Logo कैसे बनाएं ? मोबाइल से Free Logo कैसे बनाते हैं (Step By Step)

Logo कैसे बनाएं: अगर आप इंटरनेट की दुनिया में या फिर अपने किसी भी काम की Branding करना चाहते हैं तो उसके लिए Logo बहुत जरूरी होता है। Logo के बिना आपकी कोई भी कंपनी या ब्रांडिंग सही नहीं हो सकती। अगर आप इंटरनेट की दुनिया में कदम रख रहे हो या फिर कोई YouTube चैनल खोल रहे हो तो उसके लिए Logo बहुत जरूरी है।

इसके साथ ही अगर आप कोई वेबसाइट या अन्य किसी फेसबुक पेज के लिए भी लोगों बनाना चाहते हैं। तो हम आपको इस आर्टिकल में आज वही बताने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से Logo बना सकते हैं।

Logo बनाने के लिए आपको इंटरनेट पर बहुत से आर्टिकल मिल जाएंगे। लेकिन सिर्फ मोबाइल से फ्री में Logo कैसे बनाते हैं? वह हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं। इसके साथ ही प्ले स्टोर पर कई सारी एप्लीकेशन ऐसी भी है जो कि आपको Logo बना कर देती है। लेकिन उनमें से अधिकतर एप्लीकेशन Premium होती है।

इसका अर्थ है कि एक बार अगर आप का Logo बनकर तैयार हो जाता है। वह एप्लीकेशन बाद में आपसे कुछ पैसे चार्ज करेगी। लेकिन हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपने मोबाइल की सहायता से ही Logo बना सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिया गया आर्टिकल पूरा पढ़ना पड़ेगा। इस आर्टिकल में हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है कि Logo कैसे बनाते हैं? मोबाइल से फ्री में सिर्फ 5 मिनट के अंदर Logo कैसे बनता है।

Logo क्या है?

Logo बनाने से पहले कुछ लोगों को Logo के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है। उन्हें लगता है कि Logo कुछ भी बना ले या किसी का कॉपी कर ले तो काम चल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप किसी का Logo को Copy करते हैं तो हो सकता है कि आपके ऊपर कॉपीराइट का केस हो जाए।

इससे बचने के लिए आपको अपना एक Unique Logo क्रिएट करना पड़ता है। लोगो को Language Of Graphics Oriented के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही Logo आपका एक यूनीक ब्रांड आइकन होता है। जिसका इस्तेमाल आप अपने ब्रांड को पॉपुलर बनाने के लिए कर सकते हैं.

जैसे कि उदाहरण के लिए अगर आप आईपीएल देखते हैं तो आपको पता ही होगा कि आप उसे हॉटस्टार के माध्यम से देखते हैं। जब भी आप हॉटस्टार एप्लीकेशन को ओपन करते हैं तो उसमें एक स्टार बना हुआ होता है। इसका अर्थ यह है कि यह Hotstar कंपनी का Logo है।

इसी तरह हर कंपनी तथा हर एक ब्रांड का अपना एक Logo होता है। हालांकि आजकल तो कई सारे रेस्टोरेंट होटल तथा कंपनी भी अपना अलग-अलग Logo बनाने लग गए हैं। तो आइए जानते हैं कि Logo कैसे मोबाइल की सहायता से फ्री में बनाया जाता है।

मोबाइल की सहायता से Logo कैसे बनाएं? (Step By Step)

Logo बनाने के लिए आपको किसी भी विशेष कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं है ।आप आसानी से घर बैठे मोबाइल की सहायता से ही Logo बना सकते हैं। Logo बनाने के लिए आपके पास बस जरा सा Skilles होना आवश्यक है जो कि हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बता देंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप Logo बनाना सिखाने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको सिर्फ मोबाइल की सहायता से कैसे Logo बनाते हैं वह बताने वाले हैं।

Step 1: Logo बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक ट्रस्टेड एप्लीकेशन की आवश्यकता है। जिसे एप्लीकेशन के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसका नाम Canva है। आप इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 2: जैसे ही आपके स्मार्टफोन में Canva एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाए अब आप इस को ओपन करें। इसके बाद आपको इसे अपनी फेसबुक या जीमेल आईडी से लॉगिन जरूर करना होगा।

Step 3: अब आपको Canva के होम पेज पर काफी सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। लेकिन आपको ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद आपको Logo सर्च कर लेना है। इसके साथ ही आपको Circle Logo वाला ऑप्शन चूज कर लेना है।

Step 4: अब आपको बहुत सारे सर्कल Logo के प्रीबिल्ट टेंपलेट दिखाई देने लगेंगे। आप इन टेंपलेट का प्रयोग आसानी से अपने Logo बनाने के लिए कर सकते हैं। अब आपको अपने आवश्यकता अनुसार किसी भी टेंपलेट को चुन लेना है। इसके बाद आपको इसे एडिट करना होगा।

Step 5: उस Logo को एडिट करने के लिए आपको उस प्रीबिल्ट टेंपलेट वाले Logo पर क्लिक करना है। उसके बाद आप आसानी से किसी भी फोटो को टेक्स्ट को या फिर किसी भी एनिमेशन को आसानी से एडिट कर सकते हैं।

Step 6: इसके साथ ही आप अगर अपना कोई Text लगाना चाहते हैं तो आपको TEXT पर क्लिक कर लेना है। उसके बाद आप आसानी से किसी भी Fonts को चुन सकते हैं। इसके साथ ही आप किसी टेक्स्ट को Bold या फिर Italic कर सकते हैं।

Step 7: अब अगर आपको Logo का बैकग्राउंड कलर सही नहीं लग रहा है तो आप अपने हिसाब से कोई भी बैकग्राउंड कलर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बैकग्राउंड कलर पर क्लिक करना है। अब आपके पास ढेरों कलर दिखाई देंगे तो आप अपने हिसाब से किसी भी कलर को चूस कर सकते हैं।

Step 8: जब आप का Logo बनकर तैयार हो जाए और आपने उसे पूरी तरीके से एडिट कर लिया हो। उसके बाद अब आपको इसे डाउनलोड करने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए आप ऊपर दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करोगे। जैसे ही आप उस पर क्लिक करोगे आपका लोगों को तुरंत आप की फाइल मैनेजर में Save हो जाएगा।

अब आप इस Logo का प्रयोग अपने यूट्यूब चैनल के लिए फेसबुक पेज के लिए इंस्टाग्राम पेज के लिए तथा अन्य किसी भी Branding प्रमोशन के लिए कर सकते हो। इसके साथ ही आप इस Logo का प्रयोग अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए भी कर सकते हैं। यह आपका यूनिक Logo होगा इस Logo पर आपका पूरा कॉपीराइट होगा और आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी।

मोबाइल से Logo बनाते वक्त क्या सावधानियां बरतें?

  • जब भी आप Logo बनाए हमेशा डार्क कलर का प्रयोग करें।
  • Logo बनाते वक्त एक बात का ख्याल अवश्य रखें कि Logo में टेक्स्ट हमेशा Bold रखें।
  • इसके साथ ही Logo में एनिमेशन वाले किसी भी इमेज का प्रयोग ना करें क्योंकि आपका लोगो एक स्थिर Logo है।

निष्कर्ष

इस तरह इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि कैसे आप आसानी से मोबाइल की सहायता से फ्री में Logo बना सकते हैं। हालांकि इंटरनेट पर लोगों कैसे बनाएं इससे संबंधित काफी आर्टिकल आपको मिल जाएंगे। लेकिन उनमें से अधिकतर आर्टिकल Logo बनाने के लिए कंप्यूटर या अन्य किसी लैपटॉप का प्रयोग करते हैं।

लेकिन हमने आपको सिर्फ मोबाइल की सहायता से फ्री में Logo बनाना सिखाया है। क्योंकि कई सारी एप्लीकेशन ऐसे भी है जो कि Logo बनाने के लिए प्रीमियम चार्जेस डिमांड करती है। लेकिन हमारे द्वारा बताए गए यह आर्टिकल में आप फ्री में Logo बना सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या Logo को Mobile की सहायता से बनाया जा सकता है?

जी हां, आप Logo को मोबाइल की सहायता से बना सकते हैं। इसके लिए आपको Canva नाम की एक एप्लीकेशन की जरूरत पड़ेगी। जो कि प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है। इसमें आपको अपनी ईमेल आईडी के साथ लॉग इन करना होगा। उसके बाद आप आसानी से Logo बना सकते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment