Truecaller से नाम कैसे हटाए? [मात्र 1 मिनट में]

आज के समय जब भी किसी व्यक्ति को कॉल आती है तो उसका नाम पहले ही पता चल जाता है। क्योंकि हर व्यक्ति ने ट्रूकॉलर पर अपनी प्रोफाइल बनाई होती है और जब भी हम किसी ऐसे व्यक्ति के पास कॉल करते हैं। जिसके पास ट्रूकॉलर है तो उसके पास हमारी डिटेल चली जाती है।

अब ऐसे में अधिकतर लोगों को लगता है कि कैसे हम ट्रूकॉलर से अपना नाम हटा सकते हैं ताकि दूसरे व्यक्ति को हमारे बारे में जानकारी पता ना लगे। दरअसल ऐसा बिल्कुल संभव है और आप आसानी से ट्रूकॉलर से अपना नाम हटा सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको सही तरीके से ट्रूकॉलर का प्रयोग करना होगा।

अगर आप ट्रूकॉलर एप्लीकेशन पर कोई गलत कार्य करते हैं तो आपका अकाउंट सस्पेंड भी हो सकता है। ऐसा कई बार हो चुका है कि लोगों ने गलत जानकारी भरी और उनका ट्रूकॉलर अकाउंट सस्पेंड हो गया। परंतु अगर आप सही तरीके से अपने नाम को ट्रूकॉलर से हटा लेते हैं तो आप आसानी से अपने आप को छुपा सकते हैं।

हालांकि व्यक्ति तभी ट्रूकॉलर से अपना नाम बताता है जब वह छुपकर कार्य करना चाहता है। परंतु ट्रूकॉलर से नाम हटाने की जानकारी इंटरनेट पर काफी कम मात्रा में उपलब्ध है। अगर आप इस आर्टिकल को फॉलो करते हैं तो आपको यह जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी।

Truecaller से नाम कैसे हटाएं? (Step By Step)

ट्रूकॉलर से नाम हटाने के लिए आपको सबसे पहले ट्रूकॉलर एप्लीकेशन की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आपको ध्यान रखना है कि वह एप्लीकेशन एकदम लेटेस्ट वर्जन की हो उसके बाद आप आसानी से ट्रूकॉलर से नाम हटा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले आपको क्रोम ब्राउजर पर ट्रूकॉलर की ऑफिशियल वेबसाइट खोल लेनी है।

Step 2: अब आपको Unlist Phone Number वाले ऑप्शन पर चले जाना है।

Step 3: अब आपको अपना Phone नंबर डालना है तथा I Am Not A Robot पर क्लिक करके Next पर क्लिक करें।

Step 4: अब आपको Unlist पर क्लिक करना है।

Step 5: अब आपका वेरिफिकेशन होगा जिसमे 24 Hour लग सकते हैं।

Step 6: इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप ट्रूकॉलर से अपना नाम हटा सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप कैसे ट्रूकॉलर से आसानी से नाम हटा सकते हैं। अगर इसके बावजूद भी ट्रूकॉलर से नाम हटाने में आपको कोई समस्या आती है तो हमें कमेंट जरूर करें। हम आपके कॉमेंट जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

अगर आपको ट्रूकॉलर से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप हमें फॉलो कर सकते हैं। हमारे वेबसाइट पर ऐसे ही जानकारी अपलोड होती रहती है। इसलिए हमें आप बुकमार्क भी कर सकते हैं। आप हमें गूगल न्यूज़ या फिर न्यूज़लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या ट्रूकॉलर का प्रयोग करना सुरक्षित है?

जी हां, ट्रूकॉलर का प्रयोग करना काफी रूप से सुरक्षित है। लेकिन कई सारे ऐसा प्लेटफार्म है जो कि ट्रूकॉलर का प्रयोग नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए एप्पल कभी भी ट्रूकॉलर को इस्तेमाल करने नहीं देता है उसके अनुसार यह प्राइवेसी के खिलाफ है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment