Whatsapp Chat पर Lock कैसे लगाएं? (स्टेप बाय स्टेप)

आज के समय व्हाट्सएप इतना ज्यादा पॉपुलर है कि हर कोई इसका इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि हम अपनी व्हाट्सएप चैट को भी सुरक्षित रखते हैं। ताकि कोई हमारे व्हाट्सएप चैट ना देख ले। क्योंकि हम व्हाट्सएप पर कई बार ऐसी जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। जो कि हम किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। लेकिन कई बार अगर कोई हमारा व्हाट्सएप खोल लेता है तो हमारी चैट को पढ़ सकता है।

परंतु इसके लिए व्हाट्सएप में व्हाट्सएप चैट पर लॉक लगाने का फीचर भी दिया है। हालांकि व्हाट्सएप चैट पर आप कैसे थर्ड पार्टी एप्लीकेशन से लॉक लगाते हैं उसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं:

व्हाट्सएप चैट पर लॉक कैसे लगाएं? (स्टेप बाय स्टेप)

व्हाट्सएप चैट पर लॉक लगाने के लिए आपको एक ऐप लॉक की आवश्यकता पड़ेगी। जिसको आपको डाउनलोड करना होगा। इस एप्लीकेशन को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वही हमारे आर्टिकल के अंत में उसे ऐप लॉक का डाउनलोड लिंक भी दिया गया है। आप वहां से उसे डाउनलोड करें।

1. जैसे ही वह ऐप लॉक डाउनलोड हो जाए उसके बाद उसे इंस्टॉल करें। फिर अब आप उसे ओपन करिए।

2. अब अब आपको ऐप लॉक को चलाने के लिए कुछ परमिशन एलाऊ करनी होगी तो आपके यहां पर अलाव पर क्लिक करना है और सभी परमिशन को अलाव कर देना है।

1000172172

3. अब आपके यहां पर एक पिन बनाना होगा। आप PIN से लेकर 6 अंकों तक का पिन बना सकते हैं। आप अपनी मर्जी से कोई भी PIN बनाएं और उसके बाद उसे कंफर्म करें।

1000172173

4. अब जैसे ही आप इस एप्लीकेशन के होम पेज पर आ जाओगे अब आपको प्लस आइकन पर क्लिक करना होगा।

1000172174

5. उसके बाद आपको वहां पर जाकर व्हाट्सएप सेलेक्ट करना है। आप इसके अलावा अन्य किसी एप्लीकेशन में लॉक लगाना चाहते हो तो उसे भी यहां से सेलेक्ट कर लीजिए।

1000172175

6. अब एप्लीकेशन सेलेक्ट करने के बाद जब आप वापस होम पेज पर आओगे! तो आपके ऊपर की तरफ एक Lock आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर ले। उसके बाद अगर कोई परमिशन मांगता है तो सभी को एलाऊ करें।

1000172176

7. अब इसके बाद chat पर क्लिक करें। फिर OK पर क्लिक करके और अन्य कोई भी परमिशन अगर यह एप मांगती है तो एलाऊ कीजिए।

1000172177

अब आपकी व्हाट्सएप चैट लॉक हो चुकी है। अब जब भी आप व्हाट्सएप चैट ओपन करोगे तो आपको वहीं PIN डालना होगा जो कि आपने बनाया था।

App Lock FingerPrint क्या है?

यह एक ऐसी एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से आप व्हाट्सएप की Chat को लॉक कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें कई सारे अन्य फीचर भी हैं जो कि आपको नीचे आर्टिकल में बताए गए हैं। परंतु अगर आपकी व्हाट्सएप चैट कोई पड़ता है तो उसको लॉक करने के लिए यह सबसे बढ़िया एप्लीकेशन है। यह काफी ज्यादा ट्रस्टेड एप्लीकेशन और प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप अन्य ऐप को भी लॉक कर सकते हैं।

App Lock के स्पेशल फीचर

  • यह व्हाट्सएप के साथ-साथ अन्य एप्लीकेशन के ऐप लॉक भी प्रोवाइड करवाती है। 
  • इसमें आपको Catch इंटर्डर नामक फीचर भी मिलता है। इसका अर्थ है कि अगर कोई अन्य आपकी ऐप को को अनलॉक करने की कोशिश करेगा तो यह एप्लीकेशन उसकी नोटिफिकेशन देगी। 
  • इसमें आपको फिंगरप्रिंट लॉक भी मिलता है जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी व्हाट्सएप चैट को लॉक कर सकते हैं। हालांकि आर्टिकल में हमने सिर्फ PIN के माध्यम से बताया है।
  • इसमें आपको फेक लॉक जैसा प्रीमियम फीचर भी मिलता है।
  • इसमें आपको पैटर्न लॉक की भी सुविधा मिल जायेगी।

App Lock – Fingerprint का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

जी हां एल, इसका इस्तेमाल करना पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह काफी बढ़िया एप्लीकेशन है और इसकी सिक्योरिटी भी काफी अच्छी है। इसके माध्यम से आप चैट लॉक कर सकते हैं। वही आप अन्य एप्लीकेशन में भी आसानी से लॉक को लगा पाओगे। वहीं अगर आपकी कोई प्राइवेट ऐप है तो भी आप उसको आसानी से लॉक कर सकते हैं। इसके साथ ही यह काफी बढ़िया सिक्योरिटी प्रोवाइड करता है। अर्थात अगर कोई अन्य आपकी लॉक को खोल लेगा तो उसकी नोटिफिकेशन आपको मिल जाएगी।

संबंधित प्रश्न

क्या व्हाट्सएप चैट में लॉक लगाया जा सकता है?

जी हां, व्हाट्सएप चैट में लॉक लगाया जा सकता है। आप व्हाट्सएप चैट में व्हाट्सएप ऑफिशल एप्लीकेशन के माध्यम से भी लॉक लगा सकते हैं। लेकिन उसकी नोटिफिकेशन और इसका आइकॉन होम पेज पर दिखाई देता है। जिसकी वजह से लोगों को पता चल जाता है कि आपने व्हाट्सएप की Chat को लॉक किया है।

क्या MOD अप से व्हाट्सएप चैट में लॉक लगा सकते हैं?

जी हां , मोड एप्लीकेशन के माध्यम से भी व्हाट्सएप में लॉक लगाया जा सकता है। आप आसानी से अपनी व्हाट्सएप चैट को Secure कर सकते हैं। परंतु हम मोड एप्लीकेशन के प्रयोग करने की रिकमेंडेशन नहीं देते हैं। आप हमेशा ऑफिशल एप्लीकेशन डाउनलोड करें। क्योंकि मोड एप्लीकेशन में आपका डाटा के लीक होने की संभावना भी बढ़ जाती है। हाल ही में कई सारे मोड व्हाट्सएप यूजर का डाटा लीक हो चुका

निष्कर्ष

इस तरह से लेख में हमने आपको सिखाया कि कैसे आप अपनी व्हाट्सएप चैट में लॉक लगा सकते हैं। अगर अभी भी आपको इससे संबंधित कोई समस्या रहती है तो आप हमारे यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। वही आप हमें न्यूज लेटर और फेसबुक के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर पाओगे। अगर आपको कोई अन्य संशय आता है तो नीचे कमेंट अवश्य करें। हम आपकी हेल्प करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment