Volume Booster se Volume Kaise badhaye? (Steps)

आज के समय में स्मार्टफोन काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। लेकिन फिर भी उनमें स्पीकर का इस्तेमाल सिंगल ही किया जाता है। जिसकी वजह से उसकी साउंड भी काफी ज्यादा कम होती है। यही कारण है कि अधिकतर लोग वॉल्यूम बूस्टर से वॉल्यूम कैसे बढ़ाएं इसके बारे में सर्च करते रहते हैं। अगर आप भी वॉल्यूम बूस्टर के माध्यम से अपने फोन की वॉल्यूम को बढ़ाना चाहते हैं! तो आप बिल्कुल सही लेख पर आए हैं।

1000150502

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप वॉल्यूम बूस्टर नामक एप्लीकेशन की सहायता से अपनी फोन की आवाज को 200 परसेंट तक आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी हिसाब से अपने फोन की आवाज को कस्टमाइजेशन भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं –

Volume Booster ऐप का प्रयोग करना सुरक्षित है?

जी हां, आप वॉल्यूम भूषण नामक एप्लीकेशन का प्रयोग करके अपनी फोन आवाज को बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसे अधिक आवाज ना बढ़ाएं। इससे आपके फोन के स्पीकर को क्षति पहुंच सकती है। जिसकी वजह से आपका फोन का स्पीकर खराब भी हो सकता है। यहां तक कि अगर आप 200% तक आवाज बढ़ाते हैं तो आपके फोन की आवाज भी आपको काफी अजीब सुनाई देगी। इसलिए डेढ़ सौ पर्सेंट तक ही आवाज बढ़ाएं।

वॉल्यूम बूस्टर से फोन की साउंड कैसे बढ़ाएं? (स्टेप बाय स्टेप)

1. सबसे पहले प्ले स्टोर से वॉल्यूम बूस्टर नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। नीचे मैंने डाउनलोड बटन भी दिया है वहां से भी डाउनलोड कर सकते है।

2. अब ऐप ओपन करें तथा इसके बाद Start के बटन पर क्लिक करें। अगर आपको कोई परमिशन Allow करने के लिए यह ऐप कहती है तो आप सभी परमिशन को अलाव करें।

1000150499

3. इसके बाद अब आप जितने परसेंट आवाज अपने फोन की बढ़ाना चाहते हैं! उसी हिसाब से ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

1000150501

उदहारण के लिए आप 100% से लेकर 200 परसेंट तक कोई भी ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन हम आपको डेढ़ सौ पर्सेंट तक ही रिकमेंड करते हैं।

4. इस प्रकार आप अपने हिसाब से इक्विलाइजर की मदद से अपने फोन की आवाज को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। हालांकि उसके साथ छेड़छाड़ करने की सलाह बिल्कुल भी नहीं दी जाती है। App को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

वॉल्यूम बूस्टर से फोन की आवाज़ कैसे बढ़ाएं? (दूसरा तरीका)

अगर आप ऊपर दिए गए तरीके से अपने फोन की आवाज को बढ़ाने में असमर्थ होते हैं! तो घबराएं हैं। ऐसे में आप फोन की आवाज को बढ़ाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानें:

1. सबसे पहले आपको इसके लिए Volume Booster नामक ऐप की आवश्यकता है। आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. अब जैसे ही यह ऐप आपके फोन में डाउनलोड हो जाए उसके बाद इसे ओपन करें। 

3. अब यहां पर Allow Modifying System Setting का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको स्क्रॉल करके इसे इनेबल करना है। तभी आप इस ऐप का इस्तेमाल कर पाओगे।

1000151221

4. अब आपको इस ऐप के Interface में एक Volume तथा Boost का दिखाई देगा। आपको Boost के बटन को अपने हिसाब से बढ़ाना है।

1000151223

5. आप इस बटन को 100% तक Boost कर सकते हैं। जिसके बाद आप खुद अनुभव करेंगे कि आपके फोन की आवाज पहले से करीब 4 गुना तेज हो चुकी है।

1000151225

6. लेकिन इसको 100% पर न रखें तो ही ज्यादा बढ़िया हैं। क्योंकि इससे आपके फोन के स्पीकर या फिर उसके Parts को कोई भी समस्या झेलनी पड़ सकती है।

क्या Volume Boster से फोन की आवाज बढ़ाई जा सकती है?

जी हां, Play Store पर Volume Booster जैसे कई सारे ऐप मोजूद है। जोकि वास्तव में आपके फोन की साउंड को 100% से लेकर 400% तक बढ़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन भुलकर भी वॉल्यूम बूस्टर में 100% या इससे अधिक आवाज न बढ़ाएं। इससे आपका स्पीकर भी खराब हो सकता हैं।

वहीं इसका प्रयोग उसी वक्त करें जब आपको इसकी काफी ज्यादा जरूरत हो। इसका अर्थ है की जब आपके फोन की साउंड बेहद कम हो। इसके साथ ही अगर आपके Android स्मार्टफोन में पहले से सिंगल स्पीकर मोजूद है। तो भी इस स्थिति में आप Volume Booster का प्रयोग करके अपने फोन की साउंड को आसानी से बढ़ा पाओगे।

Volume बढ़ाने वाले ऐप कौन से हैं?

अगर आप फोन की वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए कोई ऐप खोज रहे हैं! तो उस स्थिति में आपको प्ले स्टोर पर ढेर सारे एप्स मिलेंगे। लेकिन उनमें से केवल कुछ ही ऐप ऐसे हैं जो वास्तव में सही रूप से कार्य करते हैं। उनमें से कुछ Top Apps को हमनें नीचे मेंशन किया है।

  • Volume Booster
  • Volume Booster GOODDEV
  • Volume Booster – Sound Booster
  • Volume Booster & Sound Booster
  • Volume Booster – Equalizer
  • Sound Booster – Increase Volume
  • Volume Booster Bass Amplifier 

निष्कर्ष

इस प्रकार लेख में हमने फोन की आवाज़ बढ़ाने के बारे में बताया है हमने आपको थर्ड पार्टी एप्लीकेशन वॉल्यूम बूस्टर का इस्तेमाल करके यह तरीका बताया है। अगर इसके बावजूद भी आपको कोई समस्या रहती है तो कमेंट में जरूर बताएं। हम कमेंट सेक्शन के माध्यम से आपकी समस्या को सॉल्व करने की कोशिश करेंगे।

ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं। अगर आपको हमें फॉलो करना है तो न्यूज लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। अगर लेख पसंद आए तो सब अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment