Computer में नाम के साथ Folder कैसे बनाएं? (1 मिनट में)

अगर आपने नया नया कंप्यूटर लिया है और आप उसमें कोई फोल्डर बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं।।वैसे तो सभी लोग कंप्यूटर पर फोल्डर बनाना जानते होंगे। लेकिन कई बार जब भी हम नया फोटो बनाते हैं तब वह न्यू फोल्डर के नाम से ही सेव हो जाता है। ऐसे में हम उसमें अपना कस्टमाइज नाम नहीं रख सकते हैं।

परंतु अगर आप कंप्यूटर के बारे में थोड़ी बहुत समझ रखते हैं तो आपको बता दें कि आप आसानी से फोल्डर का नाम अपने हिसाब से रख सकते हैं। इसके साथ ही वह कैसे रखना है वह हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कंप्यूटर में कैसे आप नाम के साथ फोल्डर को बना सकते हैं। इसके साथ ही आप किसी भी नाम से फोल्डर बना सकते हैं। परंतु सभी लोगों को फोल्डर बनाने के बारे में पता नहीं होता है। हालांकि इंटरनेट पर फोल्डर बनाने के बारे में बताया गया है। लेकिन उसमें नाम के साथ फोल्डर बनाना नहीं सिखाया गया है।

अगर आप भी नाम के साथ फोल्डर बनाना चाहते हैं तो आप एकदम सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में आपको फोल्डर से संबंधित सभी जानकारी मिलने वाली है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

कंप्यूटर में नाम के साथ फोल्डर कैसे बनाएं? (Step By Step)

कंप्यूटर में नाम के साथ फोल्डर बनाने के लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की आवश्यकता नहीं है। आप आसानी से सिर्फ नॉर्मल कंप्यूटर के साथ ही नाम के साथ फोल्डर बना सकते हैं। हालांकि इंटरनेट पर कई ऐसे तरीके हैं जो कि थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का प्रयोग करके फोल्डर बनाना बताते हैं।

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो जरूर करें।

Step 1: सबसे पहले आपको अपना कंप्यूटर ऑन कर लेना है तथा उसके बाद आपको अपनी सामने वाली होम स्क्रीन पर चले जाना है।

Step 2: अब आपको माउस से राइट क्लिक करना है तथा उसके बाद आपके पास बहुत सारे ऑप्शन खुल जाएंगे।

Step 3: अब आपको न्यू वाले बटन पर क्लिक करना है और उसके बाद फोल्डर पर क्लिक कर लेना है।

Step 4: अब आप का फोल्डर क्रिएट हो जाएगा। अब आप इसका नाम रिनेम करना चाहते हैं तो आपको बैक स्पेस दबाना होगा।

Step 5: अब आपको अपना मनचाहा नाम यहां पर एंटर कर देना है।

Step 6: उसके बाद आपको कहीं साइड पर माउस से क्लिक कर लेना है या फिर आप एंटर बटन कीबोर्ड की सहायता से दबा सकते हैं।

Step 7: इस प्रकार आप आसानी से कंप्यूटर में फोल्डर या फाइल बना सकते हो।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप किसी भी नए कंप्यूटर में नाम के साथ फोल्डर बना सकते हैं। अगर आपका भी फोल्डर सिर्फ न्यू फोल्डर के नाम से बन रहा है तो आप आसानी से इस आर्टिकल को फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर फोल्डर के नाम बदलने में या फिर बनाने में आपको कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट जरूर करें।

ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं। कंप्यूटर से संबंधित सभी जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाती है। इसलिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर के रख ले।

संबंधित प्रश्न

क्या कंप्यूटर में फोल्डर बनाने के लिए Internet की आवश्यकता है?

जी नहीं, कंप्यूटर में फोल्डर बनाने के लिए किसी भी इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। आप अपने नए कंप्यूटर में आसानी से कोई भी फोल्डर बना सकते हैं। इसके साथ ही आप उसका नाम बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment