कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाएं? (आसान तरीका)

अगर आपके पास भी कंप्यूटर या लैपटॉप है और आप उसमे पासवर्ड लगाना चाहते हैं! तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। आज के समय में कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड लगाना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि आपके कंप्यूटर पर काफी ऐसी फाइल्स होती है जो कि आपको Secure रखनी होती है।

अगर आप उसमे पासवर्ड नहीं लगाएंगे तो कोई भी उस डाटा को आसानी से देख सकता है। इसलिए कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाते हैं? हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में एक मजबूत पासवर्ड लगा सकते हैं।

जिसके बाद कोई भी आपके कंप्यूटर के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। वही आप अपनी फाइल्स को आसानी से सिक्योर भी कर सकते हैं। आईए जानते हैं कंप्यूटर में पासवर्ड लगाने का तरीका –

यह भी पढ़ें:

किसी भी कंप्यूटर/लैपटॉप में पासवर्ड लगाएं? (स्टेप बाय स्टेप)

किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड लगाने के लिए आपके पास कंप्यूटर का होना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही हम आपको जो तरीका बताने वाले हैं! उसकी सहायता से आप विंडो 7, 8, 10 या किसी भी विंडो में इस तरीके से पासवर्ड लगा सकते हैं। आईए जानते हैं –

Step 1: अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड लगाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले Window की Setting में जाना होगा। इसके लिए आप सामने दिए गए Search Box पर भी क्लिक कर सकते हैं।

Step 2: अब सर्च बॉक्स में आपको Setting लिखकर सर्च करना है और आपके सामने सेटिंग आ जाएगी। अब आपको इस पर क्लिक करना है और इस प्रकार आप आसानी से विंडो की सेटिंग में आ सकते हैं।

Step 3: अब जैसे ही आप विंडो की सेटिंग में आ जाओगे उसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। लेकिन आपको यहां पर “Account ” का एक ऑप्शन राइट साइड में दिखाई देगा। आपको उसी ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

Step 4: जैसे आप अकाउंट में जाओगे उसके बाद भी आपके पास काफी सारे फीचर्स दिखाई देंगे। लेकिन आपको लेफ्ट साइड में Sign In Option पर क्लिक करना होगा क्योंकि आप विंडो में लॉक लगाना चाहते हैं।

Step 5: अब जैसे कि आपके कंप्यूटर में कोई भी Password पहले से नहीं लगा हुआ है! तो आपके सामने ही होम पेज पर “Create ” का एक ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उसे पर क्लिक करना होगा।

Step 6: जैसे ही आप क्रिएट पर क्लिक करोगे उसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको पासवर्ड बनाना होगा तथा उसे दोबारा से वेरीफाई करने के लिए डालना होगा।

Step 7: अब आपके यहां पर Password Hint का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आप अगर पासवर्ड भूल जाते हैं तो उसे रिलेटेड हिंट डालनी है। आप यहां पर कोई भी हिंट डाल सकते हैं।

Step 8: जब आपका पासवर्ड बना कर तैयार हो जाए उसके बाद आपको इंटर प्रेस करना है। इसके बाद अब आपका कंप्यूटर या लैपटॉप पूर्ण तरीके से लॉक हो चुका है। अब जब भी आप कंप्यूटर को ऑन करोगे तो उससे पहले पासवर्ड मांगेगा जो कि आपने अभी नया-नया बनाया है।

Computer में पासवर्ड कैसे बदलें? (स्टेप बाय स्टेप)

अगर आप भी अपने Computer/Laptop में पासवर्ड बदलना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना है –

Step 1: सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर की Control Panel में जाना है। इसके लिए आप Search Box में जाकर Control Panel भी सर्च कर सकते हैं।

Step 2: अब जैसे ही आप कंट्रोल Panel में आ जाओगे। उसके बाद आपको User Account & Family Security पर जाना होगा। आपके कंप्यूटर या अन्य Window में यह ऑप्शन Account के नाम से हो सकता है। ऐसे में आपको Account पर क्लिक कर लेना है।

Step 3: अब जेसे ही आप User Account में आ जाओगे। यहां पर आपको Change Your Password का एक ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको कंप्यूटर का पासवर्ड बदलने के लिए इसपर क्लिक करना है।

Step 4: अब आपको यहां पर Current Password में अपना एक्टिव पासवर्ड डालना है। जोकि आपके कंप्यूटर में पहले से लगा है।

Step 5: अब इसके बाद आपको New Password तथा Confirm Password में नया Password बनाना है। ध्यान रखें की नया पासवर्ड Strong होना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही आप पुराने पासवर्ड को नए पासवर्ड के रूप में नहीं रख सकते हैं।

Step 6: अब आपको Password Hint में पासवर्ड से संबंधित Hint डालनी हैं।

Step 7: जब यह सब Box Fill हो जाए, उसके बाद आपको अंतिम के “Change Password” पर क्लिक कर लेना है।

इस पर क्लिक करते ही अब आपके कंप्यूटर/लैपटॉप का पासवर्ड चेंज हो चुका है। इस प्रकार आप आसानी से अपने कंप्यूटर का पासवर्ड स्टेप बाय स्टेप बदल सकते हैं। अगर आपको पासवर्ड बदलने से संबंधित समस्या आए तो आप कमेंट जरुर करें।

कंप्यूटर का पासवर्ड भूल गया है? क्या करें? (स्टेप बाय स्टेप)

अगर आप भी अपने कंप्यूटर का पासवर्ड भूल गए हैं और आपको याद नहीं आ रहा है! तो आप घबराएं नहीं। क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरीके से आप अपने कंप्यूटर का पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।

अगर आप अपना कंप्यूटर का पासवर्ड भूल चुके हैं और आपको बिल्कुल भी याद नहीं है! तो आप फिर भी अपने कंप्यूटर में लॉगिन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप उसे पासवर्ड को बदलकर एक नया पासवर्ड बना सकते हैं। आईए जानते हैं कंप्यूटर का पासवर्ड भूलने पर क्या करें – 

Step 1: कम्प्यूटर का पासवर्ड भूल जाने पर सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को Shutdown या फिर Off कर देना है। लेकिन ध्यान ध्यान रखें की आपको उस वक्त Shutdown पर प्रेस करके रखना है जिससे आपके कंप्यूटर में Troubleshoot का ऑप्शन खुल जाए।

Step 2: अब जेसे ही आपको सामने Troubleshoot का बटन दिखाई देगा। आपको उसपर क्लिक करना है।

Step 3: अब आपका कंप्यूटर आपको तरह तरह के ऑप्शन दिखाएगा। लेकिन आपको यहां पर “Reset This PC” के बटन पर क्लिक करना हैं। तभी आप अपने कंप्यूटर के पासवर्ड को रीसेट कर सकते हैं।

Step 4: अब Reset बटन को दबाने के बाद आपको दो और बटन दिखाई देखें। आपको उसमें से “Remove Everything” पर क्लिक करना है।

Step 5: अब आपको Only The Drive Where Windows In Installed के बटन पर क्लिक करना है।

Step 6: अब इसके बाद आपको Just Remove My Files पर क्लिक करना है।

Step 7: इसके बाद आपके कंप्यूटर का पासवर्ड रिसेट हो चुका हैं। अब आपके कंप्यूटर के आप ऑन करके नया पासवर्ड रख सकते हैं। कंप्यूटर/लैपटॉप में नया पासवर्ड रखने का तरीका ऊपर आर्टिकल में बताया है।

कंप्यूटर/लैपटॉप के कीबोर्ड को लॉक कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

अगर कोई आपके कंप्यूटर के कीबोर्ड के साथ छेड़छाड़ कर रहा है! तो ऐसे में आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड को लॉक करना चाहिए। क्योंकि जब आप उसमें लॉक लगा लेते हैं तब उसके कीबोर्ड काम नहीं करते हैं।

इसका अर्थ है कि जब उसे कोई दबाएगा तो वह काम नहीं करेंगे और आपके कीबोर्ड के साथ कोई छेड़छाड़ भी नहीं कर पाएगा। आईए जानते हैं कि किस प्रकार आप आसानी से कंप्यूटर या फिर लैपटॉप के कीबोर्ड को लॉक कर सकते हैं –

Step 1: कंप्यूटर के कीबोर्ड को लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर कीबोर्ड की सहायता से “Shift” के बटन को करीब 8 सेकंड तक लॉन्ग प्रेस किए हुए रखना है।

Step 2: अब 8 सेकंड बाद आपके पास एक पॉप अप विंडो ओपन होगी। जिसमें आपको काफी सारी नोटिफिकेशन दी जाएगी। यहां पर आपको “Yes” वाले बटन पर क्लिक कर लेना है।

Step 3: जैसी आप यस वाले बटन पर क्लिक करोगे उसके तुरंत बाद आपके कंप्यूटर का कीबोर्ड पूर्ण तरीके से लॉक हो चुका है।

निष्कर्ष

इस तरह से आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप किस तरीके से अपने कंप्यूटर पर पासवर्ड लगा सकते हैं। इसके साथ अगर आप कंप्यूटर का पासवर्ड भूलते हैं तो आपको क्या करना चाहिए! उसके बारे में भी संक्षिप्त रूप में चर्चा की है। वहीं अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के पासवर्ड को बदलना चाहते हैं! तो उसके बारे में हमने स्टेप बाय स्टेप आपको बताया है।

इसके साथ ही अगर आप अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड को लॉक करना चाहते हैं तो वह प्रक्रिया भी आर्टिकल में मौजूद है। ऐसी जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई सवाल रहता है तो आप कमेंट जरुर करें। आप हमें गूगल न्यूज़ या फिर यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

कंप्यूटर में पासवर्ड कितना बड़ा लगाएं?

अगर आप कंप्यूटर में लॉक लगाना चाहते हैं तो हमेशा 8 अंकों से अधिक का पासवर्ड बनाएं। इसके साथ ही आप उसमें अक्षर, शब्द, गिनती, स्पेशल शब्दों का भी प्रयोग कर सकते हैं। हमेशा एक Strong Password आपके कंप्यूटर को प्रोटेक्ट करता है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment