Jio फोन को अपडेट कैसे करें? Step By Step जानकारी [2023]

जिओ फोन इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि आज के समय में हर किसी व्यक्ति के पास यह स्मार्टफोन उपलब्ध है। भले ही किसी के पास स्क्रीन टच वाला मोबाइल है लेकिन इसके साथ ही जियो का यह फोन भी सभी के पास मिलेगा। क्योंकि इस स्मार्टफोन में आपको इंटरनेट कनेक्शन मिल जाता है।

कीपैड होने के बावजूद भी इसमें आपको इंटरनेट मिलता है तो आप फेसबुक इंस्टाग्राम जैसी सभी सोशल एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते हैं। यही कारण है कि इस स्मार्टफोन का प्रयोग भारत में कई लोगों द्वारा किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि हर तीसरे व्यक्ति के पास जियो का कीपैड वाला स्मार्टफोन है।

लेकिन इस स्मार्टफोन में दिक्कत तब आती है जब इसके सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जियो फोन को अपडेट करना वैसे तो काफी ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि इंटरनेट पर इससे संबंधित जानकारी काफी कम मात्रा में उपलब्ध है इसके साथ ही जितनी जानकारी उपलब्ध है वह या तो अधूरी है या फिर वह कुछ अलग ही तरीके से बताई है।

परंतु अगर आप जियो फोन को आसानी से घर बैठे अपडेट करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपने कीपैड वाले जियो फोन को अपडेट कर सकते हैं।

Jio फोन को अपडेट कैसे करें (Step By Step)

जिओ फोन को अपडेट करने के लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आपके पास एक वैद्य इंटरनेट कनेक्शन होना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही आपके पास आपके फोन में बैटरी फुल होनी चाहिए कई बार जिओ अपडेट इनस्टॉल होते वक्त अगर आप की बैटरी खत्म हो जाती है तो इससे आपका डाटा लॉस होने की संभावना रहती है।

इसलिए जियो फोन को अपडेट करने से पहले यह सावधानी जरूर भरते हैं। इसके साथ ही अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: अगर आप जियो फोन को अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको जिओ फोन की सेटिंग में जाना होगा।

Step 2: आप जैसे ही आप जियो फोन की सेटिंग एक्सेस कर लोगे उसके बाद आपको Device Information पर क्लिक करना होगा।

Step 3: अब आपको LYF सॉफ्टवेयर अपडेट वाले बटन पर क्लिक कर लेना है।

Step 4: अब आपको चेक फॉर अपडेट वाले बटन पर क्लिक कर लेना है।

Step 5: अगर आपके जिओ फोन के लिए कोई नया अपडेट आया होगा तो वह आपको यहां पर दिखा देगा। अगर आपका फोन पहले से ही लेटेस्ट वर्जन के लिए अपडेट है तब आपको कोई भी अपडेट दिखाई नहीं देगा।

Step 6: अब आपको सिंपल डाउनलोड एंड इंस्टॉल अपडेट पर क्लिक कर लेना है।

Step 7: जैसे ही वह डेट आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा। उसके बाद आपको आपका फोन स्विच ऑफ करके ऑन यानी कि रीस्टार्ट करना होगा और आपका जिओ फोन अपडेट हो जाएगा।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप आसानी से कीपैड वाले जियो फोन को अपडेट कर सकते हैं। अगर अभी भी जिओ फोन को अपडेट करने में आपको कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हम आपको कमेंट के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आपकी परेशानी सॉल्व होगी।

इसके साथ ही जियो फोन को अपडेट करने के लिए अगर आपके पास कोई भी Error आ रहा है तो वह भी आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं आप हमें गूगल न्यूज़ तथा न्यूज़लेटर के माध्यम से सब्सक्राइब जरूर करें।

संबंधित प्रश्न

क्या Jio फोन को अपडेट किया जा सकता है?

जी हां जिओ फोन को आप आसानी से अपडेट कर सकते हैं अधिकतर लोग ऐसे हैं जो कोई यह नहीं जानते हैं कि जिओ फोन अपडेट भी होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपने जियो फोन को लंबे समय तक प्रयोग करना चाहते हैं तो उसके लिए उसका सॉफ्टवेयर अपडेट करना बेहद आवश्यक है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment