Meesho पर सामान Return कैसे करें (1 मिनट में)

अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको पता ही होगा कि कई बार हमें गलत प्रोडक्ट डिलीवर हो जाता है। इसके साथ ही अगर कई बार प्रोडक्ट सही भी डिलीवर हो जाए तो उसमें काफी सारी कमियां रहती है। जिसकी वजह से हमें वह प्रोडक्ट रिटर्न करना पड़ता है।

लेकिन अधिकतर लोग नहीं जानते कि प्रोडक्ट रिटर्न कैसे किया जाता है। अगर आप भी Meesho ऊपर सामान खरीदते हैं तो आपको पता ही होगा कि अगर आपके पास गलत प्रोडक्ट आ जाए तो आप उसे रिटर्न कर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से Meesho पर सामान रिटर्न कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको उसके लिए क्या करना होगा वह भी हम बताने वाले हैं। हम आप को Meesho में सामान रिटर्न करने से संबंधित सारी जानकारी विस्तार पूर्वक देंगे।

अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Meesho पर सामान रिटर्न कैसे करें (Step By Step)

Meesho पर आर्डर कैंसिल करने के लिए आपको सबसे पहले यह ध्यान रखना होगा कि आपने जिस मोबाइल नंबर से Meesho अकाउंट बना है। वह आपके पास होना चाहिए क्योंकि कई बार Meesho पर आर्डर Return करने के लिए आपसे ओटीपी मांगा जाता है।

वह ओटीपी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता है। उसके बाद आगे की प्रोसेस क्या रहती है वह नीचे स्टेप्स में बताई गई है।

Step 1: सबसे पहले आपको Meesho एप्लीकेशन को खोल लेना है।

Step 2: अब आपको Order वाले बटन पर क्लिक करके आर्डर में चले जाना है।

Step 3: अब आप जिस भी मंगवाए हुए प्रोडक्ट को रिटर्न करना चाहते हैं। उस पर आपको क्लिक कर लेना है।

Step 4: अब आपको नीचे स्क्रॉल करना है तथा Return वाले बटन पर क्लिक करना है।

Step 5: अब आप एक नई एप्लीकेशन पर रीडायरेक्ट कर दिए जाओगे।।यहां पर आपको रिटर्न का कारण पूछेगा तो आपको वह बता कर Continue कर देना है।

Step 6: अब आने वाले 3 दिनों के अंदर अंदर आपके घर पर Meesho का डिलीवरी ब्वॉय आएगा और आप उसके पास उस प्रोडक्ट को रिटर्न कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप Meesho एप्लीकेशन के प्रोडक्ट को Return कर सकते हैं। इसके साथ ही विषय पर प्रोडक्ट रिटर्न करने के लिए आपको क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। वह भी हमने आपको बताई है।

अगर अभी भी प्रोडक्ट रिटर्न करने से संबंधित आपको कोई समस्या आती है तो आप हमें फॉलो कर सकते हैं। आप हमें गूगल न्यूज़ यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकता है।

संबंधित प्रश्न

Meesho पर कितने दिन में प्रोडक्ट रिटर्न कर देना चाहिए?

जब भी आप किसी प्रोडक्ट को खरीदते हैं तो वहां पर उसके रिटर्न पॉलिसी भी लिखी होती है। कई प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिनको आप रिटर्न नहीं कर सकते हैं। लेकिन कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिनको रिटर्न किया जा सकता है। सामान्य तौर पर किसी भी प्रोडक्ट की रिटर्न पॉलिसी 7 दिनों की होती है। इसके अंदर अंदर आप किसी भी प्रोडक्ट को रिटर्न कर सकते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment