Snapchat पर वीडियो कैसे बनाएं? Snapchat अकाउंट कैसे बनाएं?

स्नैपचैट आज के समय में इतना ज्यादा पॉपुलर हो चुका है कि इसका प्रयोग काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका प्रयोग भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी किया जाता है। लेकिन भारत में इसका प्रयोग काफी तेजी से बढ़ा है इसका प्रयोग मुख्य रूप से नए-नए फिल्टर्स और वीडियो बनाने के लिए किया जाता है।

लेकिन अधिकतर लोग स्नैपचैट पर वीडियो बनाना नहीं जानते हैं। हालांकि उन्हें यह पता ही नहीं है कि स्नैपचैट के माध्यम से वीडियो भी बनाई जाती है। अगर आप भी उनमें से हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं।

इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने वाले हैं कि स्नैपचैट पर वीडियो कैसे बनाते हैं। इसके साथ ही आपको स्नैपचैट पर अकाउंट कैसे क्रिएट करना होता है वह भी हम आपको बताएंगे। हम आपको स्नैपचैट पर अकाउंट क्रिएट करने से संबंधित सारी जानकारी देने वाले हैं।

इसके साथ ही हम आपको विस्तार पूर्वक यह भी बताएंगे कि स्नैपचैट पर वीडियो कैसे बनाई जाती है। कैसे आप स्नैपचैट पर नए-नए फिल्टर ट्राई कर सकते हैं। उसके बारे में संक्षिप्त में हम बताने वाले हैं पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें।

Snapchat अकाउंट और वीडियो कैसे बनाएं? (Step By Step)

स्नैपचैट पर वीडियो बनाने से पहले आपको उस पर अकाउंट क्रिएट कर रहा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्नैपचैट पर अकाउंट क्रिएट करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए। उदाहरण के लिए आपके पास एक जीमेल एड्रेस होना चाहिए तथा फोन नंबर होना चाहिए। उसके बाद स्नैपचैट आपके अकाउंट को वेरीफाई करता है। आगे के स्टेप्स आपको नीचे दिए गए स्टेप में बताए गए हैं।

Step 1: सबसे पहले आपको स्नैपचैट एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना है।

Step 2: जैसे ही यह एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाए अब आपको इसे ओपन कर लेना है।

Step 3: ओपन करने के बाद आपको इसे सभी परमिशन Allow कर देना है।

Step 4: अब आपको अपने फोन नंबर की सहायता से या फिर जीमेल की सहायता से लॉगिन कर लेना है।

Step 5: अब आपको कैमरे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है तथा उसके बाद राइट साइड में वीडियो वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर ले।

Step 6: इसके बाद अगर आप म्यूजिक ऐड करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको म्यूजिक वाला आइकन पर क्लिक करना होगा।

Step 7: अब आप ट्रेंडिंग सोंग को यहां से अपनी वीडियो मे लगा सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई म्यूजिक यहां पर नहीं आता है तो आप सर्च पर क्लिक करके भी अपना मन पसंदीदा म्यूजिक लगा सकते हैं।

Step 8: जैसे ही आप रेड बटन या फिर रिकॉर्डिंग वाले बटन पर क्लिक करोगे। उसके बाद आपकी वीडियो स्नैपचैट में बननी शुरू हो जाएगी।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप स्नैपचैट पर अकाउंट बना सकते हैं। अगर स्नैपचैट पर अकाउंट बनाने से संबंधित आपको कोई भी समस्या आती है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। इसके साथ ही स्नैपचैट पर वीडियो कैसे बनाई जाती है वह भी हमने आपको बताया है।

वही हमने आपको यह भी बताया है कि स्नैपचैट पर आप कैसे नए-नए फिल्टर्स का प्रयोग करके वीडियो बना सकते हैं। अगर वीडियो बनाने से संबंधित आपको कोई समस्या आए तो कमेंट जरूर करें। इसके साथ ही ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमें गूगल न्यूज़ तथा न्यूज़लेटर के माध्यम से सब्सक्राइब जरूर करें।

संबंधित प्रश्न

क्या स्नैपचैट का प्रयोग करना सुरक्षित है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्नैपचैट का प्रयोग 10 बिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा किया जाता है। यही नहीं भारत में इसके पास करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स है इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्नैपचैट कितनी ज्यादा पॉपुलर एप्लीकेशन है। अगर आप स्नैपचैट का प्रयोग करना चाहते हैं तो यह काफी हद तक सुरक्षित है। क्योंकि अभी तक कोई भी ऐसी खबर नहीं आई है जिसमें इस एप्लीकेशन को असुरक्षित पाया गया है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment