Volume Booster se Volume Kaise badhaye? (Steps)

अब लगभग सभी व्यक्ति के पास नए टेक्नोलॉजी के फोन आ चुके हैं। इसका अर्थ है कि सभी फोनों में डुएल स्पीकर होते हैं। जिसकी वजह से आवाज भी काफी अच्छी सुनाई देती है। लेकिन फिर भी कई लोगों के पास पुराने फोन होते हैं। जिसमें वॉल्यूम सही से नहीं आती है। साथ ही उसकी वॉल्यूम काफी ज्यादा पतली और फटी हुई होती है। लेकिन वॉल्यूम बूस्टर एप से आप फोन की वॉल्यूम को बढ़ा सकते हैं। साथ ही अपने फोन की आवाज को 100% तक इंक्रीज कर सकते हैं। इसका अर्थ यह है कि आपका फोन की जितनी आवाज अभी है आप उसे दोगुनी आवाज आसानी से कर सकते हैं।

हालांकि वॉल्यूम बूस्टर से वॉल्यूम बढ़ाना काफी ज्यादा आसान भी नहीं है। क्योंकि अधिकतर लोग डायरेक्ट वॉल्यूम बढ़ा लेते हैं और उस से उनके फोन का स्पीकर तुरंत फट जाता है। जिससे उनके रिपेयर का खर्चा भी बढ़ जाता है। इसलिए हम आपको इस लेख में स्टेप बाय स्टेप वॉल्यूम बूस्टर से वॉल्यूम बढ़ाना सिखाएंगे। इसके बाद आप आसानी से अपने फोन की वॉल्यूम को 100% से 200% तक इंक्रीज कर सकते हैं। इसके साथ ही सिंगल स्पीकर वाले स्मार्टफोन में भी आप डुएल स्पीकर वाली आवाज का आनंद उठा सकते हैं।

वॉल्यूम बूस्टर से फोन की आवाज कैसे बढ़ाएं? (पहला तरीका)

1. सबसे पहले प्ले स्टोर या नीचे दिए गया डाउनलोड बटन से Volume Booster एप को डाउनलोड करें।

2. अब इसके बाद ऐप को ओपन करें। अब भाषा चुनें या बाय डिफॉल्ट रहने दें और राइट साइड में ऊपर की तरफ दिए राइट टिक पर क्लिक करें। अब इसके बाद Start पर क्लिक करें।

1000280939

3. फिर अब आपको म्यूजिक सुनते वक्त स्पेक्ट्रम शो करना है तो Allow करें अन्यथा Cut बटन पर क्लिक करें। अब आप अपने हिसाब से अपने फोन की वॉल्यूम बूस्ट कर सकते हैं। आप चाहे तो 100% से लेकर Max (200%) तक की वॉल्यूम बड़ा सकते हैं।

1000280938

नोट: हम आपको इस ऐप से मैक्सिमम 200 परसेंट तक की वॉल्यूम बढ़ाना सजेस्ट नहीं करते हैं। क्योंकि इस स्थिति में आपका फोन का स्पीकर एकदम से फट सकता है। इसलिए आप कुछ दिनों तक 125 परसेंट तक ही वॉल्यूम बढ़ाएं। फिर कुछ दिनों बाद आप 150 परसेंट तक वॉल्यूम बढ़ाएं। इस तरह से आप धीरे-धीरे करके अपने फोन की वॉल्यूम बढ़ा सकते हैं। इसका अर्थ है कि कुछ समय के लिए अपने फोन के स्पीकर को एडजस्ट होने का टाइम दीजिए। फिर आप अपने वॉल्यूम को मैक्सिमम बूस्ट करें।

वॉल्यूम बूस्टर से फोन की आवाज कैसे बढ़ाएं? (दूसरा तरीका)

1. सबसे पहले अपने फोन में प्ले स्टोर से Super Volume Booster नामक एप को डाउनलोड करें।

2. अब ऐप को ओपन करें। इसके बाद फिर अब बूस्टर के आगे दिए गए टूगल को इनेबल करें। इसके बाद जैसे ही इनेबल हो जायेगा तो फिर आप वॉल्यूम के बटन को आगे करके आवाज बढ़ा सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो 125%, 150%, 175%, 200% पर क्लिक करके भी साउंड को एकदम से बढ़ा सकते हैं।

1000280945

वॉल्यूम बूस्टर के फायदे और नुकसान 

जब भी आप वॉल्यूम बूस्टर जैसी एप्स का इस्तेमाल करते हैं तो उनके काफी ज्यादा फायदे तो हैं। लेकिन इसके साथ इसकी कुछ नुकसान भी है जो कि आपको पता होने चाहिए। तभी आप इसका इस्तेमाल करें।

फायदे

  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका फोन की आवाज को आसानी से 200% तक बढ़ा सकता है। 
  • इसके अलावा सभी वॉल्यूम बूस्टर एप इनबिल्ट इक्विलाइजर प्रोवाइड करते हैं जिससे आप अपने फोन की वॉइस को एनहांस कर सकते हैं। 
  • इसके साथ ही कई सारी अप में Base मोड भी पहले से इनबिल्ट आता है जो कि आपका फोन के स्पीकर के बेस को बढ़ा सकता है। 
  • कुछ एप्स ऐसी भी हैं जो कि अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के अंदर आपके माइक्रोफोन स्पीकर की वॉल्यूम को भी बढ़ा देती है। जिससे जब भी आपको कोई व्यक्ति कॉल करेगा तो उसकी वोइस भी आपको ज्यादा सुनाई देगी।

नुकसान

  • कुछ स्मार्टफोन में काफी घटिया क्वालिटी के स्पीकर होते हैं।जिसको अगर आप बोले मुझे ऐप से बढ़ते हैं तो उसमें आवाज फटने लगती है।
  • इसके साथ ही यह आपका फोन के स्पीकर को परमानेंट डैमेज कर सकता है। इसलिए सावधानी पूर्वक ही इसका इस्तेमाल करें।

संबंधित प्रश्न

Volume Booster ऐप का प्रयोग करना सुरक्षित है?

जी हां, आप वॉल्यूम बूस्टर नामक एप्लीकेशन का प्रयोग करके अपनी फोन आवाज को बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसे अधिक आवाज ना बढ़ाएं। इससे आपके फोन के स्पीकर को क्षति पहुंच सकती है। जिसकी वजह से आपका फोन का स्पीकर खराब भी हो सकता है। यहां तक कि अगर आप 200% तक आवाज बढ़ाते हैं तो आपके फोन की आवाज भी आपको काफी अजीब सुनाई देगी। इसलिए डेढ़ सौ पर्सेंट तक ही आवाज बढ़ाएं।

क्या Volume Booster से फोन की आवाज बढ़ाई जा सकती है?

जी हां, Play Store पर Volume Booster जैसे कई सारे ऐप मोजूद है। जोकि वास्तव में आपके फोन की साउंड को 100% से लेकर 400% तक बढ़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन भुलकर भी वॉल्यूम बूस्टर में 100% या इससे अधिक आवाज न बढ़ाएं। इससे आपका स्पीकर भी खराब हो सकता हैं।

फोन की Volume बढ़ाने वाले ऐप कौन से हैं?

अगर आप फोन की वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए कोई ऐप खोज रहे हैं! तो उस स्थिति में आपको प्ले स्टोर पर ढेर सारे एप्स मिलेंगे। लेकिन उनमें से केवल कुछ ही ऐप ऐसे हैं जो वास्तव में सही रूप से कार्य करते हैं। उनमें से कुछ Top Apps ये रहे : Volume Booster, Volume Booster GOODDEV, Volume Booster – Sound Booster, Volume Booster & Sound Booster, Volume Booster – Equalizer, Sound Booster – Increase Volume तथा Volume Booster Bass Amplifier आदि।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment