WhatsApp Status Download Kaise Kare?

आज के समय में हर कोई व्हाट्सएप स्टेटस डालता है। लेकिन कई बार कोई लोग ऐसा स्टेटस डालते हैं जिसे हमें डाउनलोड करना होता है। परंतु व्हाट्सएप स्टेटस कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में अधिक लोगों को जानकारी नहीं होती है। इसलिए यह लेख में हम आपको स्टेप बाय स्टेप यही बताने वाले हैं।

1000150487 1

हम आपको इस लेख में बताएंगे कैसे आप किसी भी व्हाट्सएप स्टेटस को एप्लीकेशन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप एचडी क्वालिटी में उसे स्टेटस को डाउनलोड कर पाओगे। यहां तक कि आप स्टेटस को फिर अपने व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए भी शेयर कर सकते हैं। आईए जानते हैं –

व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

1. सबसे पहले व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए आपको व्हाट्सएप स्टेटस सेवर नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा जिसका लिंक हमने नीचे दिया है।

2. जैसे यह एप्लीकेशन आपके फोन में डाउनलोड हो जाए उसके बाद इसे इंस्टॉल कर लीजिए।

3. अब इस एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद आपको बहुत सारी परमिशन दिखाई देगी। आपको Allow पर क्लिक करके सभी परमिशन को अलाव कर देना है।

1000150488

4. इसके बाद आपको इस ऐप के इंटरफेस में भाषा का चुनाव करना होगा। आप अपने हिसाब से इंग्लिश का हिंदी भाषा का चुनाव करें और फिर राइट टिक पर क्लिक करें।

1000150489

5. इसके बाद आपको बहुत सारे इंस्ट्रक्शन इस ऐप के द्वारा दिए जाएंगे। यहां पर आपको OK पर क्लिक करके प्रक्रिया को कंटिन्यू करना है।

1000150490

6. अब आपके यहां पर ग्रैंड परमिशन के बटन पर क्लिक करना है तथा उसके बाद आप फोन मेमोरी में रीडायरेक्ट हो जाओगे। यहां पर आपको Use This Folder पर क्लिक कर लेना है।

1000150491

7. अब इसके बाद आपको फोटो और वीडियो दो सेक्शन दिखाई देंगे। फोटो के सेक्शन में आपको जिन लोगों ने फोटो के रूप में व्हाट्सएप स्टेटस डाला होगा वह दिखाई देंगे। वही वीडियो के सेक्शन में जिन लोगों ने वीडियो के रूप में स्टेटस डाला होगा वह दिखाई देगा।

1000150492

8. किसी भी स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए उसे पर क्लिक करें और उसके बाद से आइकन पर क्लिक करें। इस प्रकार आप आसानी से किसी भी व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड कर पाओगे।

1000150493

व्हाट्सएप स्टेटस Downloader ऐप कई कार्य करती है?

जब भी हम कोई व्हाट्सएप स्टेटस डालते हैं तो वह हमारी इंटरनल मेमोरी में Save हो जाता है। व्हाट्सएप स्टेटस सेवर एप्लीकेशन इन्हीं से हुए व्हाट्सएप स्टेटस को Read करती है और आप तक दिखाती है। इसके साथ ही आप इन्हें आसानी से डाउनलोड आइकॉन के माध्यम से डाउनलोड कर पाते हैं।

व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर कई सारी एप्लीकेशन मौजूद है। लेकिन उनमें से हमने आपको सबसे बेहतरीन एप्लीकेशन के बारे में बताया है। इस एप्लीकेशन को आप आसानी से यही हमारी वेबसाइट या फिर प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर पाओगे।

बिना किसी ऐप के व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड कैसे करें? (दूसरा तरीका)

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आप बिना किसी एप्लीकेशन के माध्यम से भी व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी अप की आवश्यकता नहीं है। आईए जानते हैं कि कैसे बिना किसी एप्लीकेशन से व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड किया जाता है।

1. सबसे पहले आपको इसके लिए अपने फोन के File Manager में जाना होगा। अगर आपको यह नहीं मिलता है तो आप Files या फिर Google Files को ओपन करें।

1000151227

2. अब इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना हैं। उसके बाद आपको यहां पर Internal Storage पर क्लिक करना होगा।

1000151229

3. इसके बाद Android > Media > WhatsApp.com > WhatsApp > Media वाले फोल्डर में जाएं।

1000151231

4. अब यहां पर आपको Image और विडियो नामक दो फोल्डर दिखाई देंगे। यहां पर अगर आपको इमेज स्टेटस देखने हैं तो उसपर क्लिक करें। वहीं अगर आपको वीडियो स्टेटस देखने हैं तो Video पर जाएं।

1000151233

5. अब आप यहां से व्हाटसपो स्टेटस को देख सकते हैं। वहीं इन्हें आप शेयर भी कर सकते हैं और बिना डाउनलोड किए डायरेक्ट अपने व्हाट्सएप स्टेटस के तौर पर भी लगा सकते हैं।

1000151235

नोट: अधिकतर स्मार्टफोन में जैसे ही आप स्टेटस यहां से देखोगे यो वह गैलरी में शो हो जाते हैं। इसके साथ ही आप इन्हें Save to device भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस प्रकार लेख में हमने आपको बताया कि किस प्रकार से व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड किया जाता है। अगर इसके बावजूद भी व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने में आपको कोई समस्या आती है तो आप कमेंट करके हमें जरूर बताएं। ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं।

अगर आपको प्रतिदिन ऐसी ही इनफार्मेशन चाहिए तो आप हमारे न्यूज लेटर को सब्सक्राइब जरूर करें। इसके साथ ही आप हमें सोशल मीडिया के माध्यम से भी फॉलो कर सकते हैं। हमारे सभी सोशल मीडिया के हैंडल आपको नीचे दिखाई देंगे।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment