आर्टिकल में गोल्डफिश से संबंधित सभी सवालों को कवर करने की कोशिश की गई है। अगर अभी भी गोल्डफिश के साइंटिफिक नेम से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं

इसके साथ ही इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Hindise या Infotube को विजिट कर सकते हैं।वही ऐसे ही जानकारी के लिए हमें Facebook, Twitter, Instagram व YouTube पर फॉलो जरूर करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment