Instagram Reels Kaise Download Kare? (Step By Step)

आज के समय में हर कोई इंस्टाग्राम पर Reels देखते है। लेकिन अधिकतर लोग यहां नहीं जानते हैं कि इंस्टाग्राम रील कैसे डाउनलोड करते हैं। हालांकि हाल ही में इंस्टाग्राम ने एक डाउनलोड प्रक्रिया शुरू की है। जिसमें आप इंस्टाग्राम एप से Reels तो डाउनलोड कर सकते है लेकिन सभी रील्स में डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं होता है और उसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि उसके माध्यम से डाउनलोड की गई रील्स की क्वालिटी काफी ज्यादा बेकार रहती है।

1000150518

इसके साथ ही हर रील में उसे व्यक्ति की प्रोफाइल का वाटर मार्क आ जाता है। जिसकी वजह से आपको वह Reels देखने में भी बढ़िया नहीं लगती है। परंतु हम आपको बताएंगे कि ऐसे आप इंस्टाग्राम रील्स को हाई क्वालिटी में बिना वाटर मार्क के डाउनलोड कर पाओगे। आइए जानते हैं –

इंस्टाग्राम रील को डाउनलोड कैसे करें? (आसान तरीका)

1. सबसे पहले आपको अपनी इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को ओपन करना है और उस Reels पर जाना है जिसको आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

2. अब आपको यहां पर शेयर आइकन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको कॉपी लिंक पर क्लिक करके उस Reels का लिंक कॉपी कर लेना है।

1000150517

3. अब आपको Snapinsta की वेबसाइट पर जाना है। आप इस वेबसाइट को नीचे देख लिंक से एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि आप अगर chrome browser में जाकर Snapinsta सर्च करोगे तब भी आप इस वेबसाइट पर आ जाओगे।

4. अब आपको वहां पर दिए गए Paste बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद Download बटन पर क्लिक करें।

1000150516

5. अब थोड़ी देर बाद आपको डाउनलोड करने के लिए वह Reels आ जाएगी। आपको Download Video पर क्लिक करके उसे Reels को डाउनलोड कर लेना है।

1000150515

इस प्रकार आप मात्र कुछ स्टेप में इंस्टाग्राम की किसी भी रील को हाई क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम रील डाउनलोड कैसे करें? (दूसरा तरीका)

इंस्टाग्राम रील को आप डायरेक्ट इंस्टाग्राम ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं। उसके लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो कर लीजिए।

1. सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करना है। ध्यान रखें कि आपका इंस्टाग्राम एप्लीकेशन लेटेस्ट वर्जन के लिए अपडेट होना चाहिए।

नोट: अगर इंस्टाग्राम ऐप से आपको रील डाउनलोड करने में कोई भी समस्या आती है तो अपनी इंस्टाग्राम ऐप को प्ले स्टोर से अपडेट करें।

2. अब इंस्टाग्राम ऐप ओपन करने के बाद उस रील पर जाएं। जोकि आपको पसंद आई हो और उसे डाउनलोड करना चाहते हैं।

3. अब आपको रील के राइट साइड में Share आइकन का बटन दिखाई देगा। आपको उसपर क्लिक कर लेना है।

1000151208

4. इसके बाद अब आपको यहां पर Download के बटन पर क्लिक करना है। इस तरह से आप Reel Downloading शुरू हो जायेगी।

1000151210

5. अब थोड़ी ही देर में आपको डाउनलोड कंप्लीट का मैसेज आएगा और आपकी Reel सीधे गैलरी में सेव हो जायेगी।

नोट: कुछ रील इंस्टाग्राम से डाउनलोड नहीं होती है। उन्हें आप पहले मैथड से डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि यह अभी एक Beta वर्जन है।

इंस्टाग्राम से ऐप के माध्यम से Reel डाउनलोड कैसे करें? (तीसरा तरीका)

1. सबसे पहले आपको इसके लिए थर्ड पार्टी एप्स Instagram Reel Downloader की आवश्यकता होगी। इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. अब इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें। फिर अपनी पसंद की रील पर जाएं और Share Icon पर क्लिक करें।

1000151208 1

3. अब यहां पर Copy Link पर क्लिक करें। जिससे की उस Reel का लिंक कॉपी हो जाएगा।

1000151212

4. अब Instagram Reel Downloader को ओपन करें।

5. अब यहां पर Paste पर क्लिक करें। जिससे आपके द्वारा कॉपी किया गया लिंक ऑटोमेटिक यहां पेस्ट हो जाएगा और फिर Download प्रेस करें।

1000151214

6. अब थोड़ा इंतजार करें। फिर उसके बाद Reel या ऑटोमेटिक डाउनलोड होगी। अगर डाउनलोड नहीं होती है तो डाउनलोड पर क्लिक करें।

7. अब अगर Reel का साइज बड़ा होगा तो रील डाउनलेडिंग में समय लग सकता है। अब थोड़ी देर में आपकी रील डाउनलोड होकर ऑटोमेटिक गैलरी में सेव हो जायेगी।

क्या इंस्टाग्राम ऐप से Reel डाउनलोड करना सही है?

जी हां, Instagram ने हाल ही में एक Beta वर्जन को किया है। जिसमें आप अधिकतर Reel को बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के ही डाउनलोड कर सकते हैं। परंतु इससे डाउनलोड की गई Reel की क्वालिटी काफी खराब हो जाती है। इसके साथ ही Reel पर आपको उसके Creator का वाटरमार्क भी दिख जाता है। इसलिए हम आपको थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट से ही इंस्टाग्राम रील को डाउनलोड करने के लिए रिकमेंड करेंगे।

इंस्टाग्राम से बिना वाटरमार्क के रील डाउनलोड कैसे करें?

इंस्टाग्राम से रील को बिना किसी वाटरमार्क के डाउनलोड करने के लिए आप SnapInsta नामक वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। यहां पर आपको उस रील का लिंक पेस्ट करना है और फिर एंटर कर देना है। उसके बाद डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके आप Reel को डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रकार आपकी Reel भी Highest Quality में डाउनलोड होगी। वहीं डाउनलोड की गई Reel में कोई भी वाटरमार्क नहीं आयेगा।

निष्कर्ष

अगर अभी भी आपको इंस्टाग्राम Reel डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो कमेंट करके जरूर बताएं। इसके साथ ही ऐसी जानकारी के लिए आप हमें न्यूज लेटर के माध्यम से सब्सक्राइब कर सकते हैं। अगर इस लेख ने अपनी आपकी हेल्प की है तो आप इसे दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment