क्या आप भी Amazon पर Seller बनकर करोड़ों रुपए कमाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही लेख पर आए हैं। अमेजॉन कितना बड़ा Online Selling Platform है यह तो आप जानते ही होंगे। यहां पर हर दिन करोड़ों Products की बिक्री होती है। यही नहीं अमेजॉन सेलर बनकर लोग लाखों रुपए महीने के कमा रहे हैं।
लेकिन amazon पर Seller बनना इतना भी ज्यादा आसान नहीं है। दरअसल Amazon Seller बनने की प्रोसेस अधिकतर लोगों को पता नहीं होती है। इस लेख में हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि अमेजॉन Seller कैसे बनें? इसके साथ ही Amazon पर सेलर अकाउंट कैसे बनाते हैं? इसकी जानकारी भी आपको लेख में दी जाएगी।
वहीं अमेजॉन पर Seller बनने के लिए आपको किन-किन Documents की आवश्यकता होगी? यह भी लेख में बताया है। आइए जानें –
Amazon Seller क्या और कौन होते हैं?
अमेजॉन जिसे थर्ड पार्टी विक्रेता कहा जाता है। दरअसल अमेजॉन खुद कोई भी प्रोडक्ट नहीं बनाता है। अमेजॉन एक शॉपिंग वेबसाइट है जहां पर वह थर्ड पार्टी विक्रेताओं के सामान को List करता है। जब वहां से उन थर्ड पार्टी विक्रताओं या Amazon Seller का सामान कोई खरीदता है तो उनमें से Amazon कुछ % कमीशन रखता है।
Amazon सेलर अपने Product को आसानी से Amazon Shopping App या वेबसाइट पर List कर सकता है। इसके साथ ही उस Product का प्राइस इत्यादि डाल सकता है। लेकिन Amazon अपनी वेबसाइट पर Product लिस्ट करने कोई चार्ज नहीं लेता है। बल्कि जब कोई उस Product को खरीदेगा तब वह उसका कुछ परसेंट कमीशन ले लेगा।
इसी प्रकार Amazon Seller कार्य करता है। Amazon सेलर का फायदा यह होता है कि उसको अपने ग्राहक आसानी से Amazon से मिलते हैं। लेकिन बदले में उसे Amazon को कमीशन देना होगा।
यह भी पढ़ें:
- Amazon Password Bhulne Par Kya Kare?
- Amazon Me Address Kaise Dale?
- Amazon Me Address Kaise Change Kare?
- Amazon पर भाषा कैसे बदलें? पूरी जानकारी
Amazon पर Seller बनने के लिए आवश्यक Document
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- GSTIN नंबर
- ईमेल एड्रेस
- फोन नंबर
- प्रोडक्ट के बारे में जानकारी
- बैंक डिटेल्स
- राशन कार्ड या एड्रेस प्रूफ
Amazon पर Seller कैसे बनते हैं? (स्टेप बाय स्टेप)
1. अमेजॉन सेलर बनने के लिए सबसे पहले आपको sellercentral.amazon.in पर जाना है।
2. अब जैसे ही आप सेलर पेज पर जाओगे यहां पर आपको Start Selling पर क्लिक करना है।
3. अब आपको अपने Phone नंबर तथा Password के साथ लॉगिन करना है। (अगर आपका पहले से Amazon अकाउंट है अन्यथा Create Account पर क्लिक करें)
4. अब आपको अपना अमेजॉन अकाउंट क्रिएट करना है। इसके लिए आपको First & Last Name, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस तथा पासवर्ड बनाना है। उसके बाद Continue पर क्लिक करें।
5. अब आपको डाले गए Phone नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको उसके साथ वेरीफाई करके अपना amazon seller अकाउंट बनाना है।
6. अब आपके सामने एक Page आएगा। यहां पर आपको Company/Business Name डालना है। उसके बाद Terms & Condition एक्सेप्ट करके Continue पर क्लिक करें।
7. अब आपको अपने Product को List करना है। उसकी फोटो डालनी है। उसका Price डालना है। इसके साथ ही Product की कैटेगरी डालें।
8. इसके बाद अब शिपिंग मेंथड चुनें। आप अमेजॉन शोपिंग, सेल्फ शिपिंग, अमेजॉन एफबीए इत्यादि चुन सकते हैं।
9. अब आपको टैक्स, GSTIN नंबर, आधार नंबर डालना है।
10. इसके बाद डिजिटल सिग्नेचर करके अपने सिग्नेचर स्कैन करें।
11. यह सब करने के बाद आप आसानी से Amazon Seller Dashboard पर आ जाओगे।
Amazon पर Seller बनने के फायदे
- आपको ढेर सारे ग्राहक मिलेंगे। क्योंकि अमेजॉन का प्रयोग करने वाले कितने लोग है जोकि प्रोडक्ट खरीदेंगे।
- आपकी दुकान आसानी से अमेजॉन के माध्यम से ऑनलाइन हो जायेगी।
- आपको डिलीवरी की चिंता नहीं करनी है। आप आसानी से अमेजन FBA के माध्यम से डिलीवरी कर सकते हैं।
- आपको प्रोडक्ट बेचने के लिए अपने प्रोडक्ट की Promotion नहीं करनी है।
- अगर आपके पास कुछ Limited सामान है तो वो भी Amazon के माध्यम से बेच पाओगे।
Amazon पर Seller बनकर कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?
इसका कोई भी एक पर्टिकुलर हिसाब बताना मुश्किल है। क्योंकि अगर आपका Product अच्छा है और उसके Review अच्छे आते हैं तो आप आसानी से अमेजॉन के माध्यम से ₹50,000 रुपए से लेकर ₹10,000,000 तक महीने के कमा सकते हैं।
संबंधित प्रश्न
Amazon पर कोई भी Seller बन सकता है?
जी हां, अगर आपके पास अपना कोई प्रोडक्ट है तो आप आसानी से अमेजॉन पर सेलर बन सकते हैं।
Amazon पर सेलर बनने के लिए कितनी फीस है?
अमेजॉन पर सेलर बनने के लिए कोई विशेष फीस नहीं ली जाती।
निष्कर्ष
इस प्रकार आर्टिकल में हमने आपको स्टेप बाय स्टेप बताया कि अमेजॉन पर सेलर बनकर कैसे आप पैसे कमा सकते हैं। इसके बावजूद भी अगर अमेजॉन पर सेलर कैसे बनते है। उसके बारे में आपका कोई संशय मन में रह जाता है तो कमेंट करें। ऐसी जानकारी के लिए हमें फॉलो कर सकते हैं। हमें गूगल न्यूज़ व न्यूज लेटर के माध्यम से सब्सक्राइब जरूर करें।
यह भी पढ़ें:
