व्हाट्सएप एक ऐसा एप्लीकेशन है जो कि आज के समय में हर किसी के फोन में मौजूद होता है। लेकिन व्हाट्सएप एक बहुत ही सिंपल इंटरफेस के साथ आता है। साथ ही व्हाट्सएप में आपको ज्यादा कस्टमाइजेशन भी देखने को नहीं मिलती है। यही वजह है कि व्हाट्सएप होम स्क्रीन काफी ज्यादा ब्लैंक रहता है। जिसमें अगर आप डार्क मॉड ऑन करते हैं तो वह डार्क हो जाता है, और अगर आप लाइट मोड का इस्तेमाल करते हैं! तो वह बिल्कुल लाइट रहता है। परंतु व्हाट्सएप होम स्क्रीन पर फोटो कैसे लगाएं इसके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती है। मैं आपको व्हाट्सएप होम स्क्रीन पर फोटो लगाने का सबसे आसान तरीका बताऊंगा। जिसके बाद आप अपने व्हाट्सएप होम स्क्रीन पर अपनी फोटो अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो या फिर किसी भी अन्य सेलिब्रिटी की फोटो लगा सकते हैं।
साथ ही जब भी कोई व्यक्ति आपके व्हाट्सएप को देखेगा तो वह एकदम हैरान रह जाएगा। क्योंकि व्हाट्सएप होम स्क्रीन पर आपकी फोटो काफी ज्यादा धांसू लुक प्रोवाइड करती है और देखने में भी काफी ज्यादा कूल दिखाई देता है। साथ ही कुछ लोग व्हाट्सएप होम स्क्रीन पर फोटो लगाने के लिए व्हाट्सएप के मोड एप्स का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें GB WhatsApp, FM WhatsApp जैसे एप्लीकेशन मौजूद है। यह एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना पूर्ण रूप से लीगल नहीं है। इसलिए हम भी आपको उन एप्स का इस्तेमाल करना रिकमेंड नहीं करते हैं। हम आपको ओरिजिनल व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर अपना फोटो लगाने का आसान तरीका बताने वाले हैं।
व्हाट्सएप की Home Screen पर फोटो कैसे लगाएं? (पहला तरीका)
1. सबसे पहले प्ले स्टोर से Designer Tools Pro नामक एप को इंस्टॉल करें।
2. इसके बाद ऐप को ओपन करें। फिर अब Mockup Overlay के ऊपर क्लिक करें। अब मॉकअप ओवरले के सामने दिए गए टुगल को इनेबल करें।

3. अब Designer Tools Pro के ऊपर क्लिक करें। इसके बाद Allow Display Over Other Apps के टूगल को स्क्रॉल करके इनेबल करें।

4. अब ऐप में वापिस आएं और यहां Portrait नामक बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप गैलरी में चले जायेंगे तो यहां से वह फोटो सेलेक्ट करें जिसे आप व्हाट्सएप की Home Screen पर लगाना चाहते हैं।

5. अब इसके बाद फिर Settings पर क्लिक करें। फिर अब Draw On Screen Permission के ऊपर क्लिक करें।

6. अब आपको एक पॉप अप आयेगा तो इसको Confirm करें। उसके बाद आप चाहे तो होम स्क्रीन में रखे गए फोटो की Opacity को 70% डिफॉल्ट से 100% तक कर सकते हैं। जिससे आपके व्हाट्सएप के होम स्क्रीन पर फोटो और भी अट्रैक्टिव दिखाई देगा।

7. अब आप Designer Tools Pro ऐप से एक्जिट हो जाएं। इसके बाद व्हाट्सएप ओपन करें और आप देखेंगे कि व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर आपकी फोटो लग चुकी है।

नोट: ध्यान रखें की Designer Tools Pro एक प्रीमियम ऐप है। यह एप में आप जब भी कोई फोटो रखेंगे तो वह व्हाट्सएप के अलावा हर एप के इंटरफेस और होम स्क्रीन में दिखाई देगी। अगर आप सिर्फ किसी पर्टिकुलर ऐप जैसे व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर फोटो रखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इस एप के “Select Apps” फीचर का इस्तेमाल करना पड़ेगा। लेकिन यह फीचर प्रीमियम हो चुका है। जिसके लिए आपको ₹79 रुपए प्रति महीने के हिसाब से सब्सक्रिप्शन खरीदनी होगी।
संबंधित प्रश्न
क्या WhatsApp की Homescreen पर फोटो लगा सकते हैं?
जी हां, आप Designer Tools Pro नामक एप्लीकेशन की सहायता से आसानी से व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर कोई भी फोटो को लगा सकते हैं। इसके साथ ही वहां पर आप कलर पिकर नमक ऑप्शन के माध्यम से किसी भी कलर को व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर लगा सकते हैं। इसका अर्थ है कि अगर आपका व्हाट्सएप व्हाइट कलर का है तो आप उस ग्रीन या फिर किसी भी अन्य कलर में चेंज कर सकते हैं।
क्या MOD ऐप के बिना व्हाट्सएप की होमस्क्रीन पर फोटो लगा सकते हैं?
जी हां, जरूरी नहीं है कि आपको व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर फोटो लगाने के लिए मोड एप्लीकेशन की आवश्यकता पड़ेगी। आप प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऑफिशियल थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के माध्यम से भी यह कार्य कर सकते हैं। इसमें से एक एप्लीकेशन के माध्यम से व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर फोटो लगाने का तरीका हमने आपके ऊपर आर्टिकल में बताया है।
क्या WhatsApp की Homescreen पर फोटो लगाना सुरक्षित है?
जी हां, WhatsApp की Homescreen पर फोटो लगाना सुरक्षित है। अगर आप इसे किसी थर्ड पार्टी ऐप से लगाते हैं तो ये आपके फोन के डाटा को चोरी करना जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इसीलिए हमेशा प्ले स्टोर से ही ऐप इंस्टॉल करें।
