Google Playstore कैसे Download व Update करें?

गूगल प्ले स्टोर कैसे डाउनलोड करें? इसके बारे में बहुत से लोग इंटरनेट पर सर्च करते रहते हैं। क्योंकि Maximum हम लोगों का गूगल प्ले स्टोर वैसे तो खुद-ब-खुद अपडेट होता है। लेकिन उसके लिए कुछ लोगों को Setting करनी पड़ती है। हालांकि कुछ लोगों का गूगल प्ले स्टोर Automatic Update नहीं होता है।

जिसकी वजह से उन्हें या तो फिर से गूगल प्ले स्टोर का अपडेट डाउनलोड करना होता है या फिर उन्हें Manually गूगल प्ले स्टोर अपडेट करना होता है। लेकिन बहुत से लोग गूगल प्ले स्टोर को मैनुअली अपडेट करना नहीं जानते हैं। परंतु इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप आसानी से बिना कुछ किए गूगल प्ले स्टोर को अपडेट कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपका प्ले स्टोर मैनुअली अपडेट नहीं हो रहा है तो कैसे आप उसके अपडेट को Easily डाउनलोड कर सकते हैं।

वैसे तो अगर आपके पास कोई नया स्मार्टफोन है तो उसमें गूगल प्ले स्टोर ऑटोमेटिक Internet On करने के बाद अपडेट हो जाएगा। लेकिन अगर आपके पास कोई पुराना वर्जन वाला स्मार्टफोन है तो उसमें शायद गूगल प्ले स्टोर अपडेट करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़े। इसके लिए आपको नीचे दिए गए हमारे द्वारा कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इन्हीं स्टेप्स की मदद से आप आसानी से अपने गूगल प्ले स्टोर को अपडेट कर पाओगे।

Google Playstore कैसे Download और Update करें?

Step 1: सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है।

Step 2: अब आपको अपना इंटरनेट भी ऑन कर देना है।

Step 3: अब आपको गूगल प्ले स्टोर के Menu में जाना है तथा Setting पर क्लिक कर लेना है।

Step 4: अब आपको प्ले स्टोर सेटिंग के About में चले जाना है।

Step 5: अब आपको यहां पर प्ले स्टोर वर्जन दिख जाएगा। उसके साथ ही आपको “Update Playstore” का एक बटन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।

Step 6: Update Playstore पर क्लिक करने के तुरंत बाद आपका प्ले स्टोर अपडेट होने लग जाएगा।

Step 7: इस तरह से आप किसी भी स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर को डाउनलोड अपडेट कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप किसी भी स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर को डाउनलोड व अपडेट कर सकते हैं। अगर इसके बावजूद भी प्ले स्टोर को डाउनलोड करने में या फिर अपडेट करने में आपको कोई समस्या आ रही है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में हम से पूछ सकते हैं। प्ले स्टोर अपडेट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप यह जानकारी हिंदी भाषा में चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल HindiSe तथा InfoTube को सब्सक्राइब कर सकते हैं। आप हमें टि्वटर, फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment