2023 में Rapido में बाइक कैसे लगाएं? [पूरी जानकारी]

एक समय से हुआ करता था जब ओला तथा उबर की मनमानी चलती थी। लेकिन हाल ही में रैपीडो ने बाइक बुकिंग से संबंधित काफी बढ़िया स्कीम चलाई है। यही कारण है कि रैपीडो आज के समय में काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई जैसे शहर इलाकों में रैपीडो का प्रयोग काफी ज्यादा किया जाता है।

यही नहीं एक जानकारी के मुताबिक हर 10 मिनट के अंदर रैपीडो को 10 से 12 बुकिंग्स मिलती है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रैपीडो कितना ज्यादा पॉपुलर बाइक बुकिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है।

लेकिन अधिकतर लोग ऐसे हैं जो कि रैपीडों में अपनी बाइक लगाकर पैसा कमाना चाहते हैं। क्योंकि आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप रैपीडो में अपनी बाइक लगाते हैं। तो आप आसानी से महीने के 30 हजार से लेकर ₹40000 कमा सकते हैं। यही कारण है कि अधिकतर लोग भी रैपीडो में अपना बाइक लगाने के लिए उतावले हैं।

परंतु उनको यह जानकारी नहीं होती है कि कैसे रैपीडो में बाइक लगाई जाती है। इसके साथ ही वह इसके लिए अप्लाई तो करते हैं लेकिन उनका फॉर्म या एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है। परंतु अगर आप नीचे दिए गए फॉलो करते हैं तो आप आसानी से रैपीडो में अपनी बाइक लगा सकते हैं।

रैपिडो में बाइक कैसे लगाएं (Step By Step)

रैपीडो में बाइक लगाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ सर्टिफिकेट बनवाने होंगे। इसके साथ ही आपको रैपीडो की टर्म्स एंड कंडीशन के बारे में सही से समझना होगा। उसके बाद आपको रैपीडो में बाइक के लिए अप्लाई करना होगा और इस प्रकार आप आसानी से रैपीडो में बाइक लगा सकते हैं।

लेकिन यह सब इतना आसान नहीं है इसके लिए हमने नीचे सारे स्टेप्स दिए हैं। अगर आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो आप आसानी से रैपीडो में बाइक लगा सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से है रैपीडो कैप्टन नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना है।

Step 2: अब आपको इस एप्लीकेशन का प्रयोग करने के लिए सभी परमिशन allow कर देनी है।

Step 3: अब आपको यहां पर अपना फोन नंबर डाल लेना है ध्यान रखें कि आपको ऐसा फोन नंबर डालना है। जिसका प्रयोग आप प्रतिदिन करते हैं।

Step 4: जैसे ही आपका नंबर वेरीफाई हो जाएगा उसके बाद आपको सिटी सेलेक्ट कर लेनी है। ध्यान रखना है कि आप जहां भी अपनी बाइक को रैपीडो में लगाना चाहते हैं। आपको वह सिटी सेलेक्ट करनी होगी।

Step 5: अब आपको यहां पर बाइक का ऑप्शन सेलेक्ट कर लेना है क्योंकि आप बाइक रैपीडो में लगाना चाहते हैं।

Step 6: इसके साथ ही आपको अब यहां पर प्रोफाइल बनानी होगी। उसके लिए आपको अपना ईमेल एड्रेस तथा अन्य सभी डिटेल्स डाल देनी है।

Step 7: अपनी सभी फोटो तथा डिटेल डालने के बाद आपको अपना लाइसेंस नंबर यहां पर डालना होगा।

Step 8: अब आपको हर एंगल से अपनी बाइक की फोटो डालकर अपलोड करनी है। इसके साथ ही आपको आरसी की फोटो भी डालनी होगी।

Step 9: इसके साथ ही आपको ध्यान रखना है कि आरसी नंबर भी आपको बॉक्स में भरना हैं। इसके साथ ही आपको अपना आधार कार्ड तथा पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट यहां पर अपलोड कर देना है।

Step 10: अब आपका एक छोटा सा इंटरव्यू होगा और आप आसानी से अपनी बाइक रैपीडो में लगा पाओगे।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप कैसे रैपीडो में बाइक लगा सकते हैं। वही रैपीडो में बाइक लगाकर आप कैसे महीने के 30 हजार से लेकर ₹40000 कमा सकते हैं। उसके बारे में भी हमने चर्चा की है अधिकतर लोगों को रैपीडो में बाइक लगाने से संबंधित काफी समस्याएं आती है।

तो अगर आप की भी कोई ऐसी समस्या है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हम आपकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे आप हमारे साथ जीमेल के माध्यम से भी कनेक्ट हो सकते हैं। वहीं अगर आपको ऐसे ही जानकारी चाहिए तो आप हमें फॉलो जरूर करें। आप हमें गूगल न्यूज़ तथा न्यूज़लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment