Instagram से Video कैसे Download करें?

आज के समय इंस्टाग्राम कितना ज्यादा पॉपुलर हो चुका है यह तो आप जानते ही होंगे। हर कोई व्यक्ति इंस्टाग्राम चलाता है और उस पर वीडियोस दिखता है। लेकिन इंस्टाग्राम पर कई बार हमारे सामने ऐसी वीडियो आ जाती है जो कि बेहद ज्यादा अच्छी होती है।

यही नहीं हम उन वीडियो को अपने व्हाट्सएप तथा फेसबुक की स्टोरी में लगाना चाहते हैं। परंतु डायरेक्ट इंस्टाग्राम से व्हाट्सएप या फेसबुक पर स्टोरी लगाना पॉसिबल नहीं है। हालांकि अगर आपका पेज है तो यह संभव है। परंतु अगर आपके पास एक नॉर्मल अकाउंट है तो ऐसा बिल्कुल भी संभव नहीं है।

लेकिन अगर आप इंस्टाग्राम से वीडियो को डाउनलोड कर लेते हैं तो बाद में आप उसे कहीं भी प्रयोग कर सकते हैं। परंतु अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या वास्तव में इंस्टाग्राम से वीडियो को डाउनलोड किया जा सकता है। जिन Reels को आपके द्वारा देखा गया है क्या वास्तव में उन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। दरअसल आप आसानी से किसी भी इंस्टाग्राम वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

उसके लिए आपको सही तरीका मालूम होना चाहिए अगर आपको नहीं पता है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप किसी भी इंस्टाग्राम वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Instagram से Video कैसे Download करें? (Step By Step)

इंस्टाग्राम से वीडियो डाउनलोड करने के कई सारे तरीके इंटरनेट पर मौजूद है। जिनमें से अधिकतर तरीके ऐसे हैं जो कि आपको स्नैपट्यूब जैसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का प्रयोग करने के लिए कहते हैं। लेकिन ऐसा ना करें क्योंकि इससे आपके फोन की बैंक डिटेल भी चोरी होने का खतरा रहता है। इंस्टाग्राम से वीडियो डाउनलोड करने के तरीके नीचे स्टेप्स में बताए गए हैं।

Step 1: सबसे पहले आपको Instagram ओपन करना है।

Step 2: अब आपको उस वीडियो/Reel पर चले जाना है जिसे आप Download करना चाहते हैं।

Step 3: अब आपको कुछ वीडियो का लिंक कॉपी कर लेना है।

Step 4: अब आपको अपना क्रोम ब्राउज़र ओपन करना है।

Step 5: यहां पर आपको इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोडर लिख कर सर्च कर लेना है तथा पहले ही रिजल्ट को ओपन कर लेना है।

Step 6: अब आपको यहां पर बॉक्स दिखाई देगा जिसमें आपको वही लिंक को पोस्ट कर देना है।

Step 7: अब उसके बाद आपको डाउनलोड वाले सामने बटन पर क्लिक करना है।

Step 8: अब थोड़ी सी लोडिंग होगी तथा उसके बाद उस वीडियो को आप यहां पर देख पाओगे। उसके बाद आपको डाउनलोड का बटन नीचे दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।

Step 9: अब आपको डाउनलोड पर क्लिक करके उस वीडियो को डाउनलोड कर लेना है।

Step 10: इस प्रकार आप आसानी से इंस्टाग्राम कि किसी भी वीडियो या फिर रील्स को डाउनलोड कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप आसानी से इंस्टाग्राम की किसी भी वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। अगर इसके बावजूद भी आपको वीडियो डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट जरूर करें।

हम कमेंट के माध्यम से आप की हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन देंगे ऐसी जानकारी के लिए हमें फॉलो कर सकते हैं। आप हमें गूगल न्यूज़ के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। यहां तक कि अगर आप हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करते हैं तो आपको आसानी से सभी अपडेट्स मिल जाएंगे।

संबंधित प्रश्न

क्या इंस्टाग्राम से वीडियो डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का प्रयोग करना सुरक्षित है?

अगर आप इंस्टाग्राम की वीडियोस को डाउनलोड करने के लिए किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का प्रयोग करते हैं तो यह सुरक्षित नहीं है। क्योंकि इंस्टाग्राम वीडियो के लिए अगर आप प्ले स्टोर से किसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं तो यह संभव है। लेकिन प्ले स्टोर पर ऐसी बहुत कम एप्लीकेशन है जो कि इंस्टाग्राम वीडियो को डाउनलोड करती है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment