Mobile में Charging Animation कैसे लगाएं?

जब भी आप अपने मोबाइल को चार्ज करते हैं तो उसमें कोई ना कोई एनीमेशन आनी चाहिए। क्योंकि उस वक्त काफी बढ़िया लुक आती है। परंतु अधिकतर लोगों के फोन में चार्जिंग Animation नहीं होती है। अर्थात जब वह अपने फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं तो कोई भी एनीमेशन नहीं बनती। जिसकी वजह से थोड़ा अधूरा सा लगता है। परंतु हम आपको बताएंगे कि कैसे आप थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के माध्यम से मोबाइल में चार्जिंग एनीमेशन लगा सकते हैं।

इसके साथ ही आपके फोन में आप किसी भी प्रकार की एनीमेशन लगा पाओगे जो भी आपको पसंद आती है। वहीं इसके लिए आपको नीचे की दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं:

Mobile में चार्जिंग एनीमेशन कैसे लगाएं?(स्टेप बाय स्टेप)

मोबाइल में चार्जिंग एनीमेशन आप दो प्रकार से लगा सकते हैं। कई फोन में पहले से ही चार्जिंग एनीमेशन आती है। परंतु अगर आपके फोन में वह नहीं है तो नीचे दी गई एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। उस एप्लीकेशन का लिंक आपको आर्टिकल के अंत में मिलेगा।

1. जैसी आप नीचे दी गई लिंक से एप्लीकेशन को डाउनलोड करोगे उसकी इंस्टॉल कर लीजिए। इंस्टॉल करने के बाद अब उसे एप्लीकेशन को ओपन कर लें।

2. अब आपको इस एनिमेशन के होम पेज पर ढेर सारी चार्जिंग एनीमेशन दिखाई देगी। आपको जो भी एनीमेशन चार्जिंग के वक्त लगानी है उसको Download Icon पर क्लिक करके डाउनलोड कर लीजिए।

3. जैसे आप डाउनलोड आइकन पर क्लिक करोगे उसके बाद Allow पर क्लिक करें। इसके बाद आपके फोन में वह एनीमेशन डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।

1000172143

4. अब डाउनलोड होने के बाद अब आपको Right आइकन पर क्लिक करना है। इसके बाद अब फिर से यहां Yes पर क्लिक करें।

1000172144

5. YES पर क्लिक करने के बाद आप अपने फोन की सेटिंग में रीडायरेक्ट हो जाओगे। यहां पर आपको उसे एनीमेशन ऐप को Display Over Other Apps की परमिशन Allow करनी है।

1000172145

6. अब अंत में Apply पर क्लिक करें। इसके बाद अब आपकी चार्जिंग एनीमेशन सेट हो चुकी है। आप इस प्रकार से कोई भी एनीमेशन सेट कर पाओगे।

1000172146

Charging Animation ऐप क्या है?

आज के समय में कई सारे नए स्मार्टफोन में चार्जिंग एनीमेशन पहले सही होती है। परंतु अभी भी कई लोग ऐसे जिनके पास पुराने स्मार्टफोन है और उसमें चार्जिंग के वक्त कोई भी एनीमेशन दिखाई नहीं देती है। खास तौर पर उन लोगों के लिए इस चार्जिंग एनीमेशन को डिजाइन किया गया है।

इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप किसी भी प्रकार की एनीमेशन को चार्जिंग के दौरान लगा सकते हैं। इस ऐप में यहां पर 1000 से भी ज्यादा एनीमेशन दिखाई देगी। यह ऐप सिर्फ और सिर्फ चार्जिंग एनीमेशन के लिए ही पॉपुलर हुई है और इसे प्ले स्टोर पर कई लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।

Charging Animation ऐप के टॉप फीचर्स

  • यहां पर आपको 1000 से भी ज्यादा एनीमेशन मिलती है।
  • इस एप्लीकेशन में आपको अलग-अलग प्रकार की कैटेगरी की एनीमेशन दिखाई देगी तो आप किसी प्रकार की कैटेगरी की एनीमेशन लगा सकते हैं।
  • यह एप्लीकेशन आपको लगभग सभी एनीमेशन को बिल्कुल फ्री में प्रोवाइड करवाती है।
  • हालांकि यहां पर कुछ प्रीमियम एनीमेशन भी है आप उन्हें आसानी से खरीद कर लगा सकते हैं।
  • यह ऐप में आप कस्टम एनीमेशन भी लगा सकते हैं।
  • अगर आपने कोई एनीमेशन बनाई है तो उसे इंपोर्ट करके आप लगा पाओगे

Charging Animation ऐप के कुछ नुकसान

  • इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल से आपकी फोन की बैटरी थोड़ी ज्यादा कंज्यूम होगी।
  • इस ऐप में आपको काफी सारी एडवर्टाइजमेंट दिखाई देती है।हालांकि आप इसका प्रीमियम वर्जन भी बाय कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आप सिर्फ कुछ सिलेक्टेड एनीमेशन को ही इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें अधिकतर एनीमेशन प्रीमियम है।

क्या Charging एनीमेशन का प्रयोग करना सेफ है?

जी हां, चार्जिंग एनीमेशन एक ट्रस्टेड एप्लीकेशन है जो की प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह काफी कम साइज के एप्लीकेशन है और इसे 10 मिलियन से भी अधिक लोग इस्तेमाल कर चुके हैं। हालांकि आप इस एप्लीकेशन को हमारी वेबसाइट के अंत में दिए गए डाउनलोड लिंक से ही डाउनलोड करें। आपको हमने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस में भी बताया है कि आप कैसे इस एप्लीकेशन का प्रयोग आसानी से कर पाएंगे। इसके साथ यह एप्लीकेशन काफी ज्यादा सुरक्षित है और यहां आपका डाटा को भी सुरक्षित रखती है।

निष्कर्ष

इस तरह से लेख में हमने आपको सिखाया की चार्जिंग एनीमेशन किस प्रकार लगते हैं। अगर आपके फोन में चार्जिंग एनीमेशन नहीं है तो आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से आसानी से चार्जिंग एनीमेशन लगा पाओगे। यह ऐप के प्रयोग करते वक्त अगर आपको कोई समस्या आती है तो कमेंट में अवश्य बताएं। हम कमेंट सेक्शन के माध्यम से आपकी हेल्प करेंगे। आप ऐसी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट तथा यूट्यूब चैनल को भी फॉलो कर सकते हैं। हमारे न्यूज लेटर को अवश्य सब्सक्राइब करिए।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment